शुक्रवार, 15 नवंबर 2024

गिरिडीह विधानसभा : त्रिकोणीय मुकाबला में ऊंट किस करवट बैठेगा यह चुनाव परिणाम ही बतायेगा


[राजेश कुमार]
गिरिडीहगिरिडीह विधानसभा क्षेत्र में त्रिकोणीय मुकाबला के आसार अब स्पष्ट दिखने लगे हैं। यह जंग तीन दोस्तों के बीच की बतायी जा रही है। इनमें भाजपा के निर्भय कुमार शाहाबादी, झामुमो के सुदिव्य कुमार और जेएलकेएम के नवीन आनंद चौरसिया शामिल हैं। 


हालांकि गिरिडीह विस क्षेत्र से चुनावी जंग में कुल 14 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। जिनमे चार महिला और एक किन्नर भी शामिल हैं। हालांकि गिरिडीह की जनता इस बार के चुनाव को मूल रूप से आर और पार की लड़ाई वाला चुनाव मान रही है। और, जनता ने अपना कमर भी कस भी लिया है।

ज्यों ज्यों मतदान की तिथि नजदीक आती जा रही है। त्यों त्यों चुनावी सरगर्मी अपना उफान पकड़ने लगा है।शहरी क्षेत्र का वोट हर बार की तरह इस बार भी खिचड़ी होने के आसार दिख रहे हैं। वहीं हर बार की तरह इस बार भी गिरिडीह विधानसभा क्षेत्र के चुनाव का निर्णायक वोट पीरटांड़ प्रखण्ड में ही पड़ने वाला है। जिस कारण सभी प्रत्याशी अंतिम समय मे पीरटांड़ में अपना जोर लगाना शुरू कर दिया है। 


वहीं पीरटांड़ इलाके से भी इस बार एक कद्दावर नेता अजीत राय के चुनाव मैदान में कूदने से मुकाबला काफी दिलचस्प होने के आसार स्पष्ट दिख रहे हैं। अजीत राय फारवर्ड ब्लॉक के प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में कूदे हैं। शेर की तरह दहाड़ने वाले अजीत राय मधुबन क्षेत्र में कार्यरत डोली मजदूरों के साथ साथ अन्य मजदूरों के सर्वमान्य नेता हैं। उनकी अच्छी खासी पकड़ पीरटांड़ के इलाके में होने से चुनाव का परिणाम बदलने का वह माद्दा भी रखते हैं। हालांकि इस चुनाव में वो क्या कुछ कर सकते हैं यह तो चुनाव परिणाम ही बतायेगा।


वहीं इस बार गिरिडीह विधानसभा सीट से आजादी के बाद पहली बार एक किन्नर भी चुनाव मैदान में कूदी हैं। किन्नर अश्विनी अंबेडकर आपकी विकास पार्टी की अधिकृत प्रत्याशी है। पढ़ी लिखी होने के साथ साथ मृदुभाषी होने के कारण किन्नर अश्विनी अंबेडकर के चुनाव मैदान में कूदने से लोगों का उसके प्रति भी काफी सहानुभूति दिख रही है। उसके साथ किन्नरों की टोली घर घर जाकर लोगों से खास कर महिला मतदाताओं से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील कर रही है। अब देखना यह है कि लोगों की सहानुभूति के कारण उन्हें मिलने वाला वोट किस प्रत्याशी का बेड़ा गर्क करने का माद्दा रखता है।

कृपया लिंक क्लिक करें

वहीं इस बार के चुनाव मैदान में चार महिला प्रत्याशी भी अपनी किस्मत आजमा रही हैं। जिनमे पीरटांड़ प्रखण्ड की सुनैना पाठक काफी कद्दावर प्रतीत हो रही हैं। सुनैना पाठक पूर्व में अपने पंचायत की पंचायत समिति सदस्य रह चुकी हैं। वहीं फिलवक्त वह अपने पंचायत की मुखिया के पद को सुशोभित कर रही हैं। वह लगातार दो बार से स्टेट कॉपरेटिव बैंक की डॉयरेक्टर के पद पर भी काबिज हैं। चुनाव मैदान में वह पहली बार निर्दलीय  प्रत्याशी के रूप में कूदी हैं।उनकी सूझ बूझ और क्षेत्र में अच्छी खासी पकड़ भी इस बार के विधानसभा चुनाव में कुछ न कुछ गुल अवश्य ही खिलायेगा।

