शनिवार, 4 अप्रैल 2020

कोरोना वारियर्स चिकित्सक एवं प्रशाशन को कराया पीपीई कीट उपलब्ध

कोरोना वारियर्स चिकित्सक एवं प्रशाशन को कराया पीपीई कीट उपलब्ध


गिरिडीह : गिरिडीह स्वास्थ्य महकमा के पास कोरोना जैसे वैश्विक महामारी से रोकथाम में जुटे गिरिडीह के चिकित्सकों एवं प्रशासनिक अधिकारियों के पास पीपीई कीट की काफी कमी होने से चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों को काफी परेशानी उठानी पड़ थी थी। जिसे देखते हुये सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू ने चैम्बर ऑफ कॉमर्स के गिरिडीह जिलाध्यक्ष निर्मल झुनझुनवाला और प्रदीप अग्रवाल के साथ मिलकर विश्वव्यापी महामारी कोरोना से लड़ने के लिए कोरोना वारियर्स चिकित्सक एवं प्रशाशन को शनिवार को पीपीई कीट उपलब्ध करवाया।


गौरतलब है कि यह कीट निहायत ही आवश्यक सामग्रियों में एक है। इसका अभाव गिरिडीह के स्वास्थ्य महकमा को काफी ख़ौफ़ज़दा किये हुये था। अस्पतालों में कार्यरत चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों में डर का माहौल बना हुआ था। लेकिन अब यह कीट के उपलब्ध हो जाने से स्वास्थ्यकर्मी दुगने जोश के साथ अब मरीजों की सेवा कर पायेंगे। क्योंकि उन्हें संक्रमण का कोई ख़ौफ नही होगा।


इस मौके पर गिरिडीह के उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा, एसपी सुरेन्द्र कुमार झा, गिरिडीह सिविल सर्जन डॉक्टर अवधेश प्रसाद, नोडल पदाधिकारी डॉ० सन्याल एवं झामुमो जिलाध्यक्ष संजय सिंह मुख्य रूप से मौजूद थे।

सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने पर हुई कार्रवाई

सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने पर हुई कार्रवाई
गिरिडीह :  सोशल मीडिया जैसे फेसबुक, टि्वटर, टिक टॉक, व्हाट्सएप इत्यादि पर किसी प्रकार का आपत्तिजनक पोस्ट जिससे सांप्रदायिक सद्भाव बिगड़ सकता है या नफरत फैलाई जा सकती है, दंडनीय अपराध है। 

इस प्रकार की अपील जिला पुलिस द्वारा बार बार किये जाने के बावजूद भी कुछ लोगों द्वारा इस तरह के पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर किए जा रहे हैं। जिसके खिलाफ गिरिडीह पुलिस द्वारा कार्रवाई  शुरू कर दी गयी है। पुलिस ने कतिपय पोस्टकर्ता आरोपी को थाना लाकर उनसे लिखित बॉन्ड भरवा कर छोड़ा गया है और भविष्य में इसजी पुनरावृति होने कठोर कार्रवाई की जाएगी का अल्टीमेटम दिया गया है।

इसी कड़ी में इसरी बाजार निवासी सुमित गुप्ता नामक व्यक्ति द्वारा फ़ेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट किया गया था जिसकी सूचना ट्विटर के माध्यम से पुलिस को प्राप्त हुई थी। उक्त युवक को थाना बुला कर बॉन्ड भरवा उसे निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया है। हालांकि उन्हें पुनरावृति न हो इसकी सख्त हिदायत दी गयी है।

उग्रवाद प्रभावित थाना भेलवाघाटी क्षेत्र केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल ने बांटे सामग्री

उग्रवाद प्रभावित थाना भेलवाघाटी क्षेत्र केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल ने बांटे सामग्री
गिरिडीह : केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल की सातवीं बटालियन के कमांडेंट अनिल कुमार भारद्वाज के निर्देश पर अति उग्रवाद प्रभावित थाना भेलवाघाटी क्षेत्र के हरकुंड, तुरियोटोला व तिसरो के अलग-अलग गांवों में निवास करनेवाले ग्रामीणों को कोरोना से बचाव करने के लिए फेस मास्क, सैनिटाइजर, साबुन, ग्लब्स समेत अन्य सामाग्री एहतियात बरतने को उपयोग करने के लिए दिया गया। 

