शुक्रवार, 2 अक्टूबर 2020

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाये जाने पर साहु समाज ने दी पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास को बधाई

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाये जाने पर साहु समाज ने दी पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास को बधाई
 जमुआ : झारखण्ड के पुर्व मुख्यमन्त्री रघुवर दास को भारतीय जनता पार्टी के केन्द्रीय नेतृत्व द्वारा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाये जाने से साहू समाज के लोगों में खुशी वयाप्त है।  साहु समाज का जमुआ विधान सभा कमिटी का एक प्रतिनिधि मंडल राँची स्थित श्री दास के आवास मे उनसे मिलकर उन्हें बधाई दिया।
 
बधाई देने वालों में साहु समाज जमुआ विधान सभा कमिटी के अध्यक्ष राजकुमार साहु, सचिव प्रवीन कुमार साहु, संयुक्त सचिव पंकज कुमार साहु, महा सचिव पवन साहु, सदर प्रखंड अध्यक्ष अशोक साहु, नवडीहा मंडल अध्यक्ष अशोक कुमार साहु, संगठन मंत्री सुरेश साहु,  सुबोध साहु, रामजी साहु, देवरी प्रखण्ड अध्यक्ष छोटू साहु, वकील साहु, पप्पु साहु, रुपनारायन साहु, महिला मोर्चा की अध्यक्ष मंजु देवी सचिव राखी देवी आदि शामिल थे।

गांधी व शास्त्री के जयंती पर भारत ज्ञान विज्ञान समिति ने लगाया युवा संवाद कार्यशाला

गांधी व शास्त्री के जयंती पर भारत ज्ञान विज्ञान समिति ने लगाया युवा संवाद कार्यशाला 
 जमुआ :  भारत ज्ञान विज्ञान समिति ने राष्ट्रपिता महत्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के जयंती के अवसर पर जिला स्तरीय युवा संवाद कार्यशाला का आयोजन किया। 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश महासचिव विश्वनाथ सिंह ने युवाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए विशेष रूप गांधी जी के स्वरोजगार आन्दोलन का जिक्र किया। उन्होंने सरकार से कृषि कानून में किसानों से सहयोग लेकर अधिनियम बनाने की अपील किया है जो देश में सबसे बड़े आत्मनिर्भर बनने का स्रोत है। 

बीजीवीएस के जिला सचिव ने वर्तमान सरकार पर निजीकरण  करके संविधान से छेड़ छाड़ करने का आरोप लगाया। निजीकरण को देश के युवाओं के लिए घातक बताया। उन्होंने आगे कहा कि संविधान को बदलने की साजिश हो रही है जिसमें निजीकरण अहम उदाहरण है। 

प्रखण्ड सचिव दिवस कुमार ने कहा कि किस मार्ग को चुनना है,  ये भी सिर्फ हमें ही चुनना है सत्य ओर अहिंसा का जो रास्ता हमें बापूजी  ने हमें दिखाया वो कठिन जरूर है पर नामुमकिन नही , जरुरी नहीं सड़को पर आकर ही देशभक्ति साबित कि जाए, बिना स्वार्थ किसी कमजोर को सड़क पार कराना भी देश ओर मानवता के प्रति हमारी भावना को व्यक्त करता है, बस ये ही भावना को जगाना  बापूजी के लिए सबसे बड़ा सम्मान होगा। 

कार्यक्रम को इनलोगों के अलावा जिला अध्यक्ष मो आलम अंसारी जिला उपाध्यक्ष बेबी चंद्रवंशी प्रखंड अध्यक्ष रोहित दास जिला कार्यकारणी सदस्य जुनैद आलम प्रखण्ड सचिव दिवस कुमार ने भी संबोधित किया ।

