रविवार, 11 मई 2025

आज 11 मई ...क्या कहते हैं आपके सितारे...कैसा रहेगा आपका दिन...! जानिए अपना राशिफल

आज का राशिफल :: 11:: 05 :: 2025, रविवार

11 मई 2025 : आज वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि और रविवार दिन है। चतुर्दशी तिथि आज रात 8 बजकर 2 मिनट तक रहेगी। आज पूरा दिन, पूरी रात पार कर सोमवार सुबह 6 बजकर 17 मिनट तक स्वाती नक्षत्र रहेगा। आकाश मंडल में कुल 27 नक्षत्र स्थित हैं, जिसमें से स्वाती 15वां नक्षत्र है। स्वाती नक्षत्र का अर्थ  है- स्वतः आचरण करने वाला, यानि स्वतंत्र। अतः इस नक्षत्र में जन्में लोग बहुत स्वतंत्र विचारों वाले होते हैं और खुलकर अपना जीवन व्यतीत करते हैं। स्वतंत्रता के साथ ही स्वाती नक्षत्र को हमारे स्वभाव में कोमलता, आत्मनिर्भरता और संघर्ष की क्षमता के साथ भी जोड़कर देखा जाता है। स्वाती नक्षत्र के दौरान मुंडन संस्कार, नामकरण और विद्या आरंभ करना अतिशुभ माना जाता है। इसके अलावा आज नृसिंह चतुर्दशी का व्रत किया जाएगा।
आज परम पवित्र चतुर्दशी दिवस रविवार बहुत पुण्यदायी है। सूर्योपासना करें। आज के दिन सूर्य अपना नक्षत्र बदल रहे हैं। ये उनकी राशि मेष में होगा। ये बदलाव कई लोगों के लिए हितकर है। श्री आदित्यहृदय स्तोत्र का तीन बार पाठ करें। गर्मी में गुड़ , जल सहित थर्मस या घड़ा व सप्त अन्न का दान करना बहुत फलित होता है। रविवार को ये दान शुभ फलित होते हैं। मन का निर्मल व सात्विक होना बहुत ही आवश्यक है।



आज का पंचांग: 11 मई 2025, दिन : रविवार
युगाब्द      : 5127,  विक्रम संवत : 2082   
शक संवत : 1947     ऋतु :  ग्रीष्म
महीना       : बैशाख     पक्ष  :  शुक्ल पक्ष
सूर्योदय : 05: 33 AM, सूर्यास्त : 07: 03 PM
तिथि : चतुर्दशी 08:02 PM तक उपरांत पूर्णिमा
नक्षत्र :  स्वाति
राहुकाल : 05:21 PM से 07: 03  PM तक
चन्द्रमा : तुला राशि पर संचार करेगा 
व्रत/त्यौहार : रविवार व्रत, नृसिंह जयंती

 
आज :: 11 :: 05 :: 2025 का राशिफल

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा हो सकता है। आपकी सलाह किसी जरूरतमंद के लिए कारगर साबित होगी। शाम का समय आप अपने परिवार के छोटे बच्चे के साथ मौज-मस्ती में बिताएंगे। जीवनसाथी के साथ धार्मिक कार्यों में मन लगाएंगे। प्रेम जीवन में आपको कोई सवसनीखेज खबर मिल सकती है। आज आपका शुभ अंक 2 है। आज आप कुछ धन लाभ की उम्मीद कर सकते हैं। व्यापार में कुछ चुनौतियां आ सकती हैं। नेटवर्किंग और सेल्स से जुड़े लोगों को अच्छे अवसर मिलेंगे। नौकरी में किसी को भी अपने काम में दखल न देने दें, क्योंकि अगर आप कोई गलती करते हैं तो आपको उसका बुरा असर भुगतना पड़ेगा।


वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज देवी लक्ष्मी की पूजा करना आपके लिए लाभकारी रहेगा। आपके द्वारा तय किए गए ज्यादातर काम पूरे होते नजर आएंगे। कुछ लोगों का स्वभाव कठोर हो सकता है। जीवनसाथी से संतान प्राप्ति या किसी अन्य दिन किसी अन्य स्थान पर जाने के बारे में चर्चा करें। प्रेम संबंधों में दुखी महसूस कर रहे लोगों को किसी करीबी से सहयोग मिल सकता है। आज आपका लकी रंग मैजेंटा है। आज आपका लकी नंबर 7 है। आज पैसों से जुड़े मामलों को हल्के में न लें। व्यापारियों को दूसरों की नकल करके सामान जमा करने से बचना चाहिए। आज आपको काम में थोड़ी-बहुत रुकावट का सामना करना पड़ सकता है। ऐसा नहीं है कि आप इसे संभाल नहीं सकते।


मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आपकी इच्छाएं पूरी हो सकती हैं। अगर आप किसी मुद्दे पर फैसला नहीं ले पा रहे हैं तो बड़ों की सलाह लेने में संकोच न करें। राजनीति में आप सक्रिय भूमिका निभाएंगे। दांपत्य जीवन में खुशियों की बौछार हो सकती है। प्रेम जीवन जी रहे लोग रोमांस के सहारे अपने रिश्ते को आगे बढ़ाएंगे। आज आपका लकी रंग गुलाबी है। आज आपका लकी नंबर 6 है। आज आमदनी बढ़ाने के लिए कोई नई योजना आपके दिमाग में आएगी। पैसों के लेन-देन के कारण किसी करीबी रिश्तेदार से संबंध खराब हो सकते हैं, इसलिए सावधान रहें। जो लोग व्यापार करते हैं, उनके टर्नओवर में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। किसी भी जोखिम भरे काम में हाथ न डालें। अपनी मौजूदा नौकरी में शानदार प्रदर्शन करके आप पेशेवर ऊंचाइयों को छू सकते हैं।



कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज यह दिन है जब आपको किस्मत का साथ मिलेगा। आप ऐसे अनुभव, यादें और चीजें चाहते हैं जो समय के साथ टूटती या फीकी न पड़ें। अपने घर से जुड़ी बातों का जिक्र किसी बाहरी व्यक्ति से व करें। अगर आप किसी रिलेशनशिप में हैं, तो आपका पार्टनर नोटिस करेगा कि आप थोड़ा अलग व्यवहार कर रहे हैं। आज आपका लकी नंबर 8 है। आज आर्थिक मामलों में समझदारी और सोच- समझकर फैसले लें। पैसों को लेकर आपको थोड़ा और जिम्मेदार होना चाहिए। कामकाज में बदलाव को लेकर आपने जो नीतियां बनाई हैं, उनके सफल होने के पूरे आसार हैं। किसी कंपनी से आपकी महत्वपूर्ण अधिकार मिल सकते हैं।



सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन उन्नति का दिन रहने वाला है। किसी दूसरे के जीवन में दखल देना आपके लिए शुभ नहीं रहेगा, सावधान रहें। आज आपका प्रिय अचानक आपके सामने कुछ ऐसा कह सकता है, जिसे सुनकर आप हैरान हो जाएंगे। जीवनसाथी के साथ मधुर व्यवहार करें। आज आपका शुभ अंक 4 है। आज आप अपने अनुभव और ज्ञाव का पूरा उपयोग करेंगे और आपको इससे लाभमिलेगा। बिजनेस में कुछ ऐसे काम होने के आसार हैं, जिसका फायदा आपको आने वाले दिनों में मिलेगा। नौकरी से जुड़े लोगों को आज कोई और बेहतर अवसर मिल सकता है।



कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज किस्मत आपका साथ देगी। आप जोश और उत्साह से भरे रहेंगे, आप अपने आस-पास के लोगों को भी प्रभावित कर सकते हैं। किसी रिश्तेदार से आपको निमंत्रण मिल सकता है। नवविवाहित जोड़े का गृहस्थ जीवन आज उनकी इच्छा के अनुसार रहेगा। लवमेट आपको कोई अच्छा तोहफा देंगे। आज आपका लकी
नंबर 3 है। आपकी आर्थिक स्थिति में जल्द ही कोई अच्छा बदलाव आ सकता है। आज बिजनेस में किस्मत पूरी तरह से आपके पक्ष में है। आपने जो प्रॉपर्टी डील की है, वह बढ़िया रहने वाली है, आपको अच्छा मुनाफा मिल सकता है। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या फायदेमंद ट्रांसफर मिलने के योग बन रहे हैं।
 


तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगा। सामाजिक गतिविधियों में भाग लेने से आपका व्यक्तित्व निखरेगा और जनसंपर्क मजबूत होगा। किसी को प्रभावित करने के लिए कुछ नया सोचें। जीवनसाथी के साथ किसी रिश्तेदार के घर जा सकते हैं। आज आपका शुभ रंग हरा है। आज आपका शुभअंक 4 है। आज आप पर देवी लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी। बड़े व्यवसाय या संपत्ति में निवेश करने के लिए समय अनुकूल है। आज आप कोई नया काम शुरू करने की रणनीति बना सकते हैं। करियर क्षेत्र से जुड़ी के महिलाओं को धन लाभ मिलवे की संभावना है। पेशेवर स्तर पर आपको पीछे मुड़कर नहीं देखना पड़ेगा।



वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज संघर्ष करने वाले लोगों को मनचाहा परिणाम मिलेगा। आज ईश्वर पर आपकी आस्था और बढ़ेगी। किसी को जानने में समय और प्रयास लग सकता है। प्रेम संबंधों के प्रति खुलापन आपको अप्रतिरोध्य बनाएगा। आज सकारात्मक रहें और सही तरीके से धन प्राप्त करने का प्रयास करें। सोमबार का दिन नया काम या व्यवसाय शुरू करने के लिए अच्छा है।


धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज का दिन आपके लिए शांति से काम करने का रहेगा। परिवार के लोगों का आपके प्रति विश्वास बढ़ेगा। बड़ों का आशीर्वाद और सलाह आप पर बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर हो सकते हैं। प्रेमी से मिलने के लिए आप घर पर कोई बहाना बना सकते हैं। आज आपका शुभ रंग नीला है। आज आपका शुभ अंक 8 है। आज आपको प्रॉपर्टी से जुड़े कामों में फायदा हो
सकता है। किसी के साथ व्यापार शुरु करने से पहले पूरी जांच-पड़ताल कर लें। कोई पुराना लंबित काम आज पूरा हो सकता है। नौकरी से जुड़े लोगों को अधिकारियों और सहकर्मियों से मधुर संबंध बनाए रखने चाहिए।





मकर🐊(भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज आप बच्चों के साथ समय बिताएंगे, जिससे पारिवारिक माहौल भी खुशनुमा रहेगा। रोमांटिक जीवन के कई अवसर आपके सामने आने वाले हैं। विवाहित लोगों का गृहस्थ जीवन अच्छा रहेगा। आज आपका शुभ अंक 7 है। आज धन से जुड़े काम प्रभावित हो सकते हैं। व्यवसायी महिलाओं को खास तौर पर अपने व्यापार पर ध्यान देना चाहिए। संपत्ति के मामले में आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहेगा, रुकिए। समय पर निर्णय लेने की आपकी क्षमता और कार्यकुशलता की सराहना होने वाली है। सरकारी कर्मचारियों को विशेष जिम्मेदारी मिल सकती है।


कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा) 
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। किसी कीमती वस्तु के खोने या चोरी होने की संभावना है, सावधान रहें। आपका परिवार आपको खुश रखने के लिए किसी भी हद तक जाने की कोशिश करेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते मधुर हो सकते हैं। प्रेम जीवन जी रहे लोग आज खुश महसूस करेंगे। आज आपका लकी नंबर 5 है। आज ऑनलाइन सेल में शॉपिंग करके आप काफी पैसे बचा सकते हैं। पर्यटन से जुड़े लोगों को धन लाभ मिलने की संभावना है। कॉन्ट्रैक्ट पर काम करने वालों को अपने टारगेट जल्द से जल्द पूरे करने चाहिए।


मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन आपके लिए मध्यम फलदायी रहेगा। किस्मत के सहारे से आपके बिगड़े हुए काम फिर से बनने लगेंगे। कुछ आदतों में सुधार करने से आपका दिन बेहतर रहेगा। अपने जीवनसाथी को अपना भावनात्मक पक्ष दिखाएं, और उन्हें मीठी बातें कहें। प्यार के मामले में आपका उत्साह चरम पर हो सकता है। आज आपका लकी नंबर 9 है। आज धन लाभ की स्थिति बनी हुई है। इस राशि के जो लोग कपड़ों का व्यापार करते हैं उन्हें आज उम्मीद से ज्यादा लाभ होगा। आपको व्यापार से जुडी कोई बड़ी डील या ऑर्डर मिल सकता है। सरकारी क्षेत्र से जुड़े कामों में आपको मनचाही सफलता मिलेगी।




कृपया ध्यान दें👉 

      यद्यपि शुद्ध राशिफल प्रसारण की पूरी कोशिश की गई है। प्रसारित राशिफलों में कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।


        🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷




शनिवार, 10 मई 2025

पाकिस्तान ने कुछ ही घंटों में कर दिया सीजफायर का उल्लंघन, जम्मू के कई हिस्सों में ब्लैकआउट

नई दिल्ली (New Delhi)। पाकिस्तान ने एक बार फिर जम्मू-कश्मीर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सीजफायर का उल्लंघन करते हुए गोलीबारी की है. इस बार यह घटना राजौरी और बारामूला जिलों में हुई, जहां पाकिस्तान की तरफ से भारी गोलीबारी की गई है, भारतीय जवानों ने पाकिस्तान को बराबर जवाब देते हुए कड़ी कार्रवाई की है.


जानकारी के अनुसार, पाकिस्तान ने बिना उकसावे के सीमा पर गोलीबारी शुरू की. भारतीय सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान की तरफ जवाबी फायरिंग की.बीएसएफ ने दावा किया है कि पाकिस्तान को इस हमले का करारा जवाब दिया जा रहा है. हालांकि, अब तक इस गोलीबारी में किसी भारतीय जवान या नागरिक के हताहत होने की सूचना नहीं है.


मृत मरीज के शव को अब कोई अस्पताल किसी भी परिस्थिति में नहीं बना सकेगा बंधक, गाइडलाइन जारी

रांची (Ranchi)। झारखंड सरकार ने एक अहम कदम उठाते हुए यह स्पष्ट कर दिया है कि अब कोई भी अस्पताल किसी भी परिस्थिति में मृत मरीज के शव को बंधक नहीं बना सकेगा। इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग ने राज्य के सभी उपायुक्तों और सिविल सर्जनों को पत्र भेजकर केंद्र सरकार के निर्देशों को सख्ती से लागू करने के आदेश दिए हैं।


नए नियमों के तहत, यदि इलाज के दौरान किसी मरीज की मृत्यु हो जाती है और उसके परिजन तत्काल बिल का भुगतान नहीं कर पाते हैं, तब भी अस्पताल शव को रोक नहीं सकेंगे।


यह निर्देश केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी पेशेंट राइट्स एंड रिस्पॉन्सिबिलिटी चार्टर के तहत दिए गए हैं, जो एस्टेब्लिशमेंट एक्ट के अंतर्गत लागू किया गया है। इसका उद्देश्य मरीजों की शिकायतों का समाधान करना और चिकित्सा सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार लाना है।


 नई गाइडलाइन के प्रमुख बिंदु:

 ● अस्पतालों को मृतकों के शव को शीघ्र और सम्मानपूर्वक उनके परिजनों को सौंपना होगा।

● किसी भी स्थिति में शव को रोकना अब वैध नहीं होगा।

● सभी अस्पतालों में पेशेंट राइट्स एंड रिस्पॉन्सिबिलिटी चार्टर का स्पष्ट प्रदर्शन अनिवार्य होगा


स्कॉलर बीएड कॉलेज में हुआ टीएलएम मेला का आयोजन

प्रशिक्षुओं द्वारा बनाये गये कला, विज्ञान एवं वाणिज्य की टीएलएम की खूब हुई सराहना

गिरिडीह (Giridih)। छात्रों की शिक्षा को बेहतर बनाने एवं  गुणात्मक शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से स्कॉलर बीएड कॉलेज में शनिवार को टीएलएम मेला का आयोजन किया गया। यह मेला सत्र 2023-25 के प्रशिक्षु छात्र-छात्राओं द्वारा बनाए गए टीएलएम पर आधारित था। जिसमें कला, विज्ञान एवं वाणिज्य की टीएलएम को रखा गया था। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बांग्ला बालिका मध्य विद्यालय की प्रधानाध्यापिका एकता प्रेरणा सिन्हा शामिल हुई। 


कार्यक्रम की रूप रेखा पर विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए प्राचार्या डॉक्टर शालिनी खोवाला ने कहा कि टीएलएम बच्चों के बीच गुणात्मक शिक्षा देने के लिए एक महत्वपूर्ण नवाचार है। इससे शिक्षा को सकारात्मक बनाकर बच्चों की सुलभ शिक्षा दिया जाता है। 
मौके पर प्रशिक्षुओं ने अपने-अपने टीएलएम के उपयोगिता एवं लाभ के सम्बंध में विस्तृत जानकारी दी। प्रशिक्षुओं द्वारा बनाये गये टीएलएम की प्राचार्या डॉक्टर शालिनी खोवाला ने सराहना की।