क्षेत्र की जनता ने मतदान को लेकर कमर कस तो लिया है। लेकिन जीत का सेहरा किसके माथे पहनाती है। ऊंट किस करवट बैठेगा,यह चुनाव का परिणाम ही बतायेगा।



32 गिरिडीह विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी, दल और चुनाव चिन्ह :

1.निर्भय कुमार शाहाबादी  - भाजपा - कमल
2.सुदिव्य कुमार सोनू       - झामुमो- तीरकमान
3.नवीन आनन्द चौरसिया - जेएलकेएम - कैंची
4.अजीत राय               - फारवर्ड ब्लॉक-शेर
5.अश्विनी अंबेडकर - आपकी विकास पाटी- बाल्टी
6.अरुणधति मिश्रा         - बसपा      - हाथी
7.अनिशा सिन्हा           - जेजेपी     - सेब
8.डॉ बरनवास हेम्ब्रम - बहुजन मुक्ति पार्टी - चारपाई
9.क्रांति कुमार मुर्मू - झामुमो (उलगुलान)- एयर कंडीशनर

10.सुनैना पाठक      -  निर्दलीय -  कोट
11.आरती देवी         - निर्दलीय - अलमारी
12.रामेश्वर दुसाध      - निर्दलीय - स्कूल का बस्ता
13.कैशर जमाल अंसारी - निर्दलीय - सिलाई की मशीन
14.ओम प्रकाश महतो   - निर्दलीय - ऑटो रिक्शा

जेएलकेएम को दो कार्यकर्ताओं को चाकू मार किया घायल, प्रत्याशी ने बताया राजनीतिक साजिश

गिरिडीहगिरिडीह में विधानसभा चुनाव के मतदान की तिथि की उल्टी गिनती शुरू हो गयी है। ज्यों ज्यों मतदान की तिथि नजदीक आती जा रही है। सभी प्रत्याशियों के समर्थकों और कार्यकर्ताओं के साथ उनके आकाओं द्वारा चुनाव प्रचार का कार्य तेज कर दिया गया है। नित्य बड़े बड़े नेताओं की सभा गिरिडीह जिले के विभिन्न इलाकों में हो रही है। 

इस बीच अलग अलग प्रत्याशियों के समर्थक व कार्यकताओं के बीच जुबानी जंग भी छिड़ गई है। लेकिन यह जुबानी जंग अब घातक रूप लेता जा रहा है। जुबानी जंग अब हिंसा का रूप भी लेने लगा है।

इसी कड़ी में गुरुवार की रात गिरिडीह विधानसभा क्षेत्र से जयराम महतो की पार्टी झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) के मुफ्फसिल क्षेत्र के दो कार्यकर्त्ताओं सुधीर यादव और महेश यादव पर कतिपय लोगों द्वारा ताबड़तोड़ चाकू से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। चाकू की वार से लहलुहान दोनों कार्यकर्ताओं को अन्य लोगों ने आनन-फानन में गिरिडीह सदर अस्पताल लाया गया और उनका इलाज कराया। इनमें एक कार्यकर्ता के पेट मे तो दूसरे के पीठ पर चाकू से वार किया गया है। हालांकि चिकित्सकों ने दोनों को खतरे से बाहर बताया है। 

वहीं, घटना की सूचना मिलते ही जेएलकेएम प्रत्याशी नवीन आनंद चौरसिया सदर अस्पताल पहुंचे और दोनों कार्यकर्ताओं का हाल समाचार लिया। मौके पर  उन्होंने इस मामले से गिरिडीह के एसपी डॉ. विमल कुमार को अवगत कराया और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।


