गुरुवार, 12 दिसंबर 2024

झारखंड पुलिस और बैंक ऑफ इंडिया के बीच रक्षक सैलरी पैकेज के लिए हुआ एमओयू

पुलिस अधिकारियों व कर्मियों को व्यक्तिगत दुर्घटना पर मिलेगा एक करोड़ का बीमा 

रांची। पुलिस मुख्यालय में डीजीपी अनुराग गुप्ता की उपस्थिति में झारखंड पुलिस और बैंक ऑफ इंडिया के बीच रक्षक सैलरी पैकेज के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर किया गया। झारखंड पुलिस की तरफ से अनुराग गुप्ता और बैंक ऑफ इंडिया की तरफ से राँची फील्ड महाप्रबंधक मनोज कुमार ने हस्ताक्षर किये। इस विशेष सैलरी पैकेज के तहत पुलिसकर्मियों को कई सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी।



बैंक ऑफ इंडिया की ओर से सम्पूर्ण झारखंड में स्थित 550 से भी अधिक शाखाओं के माध्यम से पुलिस सेवा में कार्यरत अधिकारियों और कर्मचारियों को व्यक्तिगत दुर्घटना और मृत्यु बीमा एक करोड़, स्थायी पूर्ण विकलांगता पर 50 लाख, स्थायी आंशिक विकलांगता पर 25 लाख, वायुयान दुर्घटना पर 2 करोड़, सामान्य मृत्यु पर 10 लाख और व्यक्तिगत दुर्घटना में मृत्यु होने पर दो आश्रित बच्चों की उच्चतर शिक्षा के लिए बीमा राशि 10 लाख की सुविधा भी दी जाएगी। 



इसके अतिरिक्त न्यूनतम ब्याज दर पर पर्सनल ऋण भी उपलब्ध कराया जाएगा। ये सभी विशेष बीमा सुविधाएं, बैंक ऑफ इंडिया द्वारा रक्षक सैलरी पैकेज के तहत खाता धारक को पूर्णतः निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी। यह एमओयू झारखंड पुलिस के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है, जो उन्हें वित्तीय सुरक्षा और सुविधा प्रदान करेगा।


ऑर्डर कैंसिल करने पर फ्लिपकार्ट द्वारा वसूली जाएगी चार्ज

न्यूज अपडेट झारखण्ड डेस्क।  ई कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट जल्द ही ऑर्डर कैंसिल करने पर चार्ज वसूल करने की प्लानिंग कर रही है। दरअसल, ऑनलाइन शॉपिंग आजकल आम हो गई है। कोई भी सामान खरीदना है तो उसके लिए हर कोई ऑनलाइन शॉपिंग का ही सहारा लेता है। इसका कारण ये भी है कि अगर कोई सामान पसंद नहीं आता है तो उसे आसानी से वापस भी किया जा सकता है। लेकिन अब ऑर्डर को वापस करना या कैंसिल करना आसान नहीं होगा। आपको ऑर्डर कैंसिल करना महंगा पड़ने वाला है। 


एक रिपोर्ट के अनुसार, देश की सबसे बड़ी ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट जल्द ही कुछ ऑर्डर्स के लिए कैंसिलेशन चार्ज लगाने वाली है। फ्लिपकार्ट इसके लिए अपनी पॉलिसी में बदलाव करने वाला है। हालांकि, ये कैंसिलेशन चार्ज किसी ऑर्डर को एक स्पेसिफिक टाइम पीरियम में ऑर्डर कैंसिल करने पर लगेगा। फिलहाल ग्राहक किसी भी प्रोडक्ट को खरीदने के बाद अपना ऑर्डर कैंसिल कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें किसी तरह का अतिरिक्त चार्ज नहीं देना पड़ता है। 


हालांकि, कुछ दिन बाद उन्हें कैंसिलेशन चार्ज देना होगा। ये चार्ज प्रोडक्ट के ऑर्डर वैल्यू पर निर्भर करेगा। फ्लिपकार्ट ने आधिकारिक तौर पर कैंसिलेशन चार्ज को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है। हालांकि, सूत्रों की मानें तो कैंसिलेशन चार्ज के लिए एक टाइम लिमिट सेट की जाएगी। कंपनी फ्रॉड और विक्रेताओं को होने वाले नुकसान से बचने के लिए नई पॉलिसी लाने की प्लानिंग की। फ्लिपकार्ट के अलावा सिस्टर कंपनी Myntra पर ऑनलाइन प्रोडक्ट ऑर्डर करने पर भी ये चार्ज लगाया जा सकता है।