कार्यक्रम का शुभरम्भ हाथरस और बलरामपुर पीड़िता के लिए दो मिनट का मौन रख उन्हें श्रंद्धाजलि अर्पित तथा कोविड 19 वैश्विक माहमारी के राष्ट्र सेवा में समर्पित कार्यकर्ताओं को प्रस्सति पत्र प्रदान किया गया ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखण्ड अध्यक्ष रोहित दास  जबकि मंच संचालन रवि राणा ने किया। मौके पर जहीर उद्दीन ,रामप्रसाद राणा, रुक्मणि देवी,अजहर उद्दीन, सम्भु हाजरा सहित काफी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

बुधवार, 30 सितंबर 2020

बगोदर पुलिस 28 मवेशी लदा ट्रक को किया जब्त

बगोदर पुलिस 28 मवेशी लदा ट्रक को किया जब्त 
गिरिडीह/बगोदर : बगोदर थाना पुलिस ने जीटी रोड स्थित घंघरी टोल प्लाजा के पास से मवेशी लदा एक ट्रक को जप्त किया है। जब्त ट्रक में 28 मवेशी लदे हैं। 

मौके से ट्रक ड्राइवर व खलासी ट्रक को खड़ा करके फरार हो गया। वही सभी मवेशी को मधुबन गोशाला भेज दिया गया। यह जनकारी बगोदर थाना प्रभारी नवीन कुमार सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि ट्रक मालिक, पशु व्यापारी और ट्रक के ड्राइवर व खलासी पर मामला दर्ज कर लिया गया है। 

बरनवाल सेवा समिति की बैठक में पूर्व में सम्पन्न कार्यक्रम पर चर्चा

बरनवाल सेवा समिति की बैठक में पूर्व में सम्पन्न कार्यक्रम पर चर्चा
गिरिडीह : बरनवाल सेवा समिति की बैठक लखन लाल बरनवाल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बरनवाल सेवा सदन में सम्पन्न हुई बैठक में पूर्व में समिति की ओर से संपन्न कार्यक्रमों की सफलता पर उपस्थित सदस्यों ने प्रसन्नता जाहिर किया। जिंसमे समिति द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह, कोरोना काल में रक्तदान शिविर का आयोजन और आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के बीच खाद्यान्न वितरण कार्यक्रम शामिल हैं।

 मौके पर समिति सचिव राजेंद्र लाल बरनवाल ने बताया कि वैश्विक महामारी कोरोना के कारण सेवा सदन के विकास के सारे कार्य ठप पड़ गए। पुनः धर्मशाला का विस्तारीकरण और सौंदर्यीकरण पर विचार-विमर्श करने हेतु आगामी आठ अक्टूबर गुरूवार को आम सभा की बैठक आहूत होगी।
जिंसमे स्वजातीय बंधु अपना बहुमूल्य सुझाव देंगे ऐसी अपेक्षा है। बैठक में सुबोध कुमार बरनवाल, प्रवीण कुमार बरनवाल, सुभाष कुमार, सत्यदेव लाल, राकेश रंजन, प्रवीण कुमार पिन्टु, संजीव कुमार, विनय कुमार आदि उपस्थित थे।

दिव्यांग जनो को किया गया सहायक उपकरण का वितरण

दिव्यांग जनो को किया गया सहायक उपकरण का वितरण


बगोदर/गिरिडीह:- बगोदर प्रखंड मुख्यालय परिसर स्थित विवाह भवन में बुधवार को गैल इंडिया लिमिटेड कम्पनी के द्वारा सीएसआर कार्यक्रम के अंतर्गत दिव्यांगों को सहायक उपकरण का निशुल्क वितरण समारोह कार्यक्रम आयोजित की गई।


 कार्यक्रम की शुरुआत बगोदर विधायक विनोद कुमार सिंह बगोदर सरिया एसडीएम राम कुमार मंडल बगोदर बिडीओ मनोज कुमार गुप्ता सीओ एके ओझा गेल कम्पनी के यूनिट हेड केडी गोटे ने संयुक्त रूप से  दीप प्रज्वलित कर  किया।