वहीं मुख्य अतिथि एकता प्रेरणा ने इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करने हेतु कॉलेज की सराहना की। कहा कि ऐसे कार्यक्रम से बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है और उन्हें सीखने में मदद मिलता है। कार्यक्रम मे कार्यक्रम पदाधिकारी डॉक्टर संतोष कुमार चौधरी व डॉक्टर प्रवीण कुमार मिश्रा, सभी सहायक व्याख्याता, कर्मचारी व प्रशिक्षु छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

राष्ट्रीय लोक अदालत में 45,402 मामलों का हुआ निष्पादन, 3 करोड़ 15 लाख 16 हजार 81 रूपए राजस्व की हुई प्राप्ति

गिरिडीह (Giridih)। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में शनिवार को गिरिडीह व्यवहार न्यायालय परिसर में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 45,402 मामलों का निष्पादन हुआ। वहीं 3 करोड़ 15 लाख 16 हजार 81 रूपए की सुलहनीय राशि संबंधित पक्षकारों एवं विभागों को राजस्व के रूप में प्राप्त हुई। इस राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने हेतु कुल 13 पीठों का गठन किया गया था।


इसके पूर्व इस राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्घाटन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार मार्तंड प्रताप मिश्रा, कुटुंब न्यायाधीश  धनंजय कुमार, जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम मनोज चन्द्र झा, पुलिस अधीक्षक विमल कुमार, सचिव जिला अधिवक्ता संघ चुनुकांत ने संयुक्त रूप से किया।


मौके पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री मिश्रा ने कहा कि सस्ता, सुलभ एवं त्वरित न्याय प्रदान करने हेतु नालसा नई दिल्ली के निर्देश पर पूरे देश में आज के दिन  राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से पक्षकारों को अपने मामलों में त्वरित निष्पादन का लाभ तो मिलता है, साथ ही न्यायालय का बोझ भी कम होता है। इसमे पक्षकार अपने मुकदमों को आपसी सहमति एवं सुलह समझौते के आधार पर  निष्पादित करवा न सिर्फ मुकदमे बाजी से बच सकते हैं बल्कि आपस में भाईचारा एवं बंधुभाव स्थापित कर  समाज में मिसाल कायम कर सकते हैं। लोक अदालत में आपके आपसी सहमति के आधार पर मामलों का निष्पादन होने की वजह से सामान्य परिस्थितियों में इसमें अपील नहीं होती है, इस कारण से दोनों पक्षकारों के बीच के विवाद को स्थाई रूप से खत्म किया जा सकता है।


वहीं पुलिस अधीक्षक डॉ विमल कुमार ने कहा कि पुलिस प्रशासन भी न्यायपालिका के साथ तालमेल स्थापित कर हर संभव मदद करने के लिए तत्पर है। वहीं जिला अधिवक्ता संघ के सचिव चुनुकांत ने इस राष्ट्रीय लोक अदालत के विशेषता एवं महत्ता पर प्रकाश डाला एवं आम पक्षकारों को आह्वान किया कि इस राष्ट्रीय लोक अदालत में बढ़-चढ़कर अपने मामलों का निष्पादन करा कर खुशी-खुशी अपने घर की ओर जाएं तथा समाज में सौहार्द एवं अमन का वातावरण बनाए रखें।  कार्यक्रम का संचालन जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव महोदय श्री सफ़दर अली नैयर ने किया।

 

कार्यक्रम में गिरिडीह न्याय मंडल के सभी न्यायाधीश, जिला प्रशासन के सभी विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मचारी, न्यायिक कर्मचारी, पैनल अधिवक्ता गण एवं पारा लीगल वॉलिंटियर्स उपस्थित थे।

       

मोदी सरकार का बड़ा फैसला, भारत अब पाकिस्तान के अगले आतंकी हमले को मानेगा युद्ध

नई दिल्ली (New Delhi)। भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है। लगातार पिछली दो रातों में पाकिस्तान ने भारत पर ड्रोन से हमले करने की कोशिश की, जिसे हवा में ही नाकाम कर दिया गया। इस बीच, भारत सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। सरकार के सूत्रों के अनुसार, अब अगर भारत के खिलाफ आतंकी हमला हुआ तो उसे युद्ध माना जाएगा और उसी प्रकार जवाब भी दिया जाएगा।