 चौरसिया ने इस घटना को राजनीतिक साजिश करार देते हुए कहा कि सत्ताधारी दल के लोग उनके कार्यकर्त्ताओं के ऊपर हमला कर रहे हैं। विभिन्न मुहल्ले में लगाये गए उनके पार्टी के झंडे को उखाड़े जा रहे है, वहीं कई कार्यकर्त्ताओं को
धमकी तक दी जा रही है। उन्होंने इस प्रकार के कृत्य को लोकतंत्र के लिए सही नहीं बताया है।

बुधवार, 13 नवंबर 2024

केंद्रीय गृहमंत्री के आगमण को लेकर डीसी व एसपी ने लिया कार्यक्रम स्थल का जायजा

गिरिडीह। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के आगमण को लेकर डीसी नमन प्रियेश लकड़ा और एसपी डॉक्टर विमल कुमार ने कार्यक्रम स्थल सिहोडीह स्थित आम बगान व सिरसिया के बीएनएस डीएवी स्कूल का निरीक्षण किया। वहीं बाद में सभी पदाधिकारी महेशमुंडा पहुंच वहां के भी कार्यक्रम सभास्थल का जायजा लिया। इस दौरान एसडीपीओ जीतवाहन उरांव, सिविल सर्जन डॉ एसपी मिश्रा समेत कई पदाधिकारी मौजूद थे।


बता दें कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गिरिडीह विधानसभा एवं गांडेय विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी क्रमशः निर्भय कुमार शाहाबादी एव मुनिया देवी के चुनाव प्रचार के हेतु चुनावी सभा को सम्बोधित करने गुरुवार को गिरिडीह पहुंच रहे है।

शाह हवाई मार्ग से गिरिडीह पहुंचेंगे। उनका  हेलीकॉप्टर सिरसिया स्थित डीएवी स्कूल के कैंपस में  लैंड होगा, वहां से सड़क मार्ग से वो सिहोडीह आम बगान पहुंचेंगे और गिरिडीह भाजपा प्रत्याशी शाहाबादी के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे। सभा समाप्ति के बाद गृह मंत्री सड़क मार्ग से महेशमुंडा स्थित कुसुंभा मैदान जाएंगे। जहां गांडेय की भाजपा प्रत्याशी मुनिया देवी के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे। उसके बाद वे हवाई मार्ग से डुमरी रवाना होंगे जहां एनडीए समर्थित आजसू प्रत्याशी यशोदा देवी के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कल आयेंगे गिरिडीह, करेंगे आमबगान में चुनावी सभा को सम्बोधित

गिरिडीह। केंद्रीय गृह सह सहकारिता मंत्री अमित शाह का गुरुवार 14 नम्बर को गिरिडीह आगमन होगा। शहर के सिहोडीह स्थित आम बागान मैदान में वह चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे।


केंद्रीय गृह मंत्री के आगमन को लेकर काफी जोर शोर से तैयारियां की जा रही है। गिरिडीह विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी निर्भय शाहबादी ने यह जानकारी दी। 


इस लिंक को क्लिक करें

उन्होंने बताया श्री शाह का हेलीकॉप्टर डीएवी स्कूल के मैदान में लेंड होगा। वहां से सड़क मार्ग से उनका काफिला कार्यक्रम स्थल पहुंचेगा। इस चुनावी जनसभा में केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, भाजपा के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष डॉ रविंद्र राय समेत कई दिग्गज नेता भी मौजूद रहेंगे।

राज्य का डेमोग्राफी हो रहा चेंज, खास वर्ग के वोटरों की संख्या में हो रहा इजाफा : निर्भय शाहाबादी

हुट्टी बाजार स्थित साहू धर्मशाला के निकट आयोजित हुआ सभा सह जनसम्पर्क कार्यक्रम

गिरिडीहभारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी निर्भय कुमार शाहाबादी ने कहा कि राज्य में डेमोग्राफी चेंज हो रहा है। एक खास वर्ग के वोटरों का इजाफा हो रहा है, इससे सचेत रहने की आवश्यकता है। श्री शाहाबादी बुधवार को हुट्टी बाजार स्थित साहू धर्मशाला के निकट आयोजित सभा सह जनसम्पर्क कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे। 