कार्यक्रम में दिव्यांगजनों के बीच 14 ट्राई साइकिल 11 बैटरी वाला ट्राई साइकिल 15 व्हीलचेयर 52 बैशाखी एमएसआई किट 8 हेरिंग हेड 14 आदि उपकरण का वितरण किया गया।कार्यक्रम में पुर्व जिला परिषद सदस्य मनोज पाण्डे संदीप जायसवाल समेत काफी संख्या में दिव्यांगजन मौजूद थे।

इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट की बैठक में कई निर्णय

इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट की बैठक में कई निर्णय


◆ बैठक के दौरान सदस्यों ने ली विधिवत सदस्यता


◆ हर माह 100 रुपये मासिक शुल्क पर बनी सबों की सहमति


गिरिडीह : इंडियन फेडरेशन आफ वर्किंग जर्नलिस्ट (आईएफडब्लूजे) की गिरिडीह जिला इकाई की बैठक बुधवार को सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राजेश कुमार ने की जबकि संचालन महासचिव कानन कुमार किस्कु ने किया।

बैठक पूर्व उपस्थित सदस्यों ने संघ के कोषाध्यक्ष विलियम जेकब के बड़े भाई स्व अविनाश वाल्कर के निधन के 40 दिन पुरा होने पर 2 मिनट का मौनरख कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया।

बैठक के दौरान विचार विमर्श के क्रम में जिलाध्यक्ष राजेश कुमार ने कहा कि हम सभी साथी यह कहते है कि हम आईएफडब्लूजे पत्रकार संगठन के सदस्य हैं। लेकिन अब तक हमलोगों ने विधिवत इस संगठन की सदस्यता ग्रहण नही किया है। जबकि हमे सर्वप्रथम संगठन की सदस्यता ग्रहण करना चाहिये। अध्यक्ष के इस प्रस्ताव का उपस्थित सदस्यों ने ध्वनिमत से पारित कर बैठक में उपस्थित सदस्यों ने सदस्यता शुल्क अदा कर विधिवत सदस्यता ग्रहण किया। वंही बैठक के दौरान संगठन हित मे उपस्थित सदस्यों ने मासिक शुल्क पर चर्चा किया। जिंसमे सर्वसम्मति से 100 रुपये मासिक शुल्क निर्धारित किया गया। यह शुल्क सितम्बर माह से अनिवार्य रूप से जमा करने का निर्णय सदस्यों ने लिया।
बैठक में पत्रकार सुरक्षा पर भी चर्चा हुई जिसमें मुख्य रूप से संगठन से जुड़े पत्रकारों के बीमा के संबंध में निर्णय लिया गया। संगठन से विधिवत जुड़े पत्रकार साथियों का उनके संगठन के प्रति लगाव और संगठन के क्रियाकलापों में बढ़चढ़ कर भागीदारी निभाने और उनकी सहभागिता को देख कर 5 लाख का बीमा करवाने का निर्णय लिया गया। जिसका बीमा प्रीमियम का भुगतान संगठन के माध्यम से किया जाएगा।

वंही बैठक में संगठन के जिला महासचिव कानन कुमार किस्कु ने कहा कि हम सभी साथियों का बीमा के साथ-साथ आई कार्ड भी बनना जरूरी है। जिसके लिये प्रदेश से बातचीत जारी है और प्रदेश के अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि शीघ्र ही सभी निबंधित पत्रकारों का आई कार्ड इशू करने की प्रक्रिया को अमली जामा पहनाया जाएगा।
जिला कोषाध्यक्ष विलियम जेकब ने संगठन का अपना बैंक में खाता होने की आवश्यकता पर बल दिया। जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया। शीघ्र ही संगठन के जिला इकाई का एक राष्ट्रीयकृत बैंक में खाता खोलने का निर्णय लिया गया। ताकि संगठन में पारदर्शिता कायम रहे। जिससे संगठन में मजबूती भी बनी रहेगी।
बैठक में अन्य कई बिंदुओं पर भी चर्चा किया गया।
बैठक में जिलाध्यक्ष राजेश कुमार, संगठन महासचिव कानन कुमार किस्कु, कोषाध्यक्ष विलियम जेकब, संगठन सचिव अजय चौरसिया,उपाध्यक्ष मनीष पाठक व इरफान आलम, सचिव शशी सिन्हा, सदस्य मनीष मंडल, अख्तर इमाम, सुजीत पाण्डेय, चन्दन पांडेय आदि उपस्थित थे।