भारत ने निर्णय लिया है कि भविष्य में पाकिस्तान द्वारा किसी भी आतंकी कार्रवाई को भारत के खिलाफ युद्ध की कार्रवाई माना जाएगा और उसी के अनुसार जवाब दिया जाएगा। सरकार के फैसले ने साफ कर दिया है कि भारत को अब पाकिस्तान द्वारा किए जा रहे आतंकी हमले बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं होंगे। यदि पाकिस्तान अब भी आतंकी हमलों से बाज नहीं आता है तो फिर भारत उसे युद्ध मानेगा और सख्ती से निपटेगा।


ऑपरेशन सिन्दूर में भारत ने मार गिराए पाकिस्तान के इन 5 बड़े आतंकियों को

नई दिल्ली (New Delhi)। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय सेना ने पाकिस्तान के जिन आतंकवादियों को मार गिराया था, उसका नाम सामने आ गया है. सूत्रों के मुताबिक सेना के स्ट्राइक में 5 बड़े आतंकी मारे गए. इनमें मुदस्सर खादियान, खालिद, हाफिज जमील, यूसुफ अजहर और हसन खान का नाम शामिल हैं. ये सभी आतंकवादी लश्कर और जैश से जुड़े थे. जो हाफिज सईद और मसूद अजहर के इशारे पर आतंकी वारदातों को अंजाम देता था.


मारे गए एक-एक आतंकियों की सूची :
1. मुदस्सर खादियन खास- लश्कर-ए-तैयबा का यह आतंकवादी मुरीदके के मरकज तैयबा का प्रभारी था. ऑपरेशन की रात में वहीं पर मौजूद था. पाकिस्तान से जो खुफिया जानकारी आई है, उसके मुताबिक अबू जुंदाल के अंतिम संस्कार में पाकिस्तानी सेना द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. जुंदाल के अंतिम संस्कार में पाक सेना प्रमुख और पंजाब के मुख्यमंत्री (मरियम नवाज) की ओर से पुष्पांजलि अर्पित की गई. उसके अंतिम संस्कार की नमाज एक सरकारी स्कूल में आयोजित की गई, जिसका नेतृत्व जमात-उद-दावा (एक नामित वैश्विक आतंकवादी) के हाफ़िज़ अब्दुल रऊफ़ ने किया. पाक सेना के एक सेवारत लेफ्टिनेंट जनरल और पंजाब पुलिस के आईजी नमाज़ समारोह में शामिल हुए.

2. हाफ़िज़ मुहम्मद जमील- जैश ए-मोहम्मद से संबंधित जमील मौलाना मसूद अजहर का सबसे बड़े बहनोई था. जिस दिन ऑपरेशन हुआ था, उस दिन जमील बहावलपुर के घर में सो रहा था. जमील के जिम्मे मरकज सुभानअल्लाह की जिम्मेदारी थी. जमील युवाओं को कट्टरपंथी बनाने और जैश-ए-मोहम्मद के लिए धन जुटाने में सक्रिय रूप से शामिल था.


3. मोहम्मद यूसुफ अजहर- जैश के इस आतंकवादी को उस्ताद और मोहम्मद सलीम के नाम से भी जाना जाता था. यह मसूद अजहर का साला था. जैश के मदरसे में अजहर हथियारों की ट्रेनिंग संभालता था. अजहर जम्मू के कई आतंकवादी हमलों में शामिल था. आईसी-814 अपहरण मामले में उसे वांछित माना गया था.

4. खालिद उर्फ अबू आकाश- लश्कर-ए-तैयबा का यह आतंकवादी अफगानिस्तान से हथियार सप्लाई का काम करता था. जिस दिन हमला हुआ, उस दिन वह अपने घर में सो रहा था. खालिद पर जम्मू में आतंक फैलाने का आरोप था. खालिद का अंतिम संस्कार फैसलाबाद में किया गया, जहां वरिष्ठ पाकिस्तानी सेना के अधिकारी और फैसलाबाद के डिप्टी कमिश्नर शामिल हुए.

5. मोहम्मद हसन खान- जैश का यह आतंकवादी पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में जैश-ए-मोहम्मद के ऑपरेशनल कमांडर मुफ़्ती असगर खान कश्मीरी का बेटा था. इसने पहले जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी हमलों के समन्वय में अहम भूमिका निभाई थी.