साथ ही जरूरतमंद ग्रामीणों को कच्ची खाद्य सामाग्री भी प्रदान की गयी। ताकि इस लॉकडाउन की स्थिति में कोई अनाज के बिना भूखा न रह सके। राशन व अन्य सामानों के वितरण के क्रम में सीआरपीएफ के अधिकारियों व जवानों ने कई गांवों के ग्रामीणों को भोजन भी कराया। सीआरपीएफ के सहायक कमांडेट अजय कुमार ने ग्रामीणों को कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव का तरीका भी बताया। साथ ही कहा कि आपस में दूरी बनाकर रहें तथा मास्क का उपयोग करते हुए समय-समय पर सैनिटाइजर से हाथ को साफ करें।
                                       

लॉक डॉउन का उड़ा रहे हैं धज्जियां, लोग जमकर मार रहे मछली

लॉक डॉउन का उड़ा रहे हैं धज्जियां, लोग जमकर मार रहे मछली

                 फोटो : मछली मारते लोग
          

बेंगाबाद / गिरीडीह :- बेंगाबाद प्रखंड क्षेत्र में लगता है किसी को नहीं है डर करोना वायरस का। तभी तो यंहा के लॉक डॉउन का उड़ा रहे हैं धज्जियां।  इसका प्रमाण यह है कि एक ओर जंहा लोग लॉक डाउन के दौरान मजलिस लगा पेड़ के नीचे बैठ कर तास खेलते दिख जा रहे हैं। तो कोई अपनी मनमर्जी करने पर आमादा है।  इसी क्रम में लोगों का एक जत्था तालाब में मछली मारता भी दिख रहा है।


बेंगाबाद प्रखंड क्षेत्र के बनहती गांव के लोग शनिवार सुबह से ही काफी संख्या में मछली मारते देखे गये। इन लोगो को कोई फर्क नहीं पड़ रहा है लॉक डॉउन का। एक और इस करोना महामारी को लेकर पूरा देश लॉक डाउन का पालन कर अपने घरों में दुबके हुये हैं। वहीं इस बनहत्ती गांव के लोग मछली मारने में व्यस्त हैं। अब इन ग्रामवासियों को कौन समझाये कि यह लॉक डाउन और जिला प्रशासन द्वारा लगाया गया निषेधाज्ञा आपके ही जीवन के बचाव के लिये है। 

लॉक डाउन के दौरान विवादित ज़मीन पर अवैध कब्जा करने में जुटे भू-माफिया

लॉक डाउन के दौरान विवादित ज़मीन को अवैध रूप से कब्जा करने में जुटे भू-माफिया  
गिरिडीह : एक तरफ देशभर में कोरोना से बचाव को लेकर लॉकडाउन में सरकार से लेकर जिला प्रशासन तक व्यवस्था को सुदृढ करने में जुटा हुआ है। गरीबों को भोजन दिए जाने, अलग-अलग हिस्सों में फंसे लोगों की मदद, संदिग्धों को कोरेनटाइन सेंटर में भेजने आदि में जहां तमाम प्रशासनिक महकमा व्यस्त है। वहीं प्रशासनिक महकमे की व्यस्तता को भू-माफिया अपने लिए वरदान समझ बैठे हैं। लगातार कई हिस्सों में विवादित ज़मीन को भू-माफिया अवैध रूप से कब्जा करने में लगे हुए हैं।