शनिवार, 26 सितंबर 2020

सड़क दुर्घटना में घायल रिसोर्स टीचर की इलाज के दौरान मौत से आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

सड़क दुर्घटना में घायल रिसोर्स टीचर की इलाज के दौरान मौत से आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम
गिरिडीह : गिरिडीह देवघर मुख्य पथ के कॉलेज मोड़ के समीप एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने एक व्यक्ति को अपनी चपेट में ले लिया। जिंसमे वह व्यक्ति गम्भीर से घायल हो गया। जिसे तत्काल इलाज हेतु गिरिडीह सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जंहा इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गयी।

घटना शुक्रवार देर शाम की बतायी जाती है। बताया जाता है कि शुक्रवार की देर शाम राम सागर प्रजापति नामक नामक 51 वर्ष व्यक्ति पैदल ही सिहोडीह स्थित अपने घर जा रहे थे। तभी किसी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया इससे वह  बुरी तरह जख्मी हो गए। घटना को अंजाम दे उक्त वाहन फ़रार हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार राम सागर प्रजापति मूलतः यूपी का रहने वाला थे और सिहोडीह निवासी संत कुमार पाण्डेय के घर में रहते थे। वह एक रिसोर्स टीचर थे और दिव्यांग छात्रों को पढ़ाने का काम करता थे। घटना के बाद स्थानीय लोग काफी संख्या में घटना स्थल पर पहुंचे। वंही घटना की सूचना मिलते ही पुलिस सहायता केंद्र के कर्मी भी मौके पर पहुंचे और आनन फानन में घायल व्यक्ति को इलाज हेतु गिरिडीह सदर अस्पताल पहुंचाया। जंहा इलाज के क्रम में उनकी मौत हो गयी।

रिसोर्स टीचर राम सागर प्रजापति की मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने शनिवार सुबह से ही कॉलेज मोड़ पर उनकी लाश को रख कर गिरिडीह देवघर मुख्य पथ को जाम कर दिया है। 
हालांकि जाम की सूचना मिलते ही बीडीओ गौतम भगत व पुलिस कर्मी जाम स्थल पर पहुंच गये हैं और जामकर्ताओं को समझाने बुझाने और सड़क जाम हटाने के प्रयास में जुटे हैं। अंतिम सूचना मिलने तक जाम जारी है। और प्रशासनिक पदाधिकारियों की जामकर्ताओं से वार्ता जारी है।

शुक्रवार, 25 सितंबर 2020

होगा उलगुलान, लोग सड़कों पर उतरेंगे : मुख्यमंत्री

होगा उलगुलान, लोग सड़कों पर उतरेंगे : मुख्यमंत्री
           
रांची : मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन ने कृषि बिल को लेकर कहा कि केंद्र की मनमानी ऐसे ही चलती रही तो राज्य में उलगुलान होगा। लोग सड़कों पर उतरने को मजबूर होंगे। उन्होंने कहा कि कृषि बिल में किसानों के हित की बात का कोई अता-पता नहीं है। बिल को किसान विरोधी बताते हुए कहा कि इससे सिर्फ व्यापारियों, कंपनियों को फायदा होगा। मुख्यमंत्री झारखंड मंत्रालय़ में कृषि बिल को लेकर संवाददाताओं से मुखातिब थे। उनके साथ ग्रामीण विकास मंत्री श्री आलमगीर आलम भी मौजूद थे। 