सभा को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि अचानक वोटरों की संख्या में इतना इजाफा होना, कहीं ना कहीं आने वाला समय में राज्य पर गहरा संकट का संकेत है। जिससे हर खाश- ओ- आम को सचेत रहने की जरूरत है। नहीं तो आने वाले समय मे आप किसी गहरे चक्रव्यूह में फसेंगे।

शाहाबादी ने राज्य में बढ़ रही घुसपैठियों की संख्या पर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी तो सभी घुसपैठियों को खदेड़ बाहर किया जाएगा। उन्होंने आम लोगों से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील करते हुए कहा कि आपका एक-एक वोट मोदी जी की ताकत को मजबूत हो करेगा और देश के साथ साथ हमारा प्रदेश आगे बढ़ेगा।


इस जनसभा सह जनसम्पर्क कार्यक्रम में संचालन राजेश जायसवाल ने एवं धन्यवाद ज्ञापन विनोद केसरी ने किया। मौके पर दिनेश यादव, उज्जवल गुप्ता, विशाल गुप्ता, अनिल सिंह, जयशंकर सिन्हा, नीलू सिन्हा, अंजय यादव, अमर शर्मा, पिंटू सिंह, पिंटू साव, बबलू साव, राजू पोद्दार कन्हैया ओझा,  आकाश सिंह, उज्वल साव, मिट्ठू भगत, सुरेश भगत, ओम सिंह, बनारसी दास, दीपक साव, विक्की साव, रोहित स्वर्णकार, दुल्लू भगत,  कन्हैया सिंह, मनोज राम, पवन केसरी, नरेश साहू, संदीप गुप्ता, सोनू साव सहित सैकड़ों की संख्या में स्थानीय महिला- पुरुष व भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।


चुनाव ड्यूटी में तैनात CRPF जवान को सिर में लगी गोली, गम्भीर

पलामु । झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण के वोटिंग के दौरान पलामू से बड़ी घटना सामने आई है। जहां चुनाव ड्यूटी में तैनात CRPF जवान को सिर में गोली लगी है। घटना के बाद फौरन जख्मी जवान को मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पीटल में भर्ती करवाया गया है। जहां डॉक्टर ने उसका प्राथमिक उपचार कर उसे रांची रेफर कर दिया है। जख्मी जवान को एयरलिफ्ट कर रांची भेजा गया है।

जवान संतोष कुमार यादव लातेहार के लाभर में ड्यूटी पर तैनात थे। वह मूलरूप से बिहार के रहने वाले हैं। उनके परिजनों को सूचना दे दी गई है, जिसके बाद वो लोग रांची के लिए रवाना हो गए हैं। घटना के सम्बंध में बताया गया कि बुधवार अहले सुबह पिकेट में ही एक्सीडेंटल फायरिंग हुई। जिसमें संतोष कुमार यादव को सिर में गोली लग गई। पिकेट में तैनात जवानों ने उन्हें इलाज के लिए तत्काल मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में भर्ती करवाया। जहां से उनकी हालत गंभीर देख रांची रेफर कर दिया गया है।

वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद पलामू रेंज के डीआईजी वाई एस रमेश, सीआरपीएफ के डीआईजी पंकज कुमार, पलामू एसपी रीष्मा रमेशन और सीआरपीएफ के आला अधिकारी अस्पताल पहुंचे और जवान का हाल चाल जाना जवान को इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया गया है। 

पलामू डीआईजी वाईएस रमेश ने बताया कि विधानसभा चुनाव को लेकर लाभर में सीआरपीएफ की तैनाती की गई थी। एक्सीडेंटल फायरिंग की घटना हुई, जिसमें सीआरपीएफ जवान को गोली लग गई। जवान को एयरलिफ्ट कर रांची भेजा जा रहा है। बता दें कि विधानसभा चुनाव को लेकर पलामू प्रमंडल में 150 से भी अधिक केंद्रीय रिजर्व बल के कंपनियों को तैनात की गई है।