शनिवार को सदर प्रखंड के पचंबा थाना क्षेत्र में भी ऐसा ही कुछ देखने को मिला। यहां थाना क्षेत्र के लखारी में ज़मीन घेराबंदी का काम किया जा रहा था। सूचना पर जैसे ही हमारा कैमरा मौके पर पहुंचा की फौरन ही ज़मीन पर काम करवा रहे शख्स ने गलती मानते हुए काम बंद कर देने की बात कही। बता दें कि यहां बिना किसी सुरक्षा के यहां ज़मीन की घेराबंदी की जा रही थी। मजदूर यहां बिना मास्क आदि के काम में जुटे हुए थे। अब इस महामारी में ऐसे काम कराए जाने की मानसिकता को आप आसानी से समझ सकते हैं।

एक तरफ जहां सरकार के द्वारा एहतियात के तौर पर कई कदम उठाए जा रहे हैं। वहीं नियम कायदों को ताक पर रखकर भू-माफिया वर्ग फायदा उठाने की जुगत में भिड़ा हुआ है। जरूरत है ऐसे लोगों की धर पकड़ कर आवश्यक कार्रवाई किये जाने की। पूछे जाने पर काम करवा रहे व्यक्ति ने धनवार के किसी व्यक्ति की ज़मीन बताई। साथ ही काम बंद करवा दिए जाने की बात कहकर मौके से खिसक गया।

पंचायतों में मुख्यमंत्री दीदी किचेन का किया गया शुभारंभ

पंचायतों में मुख्यमंत्री दीदी किचेन का किया गया शुभारंभ
गिरिडीह : जिले में लॉकडाउन अवधि में उत्पन्न परिस्थितियों से प्रभावित गरीब व असहाय,निर्धन परिवारों तथा बाहर राज्यो से आए हुए मजदूर भाईयो को खाली पेट न सोना पड़े, इसे लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह कटिबद्ध है। इसी के मद्देनजर स्वयं सहायता समूह की मदद से जेएसएलपीएस के द्वारा जिले के सभी गरीब व असहाय एवं निर्धन परिवारों को भोजन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से  "मुख्यमंत्री दीदी किचेन " शुभारंभ किया गया। 

"मुख्यमंत्री दीदी किचन"  के जरिए  नि:शुल्क भोजन उपलब्ध कराने की व्यवस्था जिले के विभिन्न प्रखंड के पंचायतों में की जा रही है। अभी तक 88 पंचायतों में मुख्यमंत्री दीदी किचेन के जरिए गरीब व निर्धन परिवारों को गर्म भोजन मुहैया कराया गया है। शीघ्र ही मुख्यमंत्री दीदी किचेन की व्यवस्था जिले के सभी पंचायतों में किया जाएगा ताकि आमजनों को गर्म भोजन उपलब्ध कराया जा सकें। 

राष्ट्रीय कायस्थवृन्द के प्रदेश अध्यक्ष संजीव रंजन सिन्हा को पितृ शोक

राष्ट्रीय कायस्थवृन्द के प्रदेश अध्यक्ष को पितृ शोक
         फोटो :  मृतक सिन्हा की फाइल फोटो
           

गिरिडीह :  कायस्थों की अग्रणी सामाजिक संस्था राष्ट्रीय कायस्थवृन्द के प्रदेश अध्यक्ष सह अधिवक्ता संजीव रंजन सिन्हा उर्फ बुल्लू के पिता कृष्ण प्रसाद सिन्हा का शनिवार दोपहर लगभग तीन बजे निधन हो गया। 

स्व0 सिन्हा मूलतः गिरिडीह की उपनगरी पचम्बा के दीवान टोला निवासी हैं। सम्प्रति न्यू बरगंडा स्थित प्रोफेसर कॉलोनी में बने अपने मकान में अपने दो पुत्रों और भरे पूरे परिवार के साथ निवास करते हैं। वह पिछले कुछ दिनों से बीमार थे। और, आज उनका निधन हो गया। उनका पार्थिव शरीर उनके प्रोफेसर कॉलोनी स्थित मकान पर ही अंतिम दर्शन को रखा हुआ है। काफी संख्या में लोग उनके अंतिम दर्शन को पहुंच शोक संवेदना व्यक्त कर रहे है। 

शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में लखनऊ निवासी राष्ट्रीय कायस्थ वृंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने दूरभाष पर शोक संतप्त परिवार से सारी जानकारी प्राप्त की और अपनी गहरी संवेदना व्यक्त किया। इसके अलावे विभिन्न प्रदेशों से जुड़े आरकेवी के सदस्यों ने भी दूरभाष पर अपनी संवेदना जताया। वंही राष्ट्रीय उपाध्यक्ष त्रिपुरारी प्रसाद बक्सी, राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेश कुमार, प्रदेश प्रभारी शिवेन्द्र कुमार सिन्हा, जिलाध्यक्ष एमके वर्मा, सचिव संजीव सिन्हा सज्जन महिला समिति सचिव सुधा सिन्हा, विशाल गौरव, रंजीत सिन्हा, रविंद्र कुमार सिन्हा, अभय सिन्हा, रितेश सिन्हा, कमोद सिन्हा समेत जिला समिति से जुड़े सभी सदस्यों के अलावे अभाकाम के सतीश कुंदन, जय शंकर सिन्हा सिंकू, सुमन सिन्हा के अलावे उनके नाते रिश्तेदार, हित कटुम्ब व जिला अधिवक्ता संघ से जुड़े लोग शामिल थे। 

मृतक सिन्हा के बड़े पुत्र संजीव रंजन ने बताया कि उनका अंतिम संस्कार कल उनके पैतृक स्थान पचम्बा स्थित दिवानटोला में ही किया जाएगा।

जैन श्वेतांबर सोसाइटी द्वारा किया गया अनाज का मुफ्त वितरण

जैन श्वेतांबर सोसाइटी द्वारा किया गया अनाज का मुफ्त वितरण 
पीरटांड़/ गिरिडीह :  जैनियों के विश्व प्रसिद्ध तीर्थ स्थल मधुबन के सुदूरवर्ती पारसनाथ पर्वत के दक्षिणी छोर में ग्राम दक्षिणी पारसनाथ में जैन श्वेतांबर सोसाइटी के द्वारा गरीब निस्सहाय जरूरतमंद लोगों के बीच अनाज का वितरण किया गया ।

 संस्था के प्रतिनिधि दीपक बेगानी ने बताया कि वैश्विक महामारी कोरोनावायरस को लेकर प्रधानमंत्री ने संपूर्ण देश में संपूर्ण लोक डाउन किया है लोक डाउन का पालन करने हेतु लोग घरों में बंद हैं और मधुबन के इर्द-गिर्द बसे 14 गांवों के अधिकांश लोग मजदूर हैं जो मधुबन में दैनिक मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं और पिछले एक 11 दिनों से घर में बंद रहने के कारण उन लोगों के बीच भुखमरी की समस्या उत्पन्न हो गई है।  जिसको देखते हुए मधुबन के कई सामाजिक संगठन व्यक्तियों एवं सरकार के प्रतिनिधियों ने घर घर जाकर गरीबों के बीच अनाज वितरण कर रहे हैं।
 उसी कड़ी में शनिवार को जैन स्वेतांबर सोसायटी की ओर से पारसनाथ पर्वत के गांव दक्षिणी पारसनाथ में अनाज का वितरण किया गया यह लगातार 14 अप्रैल तक जारी रहेगा क्योंकि नर सेवा ही नारायण सेवा है ।



भोजपुरिया कटप्पा "हर्षित श्रीवास्तव" ने प्रधानमंत्री राहत कोष में दिए 2 लाख

भोजपुरिया कटप्पा "हर्षित श्रीवास्तव" ने प्रधानमंत्री राहत कोष में दिए 2 लाख

        कहा-सभी स्टारो को आना चाहिए आगे 

लखनऊ : पूरी दुनिया कोरोना नामक वैश्वीक महामारी के प्रकोप से जूझ रहा हैं! जिसमे हमारा भारत भी शामिल हैं! भारत सरकार ने स्थिति की गम्भीरता को समझते हुए देश के अन्दर 21 दिन का लॉक डाउन लगा दिया है जिससे ये महामारी और न फैल सके! ऐसे में हमारे भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के लोग भी मदद के लिए आगे आ रहे हैं! जिसमे एक नाम भोजपुरिया कटप्पा के नाम से मशहूर अभिनेता "हर्षित श्रीवास्तव" का हैं! 