कृषि बिल देश के संघीय ढांचे पर सबसे बड़ा आघात
मुख्यमंत्री ने कृषि बिल को देश के संघीय ढांचे पर सबसे बड़ा आघात बताते हुए कहा कि एक तो केंद्र सरकार ने राज्य के विषय पर अतिक्रमण कर कानून बनाया और दूसरी ओर राज्यों से इस संबंध में जरूरी मशविरा तक नहीं किया। उन्होंने कहा कि अगर कानून बनाया भी, तो उसे लागू करना राज्यों पर छोड़ना चाहिए था, ताकि बिल के गुण-दोष की विवेचना कर राज्य उसे लागू करने के लिए स्वतंत्र होते। लेकिन, केंद्र सरकार तानाशाही रवैया अपनाते हुए उसे राज्यों पर थोप रही है। उन्होंने कहा कि देश के हर राज्य में खेती-बारी की अलग-अलग व्यवस्था है, इस स्थिति में पूरे देश के लिए एक प्रकृति का कृषि कानून अतार्किक है। उन्होंने कानून की खामियों को इंगित करते हुए कहा कि यह एक ऐसा बिल है, जो किसी समय-सीमा में नहीं बंधा है, बल्कि स्थायी है।  
कृषि बिल से नये रंग-रूप में एक बार फिर महाजनी प्रथा लागू होगी

श्री सोरेन ने कहा कि कृषि बिल से एक बार फिर महाजनी प्रथा लागू होगी। वही महाजनी प्रथा जिसके खिलाफ झारखंड के लोगों ने वर्षों आंदोलन किया। उसे जड़ से उखाड़ने का काम किया। उन्होंने कहा कि ये महाजन ही अनुबंध पर किसानों की खेत में फसल लगवायेंगे और फसल का मनमर्जी मूल्य तय करेंगे। क्योंकि कृषि बिल में यह स्पष्ट नहीं है कि अनुबंध पर किसानों के खेत में फसल लगवानेवाले फसल का न्यूनतम समर्थन मूल्य देंगे। वहीं बीच में किसान से अनुबंध टूटने पर किसानों को न्याय के लिए अदालतों का चक्कर काटना पड़ेगा। इस स्थिति में समस्याग्रस्त किसान के सामने आत्महत्या के सिवा कोई चारा नहीं बचेगा। 

 जमाखोरी पर अंकुश खत्म हो जाएगा :

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस कृषि बिल से जमाखोरों की बन आएगी। जमाखोरी पर अंकुश खत्म होने से महाजन मनमाना मूल्य निर्धारित करने लगेंगे। उन्होंने चाणक्य के कथन का उदाहरण देते हुए कहा कि जिस देश का राजा व्यापारी होगा, उस देश की जनता भिखारी ही होगी। उन्होंने आलू-प्याज की बढ़ती कीमतों का जिक्र करते हुए कहा कि हमें कब क्या खाना है, उसे भूलना पड़ेगा। 
कृषि बिल को किसानों पर थोपा गया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने येन-केन-प्रकारेण संविधान से प्रदत शक्तियों का दुरुपयोग कर कृषि बिल को संसद से पारित कर किसानों पर थोपा है। यही कारण है कि देश के तमाम राज्यों के किसान आंदोलित हैं। उन्होंने कहा कि समझ में नहीं आ रहा कि प्रधानमंत्री देश को किस दिशा में ले जाना चाहते हैं। पहले जीएसटी, कोल निलामी, शिक्षा नीति आदि पर एकतरफा फैसला लिया और अब कृषि बिल पर भी वही रवैया अपनाया है। 

राज्य में ढाई सौ करोड़ से ग्रामीण अधारभूत संरचना का होगा निर्माण:

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण अर्थव्यवस्था की मजबूती के लिए  संरचनागत बदलाव की ओर बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि गांवों तक आधारभूत संरचना विकसित करने के लिए नाबार्ड के साथ मिलकर सरकार ढाई सौ करोड़ रुपये का प्रावधान करने जा रही है। उन्होंने कहा कि इसका मुख्य मकसद यह है कि किसानों को बिचौलियों की जरूरत नहीं पड़े। उसके पहले मुख्यमंत्री ने कोरोना काल में मीडिया कर्मियों की भूमिका की सराहना करते हुए उनका शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहा कि कोरोना के डर से जब लोग घरों में कैद थे, तो मीडियाकर्मी ही थे जो उन्हें देश-दुनिया की खबरों से अवगत कराते रहे।