आज का राशिफल, जानिए क्या कहता है आज आपकी राशि

आज का राशिफल - 12::12::2024, गुरुवार एकादशी व्रत का पारण सबके लिये 


💐मेष राशि
बड़े सौभाग्य से ग्रहों की ऐसी शुभ स्थिति अनुकूल फल प्रदान करने वाली स्थिति दोनों एक साथ मिलते हैं जो आज आपको मिला है। आपके काम में गुणात्मक वृद्धि होगी कोर्ट कचहरी नौकरी व्यवसाय घर और समाज हर क्षेत्र में आपको आज अच्छा देखने को मिलेगा अच्छा सुनने को मिलेगा आपकी आमदनी भी बढ़ेगी आपका सम्मान भी बढ़ेगा और आपका नाम भी बढ़ेगा क्योंकि आज आप अच्छा काम करेंगे


👏 वृष राशि
अपने आत्मविश्वास को जगाइए शीघ्रता में या दबाव में गलत निर्णय नहीं लीजिए। अपने स्वास्थ्य पर पूरा ध्यान दीजिए। सिर दर्द पेट की गर्मी या कब्जियत की समस्या रहती है तो अपने खान-पान पर पूरा नियंत्रण कीजिए आज स्थिति बिल्कुल आपकी सफलता के अनुकूल है बस आपको अपने लापरवाही पर नियंत्रण करना है अपने अंदर की बात सबको नहीं बताइए आगे बढ़कर किसी को परामर्श नहीं कीजिए आज सब कुछ आपके लिए अच्छा है आपके व्यापार में उन्नति होने जा रही हैं और आमदनी भी अच्छी होगी


💐 मिथुन राशि
अपने निर्णय पर ध्यान दीजिए कहीं बाहरी मित्रों के प्रभाव में आकर गलत निर्णय नहीं लीजिए। आपके व्यवसाय में कई गुना वृद्धि होगी।  अपना खोया हुआ आत्मविश्वास लगाइए अपने प्रयास को सफलता के रंग में रंग दीजिए अपने माता-पिता अपने घर परिवार अपने अच्छे मित्र सब का सम्मान कीजिए। आलोचना करने वालों से झगड़ा नहीं कीजिए उसे बुद्धिमानी से सामना कीजिए आज का दिन आपके लिए बहुत शुभ है


👏 कर्क राशि
भगवान का ध्यान कीजिए आज सफलता का एक नया अध्याय जुड़ रहा है आपके जीवन में। सब कुछ आपके अनुकूल है कुछ स्वार्थी लोग आपको हर प्रकार से मटिया मेट करना चाहेंगे उनसे बुद्धिमानी से सामना कीजिएगा आज आपका दिन बहुत शुभ है आप व्यापार के शिक्षा के खेलकूद के हर क्षेत्र में सफल होने जा रहे हैं


 💐सिंह राशि
आज आपका पारिवारिक और आध्यात्मिक दोनों जीवन अच्छा रहेगा स्थिति आपके अनुकूल है ग्रहों के स्थिति आपकी सफलता के लिए अनुकूल है इसलिए आज अच्छा प्रयास कीजिए आपको सफलता का आनंद आएगा। अपने ईगो और अहंकार पर पूरा नियंत्रण कीजिए गलत सत्संग से दूरी बनाकर रखिए।


 👏कन्या राशि
अपने काम पर पूरा ध्यान दीजिए कौन क्या बोल रहा है वहां ध्यान नहीं देकर आज आप क्या कर रहे हैं इस पर ध्यान दीजिए। सहज रूप से सफलता मिलेगी बस आपको अपने क्रोध पूरा नियंत्रण करना है। कन्या राशि वालों को मीन राशि वालों को कर्क और सिंह राशि वालों को अभी कुछ दिनों तक शांति और सावधानी से रहने की आवश्यकता है। आपके जीवन का आज एक स्वाभाविक सफलता का दिन है इसलिए विशेष काम धाम की कोई आवश्यकता नहीं है रक्त कफ और पित्त की समस्या तीनों में से कुछ-कुछ समस्या होती रहेगी अपने खान-पान पर पूरा ध्यान दीजिए।