वैसे तो हर्षित भोजपुरी सिनेमा मे ज्यादा पुराने और बड़े नाम तो नहीं है लेकिन इस विपत्ति के समय में वह तमाम बड़े स्टारो व बड़े नामो से ऊपर उठ कर मदद के लिए सामने आये हैं! जहाँ इस विपत्ति के समय में,एक तरफ भोजपुरी सिनेमा के सिर्फ कुछ गिने चुने ही नाम मदद के लिए सामने आये हैं! तो दूसरी तरफ इन सब के बीच भोजपुरिया कटप्पा कहे जाने वाले अभिनेता हर्षित श्रीवास्तव ने सरकार के राहत कोष खाते मे 2 लाख की राशी जमा कर अपनी देशभक्ति का परिचय दिया है साथ ही साथ इन्होने भोजपुरी सिनेमा का भी मान बढाया हैं! 

भोजपुरिया कटप्पा "हर्षित श्रीवास्तव" की माने तो इस विपत्ति के समय में सभी भोजपुरी स्टारो को मदद के लिए आगे आना चाहिए क्युकि हमारा देश इस वक्त मुश्किल दौर से गुजर रहा है! कोरोना नामक इस वायरस ने देश के अन्दर भुचार जैसी स्थिति बना दी हैं जिससे हमारी अर्थव्यवस्था भी चरमरा गई है! ऐसे में देश के तमाम बड़े व्यपारीयो,अभिनेताओ,खिलाड़ीयो व नेताओ को मदद के लिए आगे आना चाहिए जिससे देश की आर्थिक स्थिति ज्यादा खराब न हो! हर्षित ने कहा की आज तमाम गरिब लोग भूख प्यास के कारण तडप रहे हैं! वे देहाडी मजदूर हैं!जो रोज कमाते है और खाते हैं! एेसे मे उनको इस लॉक डाउन से सबसे ज्यादा मुश्किलो का सामना करना पड़ रहा है! एेेसे मे आप सभी इन लोगों की मदद कर अपनी देशभक्ति का परिचय दे! और सरकार के नियमो का पालन करे! घर मे रहे और सुरक्षित रहे!

शुक्रवार, 3 अप्रैल 2020

बिजलीबथान जंगल मे लगी आग, सैकड़ों पेड़ झुलसे

बिजलीबथान जंगल मे लगी आग, सैकड़ों पेड़ झुलसे


गिरिडीह : जिले के बेंगाबाद प्रखंड के करणपुरा पंचायत के बिजलीबथान गांव स्थित जंगल में शुक्रवार को आग लग गयी। जंगल से धुंआ उठता देख लोगों में अफरातफरी मच गयी। हो- हल्ला पर काफी संख्या में स्थानीय लोग जुटे और आग पर काबू पाया और एक बड़ी अनहोनी टल गयी।


विदित हो कि जंगल के जिस स्थान पर आग लगी उस जगह पर काफी संख्या में लिप्ट्स के पेड़ हैं। गनीमत रही कि आग पकड़ते ही लोगों की नज़र पड़ गयी और लोग उसे आग बुझाने में जुट गए और एक बड़ा हादसा टल गया।


जंगल मे आग आखिर लगी कैसे इस बात से स्थानीय ग्रामीणों ने अनभिज्ञता जाहिर किया। हालांकि आशंका जताई कि किसी बच्चे द्वारा आग लगा दी गयी हो। बताया कि समय रहते ग्रामीणों की सक्रियता से आग बुझा लिया गया।

माले ने की सभी जरूरतमंद परिवारों को राशन उपलब्ध कराने की मांग

माले ने की सभी जरूरतमंद परिवारों को राशन उपलब्ध कराने की मांग
       *कहा, इसके अभाव में भुखमरी की आशंका।*