भाजपायियों ने लिया पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उनके पद चिन्हों पर चलने का संकल्प

भाजपायियों ने लिया पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उनके पद चिन्हों पर चलने का संकल्प 
  
धनवार/गिरिडीह  : धनवार विधानसभा क्षेत्र के डोरंडा मण्डल स्थित बलहारा गाँव में भाजपा कार्यकर्ताओं  ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 104 वीं जयंती मना कर उनके पद चिन्हों पर चलने का संकल्प लिया।

 इस दौरान भाजपा द्वारा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती को हर मतदान केंद्र पर मनाने का निर्णय लिया था। जिसके तहत डोरंडा मंडल क्षेत्र के बलहारा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मण्डल महामंत्री प्रधुम्न वर्मा ने किया। जबकि संचालन मदन शर्मा ने किया। 

इस दौरान भाजपा मंडल महामंत्री प्रधुम्न वर्मा ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय एकात्म मानवदर्शन के प्रणेता हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार दीनदयाल के अंत्योदय के स्वप्न को साकार कर रही है। भाजपा नेता सुरेश महतो ने पंडित दीनदयाल के जीवन और राजनीतिक संघर्ष के बारे में विस्तारपूर्वक चर्चा की। मौके पर कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय अमर रहें के नारे भी लगाए। 

कार्यकम में सुरेश महतो नागेश्वर राय, जितेंद्र यादव, द्वारिका वर्मा, पप्पू यादव, जनार्दन शर्मा, कोलेश्वर साव, अशोक पासवान, रामेश्वर दास सहित कई लोग उपस्थित थे।

पंडित दीनदयाल उपाध्याय के मार्ग से ही होगा देश और समाज में एकता का प्रचार : कामेश्वर पासवान

पंडित दीनदयाल उपाध्याय के मार्ग से ही होगा देश और समाज में एकता का प्रचार : कामेश्वर पासवान

गिरिडीह : पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को गिरिडीह के भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष सह जिप उपाध्यक्ष कामेश्वर पासवान के नेतृत्व में उनके आवासीय कार्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई गई।

प्रदेश अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष अमर कुमार बावरी के निर्देश के आलोक में आयोजित इस कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री उमेश दास ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला मंत्री मेघलाल तूरी ने किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष पासवान ने कहा कि हर वर्ष हम सभी कार्यकर्ता पंडित दीनदयाल उपाध्याय जिन्होंने संगठन को खड़ा करने में अपना बलिदान दिया उनकी याद में उनकी जयंती मनाते हैं। साथ ही उनकी जयंती पर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लेते हैं। ताकि देश और समाज में एकता का प्रचार-प्रसार हो और एक अच्छी परंपरा की शुरुआत हो।
 
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक रहे पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम से देश मे आज कई योजनाएं संचालित है। 
कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष कामेश्वर पासवान के अलावा जिला महामंत्री उमेश दास राजू दास रंजीत राय,  मोनू कुमार, नितिन कुमार, इरफान अंसारी, सीताराम मंडल, मेघलाल तूरी, माथुर दास, रोहित दास, सहित अनुसूचित जाति मोर्चा के कई पदाधिकारी मौजूद थे।

एलआईसी के द्वारा मात्र 10 मिनट में किया गया मृत्यु दावा का भुगतान

एलआईसी के द्वारा मात्र 10 मिनट में किया गया मृत्यु दावा का भुगतान

गिरिडीह : भारतीय जीवन बीमा निगम की गिरिडीह शाखा के द्वारा मात्र 10 मिनट में मृत्यु दावा का भुगतान किया गया। स्वर्गीय कमल राय परमार के दो जीवन बीमा पॉलिसियों का मृत्यु दावा का भुगतान महज 10 मिनट के भीतर कर एलआईसी ने एक इतिहास बना दिया है। जिसकी न केवल बीमा एजेंटों के बीच बल्कि आम लोगों के बीच भी काफी सराहना की जा रही है।