💐तुला राशि
व्यवसाय के लिए सबसे अनुकूल दिनों में से एक दिन है आज का दिन। व्यापार में सीधे-सीधे उन्नति होगी। आमदनी में प्रत्यक्ष रूप से बढ़ोतरी होगी। आप शांति से और दिमाग से कम कीजिए। शारीरिक और मानसिक रूप से फिट रहे। आज सफलताओं के बाढ़ आ रहे हैं आपके जीवन में, डटकर मुकाबला कीजिए। अपने स्वास्थ्य पर पूरा ध्यान दीजिए, कमर दर्द सांस से संबंधित समस्या है तो अपने खान-पान पर पूरा ध्यान दीजिए  नौकरी में और घर में दुष्ट लोगों से सावधानी से सामना कीजिए।


💐वृश्चिक राशि
सफलताओं के लिए आज का दिन हर प्रकार से अनुकूल है व्यापार में वृद्धि तो होगी ही आपको नए व्यापार के भी अवसर मिल सकते हैं जो आप काम कर रहे हैं और जिस चीज के लिए आप प्रयास कर रहे हैं उसमें नए-नए अवसर आपको मिल सकते हैं उचित अनुचित देखकर स्वीकार कीजिए। आपकी आमदनी अच्छी रहेगी बीच-बीच में आज बाधा आएगी किंतु सफलता में कोई कमी नहीं होगी इसलिए आज आप शांत होकर अपना काम कीजिए अपने प्रयास को गतिशील कीजिए शीघ्रता और दबाव में कोई गलत निर्णय नहीं लीजिए अपना पारिवारिक और दांपत्य जीवन मधुर बनाइए


 🌺धनु राशि
सुंदर सफलता के लिए आज का दिन बहुत सुंदर अपना आत्मविश्वास लगाइए कहीं भी किसी से झगड़ा मत कीजिए प्रयास कीजिए आप शांति से काम करने का आप धार्मिक कार्य कीजिए और सामाजिक कार्य कीजिए किंतु अपने काम पर सबसे अधिक फोकस कीजिए आपको कई प्रकार की सफलताएं मिलेंगे किंतु कई प्रकार के बढ़े भी सामने आएंगे सबको लेकर चलना है आपको इसलिए आज शारीरिक और मानसिक रूप से आज आप फिट रहिए


 👏मकर राशि
अपने उदारता पर नियंत्रण कीजिए एक तरफ त्याग एक तरफ विश्वास आज आपको ले डूबेगा। अपने कल्पना को क्रिया रूप में परिवर्तित कीजिए उतना ही सोचिए जो आवश्यक है इतना ही उपकार कीजिए जो आवश्यक है अपना घर परिवार मेरे जीवन चौपट करके आप किसी का उपकार मत कीजिए किसी के भलाई मत कीजिए वह अनर्थ कर देगा आपको उल्टे। अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दीजिए आपकी आर्थिक स्थिति लगातार बढ़ते रहेगी आपके काम में सफलता मिलेगी


💐 कुम्भ राशि
व्यापार के लिए बहुत शुभ दिन, आमदनी के लिए बहुत ही शुभ दिन।  अनुकूल वातावरण में आज आपका काम होगा किंतु आर्थिक रूप से आप बहुत संकट में रहेंगे मां अब जाएगा फिर शांति से रहिए आमदनी बढ़ने लगेगी सब कुछ ठीक-ठाक रहेगा कहीं दूर जराज किस निकट संबंधी के बारे में गलत समाचार आता है तो नियम का पालन कीजिएगा किंतु इस सब के बावजूद आज आपको भारी सफलता मिलेगी धन वापस आएंगे। आपकी आमदनी में खूब वृद्धि होगी आपका प्रयास सार्थक होगा



🚩मीन राशि
अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दीजिएगा बिन बुलाए मेहमान की तरह जो आते हैं उनसे बुद्धिमानी से सामना कीजिए आपका दिन आज मंगलमय है हर प्रकार से अनुकूल दिन अपने कल्पना को प्रयास का पंख दीजिए आज आप सफल होने जा रहे हैं भोजन पर नियंत्रण कीजिए और बोलने पर नियंत्रण कीजिए बाकी सब कुछ ठीक है।