गिरिडीह : भाकपा माले नेता एवं बेंगाबाद के पूर्व जिप सदस्य राजेश कु0 यादव ने कहा है कि लॉकडाउन की अवधि में सबों को राशन उपलब्ध कराने की सरकार की बात धरातल पर पूरी तरह उतर नहीं पा रही है। रोज कमाने खाने वाले तथा राशन कार्ड से वंचित अधिकांश लोगों को खाने के लाले पड़ गए हैं। प्रशासन इसे संज्ञान में लेकर सबों के लिए राशन की व्यवस्था करे।

आज श्री यादव ने बेंगाबाद प्रखंड के सोनबाद में स्थित जन वितरण प्रणाली में किए जा रहे राशन वितरण का जायजा लिया तथा गांव में वैसे लोगों की भी खोज खबर ली जिनके पास राशन कार्ड नहीं है और लॉकडाउन के कारण खाने का संकट झेल रहे हैं।

श्री यादव ने प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी तथा स्थानीय मुखिया संजय कुमार से बात कर ऐसे 11 परिवारों के लिए राशन व्यवस्था करने को कहा। साथ ही इस तरह के और भी छूटे हुए परिवारों के लिए राशन की व्यवस्था नहीं होने की स्थिति में माले कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया कि इस स्थिति में वे भी आपस में चावल संग्रह कर जरूरतमंदों की मदद करें।

श्री यादव ने कहा कि यह अकेले सोनबाद की ही बात नहीं है, बल्कि सभी जगहों से इसी तरह की खबरें आ रही हैं। गांडेय प्रखंड अहिल्यापुर पंचायत के पांडेयडीह और दुलहडीह से आधा दर्जन परिवारों के बारे में सूचना है कि उनके पास खाने को कुछ भी नहीं और ना ही उन्हें राशन कार्ड के अभाव में कोई राशन ही मिला है।

सदर प्रखंड के कोवाड़ गांव से भी करीब 15 ऐसे परिवारों की सूचना आ रही है। उपरोक्त सभी मामलों में संबंधित पदाधिकारी और स्थानीय जनप्रतिनिधि राशन उपलब्ध नहीं होने की बात कह कर हाथ उठा ले रहे हैं।

श्री यादव ने लॉकडाउन का पालन करने तथा सोशल डिस्टेंसिंग पर पूरी तरह से अमल करने की सीख लोगों को देते हुए जिला प्रशासन से तत्काल ऐसे सभी जरूरतमंद परिवारों का संज्ञान लेकर उनके लिए राशन की गारंटी करने को कहा अन्यथा भुखमरी की आशंका जताई।

मौके पर माले नेता अशोक कु0 तुरी, अखिलेश राज, बासुदेव दूरी इत्यादि थे।

झारखंड राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ ने बांटे अनाज

झारखंड राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ ने बांटे अनाज


गिरिडीह : कोरोना महामारी से बचाव को लेकर जारी लॉकडाउन के दौरान झारखंड राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ द्वारा गरीबों तक अनाज पहुंचाने का कार्य जारी है। इसी कड़ी में शुक्रवार को संघ के सदस्यों द्वारा सदर प्रखंड के शीतलपुर में 18 जरूरतमंद परिवार के बीच खाद्यान्न पहुंचाया गया।


संघ से जुड़े शिक्षक मुन्ना कुशवाहा ने बताया कि इन परिवारों को 10 दिन का राशन चावल, आटा, दाल, तेल, आलू, मसाला, सोयाबीन दिया गया। 


उन्होंने बताया कि इन गरीब परिवारों को अब तक सरकारी स्तर से कोई सुविधा नहीं मिली है। हो सकता है भविष्य में सुविधा मिल जाए। बताया कि संघ सदस्यों के योगदान से जरूररतमंदों तक मदद पहुंचाई जा रही है। आगे भी समाजिक कार्य जारी रहेगा। मौके पर शिक्षक मनोज रजक, संजय कुमार वर्मा, स्थानीय जनप्रतिनिधि, मुखिया मौजूद थे।