 विदित हो कि गिरिडीह के पावर हाउस बरगंडा निवासी स्वर्गीय कमल राय परमार का देहांत बीते 28 अगस्त को हो गया था। उनकी पत्नी के द्वारा शुक्रवार को मृत्युदावा भुगतान संबंधी कागजात एलआईसी कार्यालय मर जमा किया गया। कागजात जमा होने के बाद एलआईसी गिरिडीह शाखा के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए मात्र 10 मिनट में मृत्यु दावा का भुगतान कर दिया गया। मृत्यु दावा का भुगतान वरिय शाखा प्रबंधक सुरेश रजक बीमा कर्मचारी संघ के सचिव धर्म प्रकाश एवं अध्यक्ष क्लब अभिकर्ता प्रदीप साव के द्वारा उनके निवास स्थान पर दिया गया।

मौके पर शाखा के वरीय शाखा प्रबंधक सुरेश रजक ने कहा कि हम लोग 99.69 प्रतिशत मृत्यु दावा का भुगतान करते हैं। बीमा कर्मचारी संघ के सचिव धर्म प्रकाश ने कहा कि एलआईसी हमेशा से दावा भुगतान में विश्व में नंबर वन स्थान रखती है। देश की जनता का अटूट विश्वास एलआईसी पर है। इसीलिए एलआईसी में बीमा धारकों की संख्या 40 करोड़ हो गई है। इस भुगतान में शाखा के अध्यक्ष क्लब अभिकर्ता प्रदीप कुमार साव ने काफी सहयोग किया।

पीडीएस डीलर हीरा लाल साव की अनुज्ञप्ति किया गया निलंबित

पीडीएस डीलर हीरा लाल साव की अनुज्ञप्ति किया गया निलंबित

गांवां/गिरिडीह  : जनवितरण प्रणाली की दुकान के संचालक हीरा लाल साव को महिला कार्ड धारी के साथ मार पीट एवं बदसुलूकी करने के आरोप में शुक्रवार को निलंबित कर दिया गया। डीएसओ के निर्देश पर प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी प्रदीप राम के द्वारा यह कार्रवाई की गई है। उक्त पीडीएस दुकान के सभी राशन कार्ड धारियों को प्रगतिशील स्वयं सहायता समूह गांवां को स्थानांतरित कर दिया गया।

क्या है मामला:

 बीते 23 सितंबर को डीलर हीरालाल साव के द्वारा एक 40 वर्षीय महिला शकुन्ती देवी से साथ मार पीट एवं अभद्र वयवहार करने का मामला प्रकाश में आया था। शकुन्ती देवी का कहना था कि उसे सितंबर माह का राशन कम दिया जा रहा था। साथ ही कार्ड में अक्टूबर माह का राशन भी चढ़ा दिया जा रहा था। जिसका विरोध करने पर डीलर और उसकी पत्नी उसके साथ मार पीट पर उतर गए थे। उसके बाद महिला ने घटना की शिकायत प्रखंड विकास पदाधिकारी से की थी। सूचना पाकर प्रखंड विकास पदाधिकारी घटना स्थल पर पहुंच कर घटना की जानकारी ली और डीलर हीरालाल साव को कड़ी फटकार लगाई और मामले की जांच की बात कही थी। वंही यह मामला सूबे के खाद्य आपूर्ति मंत्री तक पहुंच गया था। जिस पर उन्होंने काफी गम्भीरता से संज्ञान लिया और डीसी गिरिडीह और डीएसओ से वार्ता कर त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया। जिसके आलोक में डीएसओ ने बीडीओ गांवा को उक्त डीलर के खिलाफ एफआईआर करने को कहा और उसका लाइसेंस निलंबित करने का निर्देश दिया था।