बढती जनसंख्या को रोकने शीघ्र जनसंख्या नियंत्रण कानून ना बना तो देश में होंगे गृहयुद्ध -अनिल चौधरी
गिरिडीह : जनसंख्या समाधान फाउन्डेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल चौधरी ने कहा कि बेतहाशा बढती जनसंख्या को रोकने हेतु अविलंब जनसंख्या नियंत्रण कानून नहीं बना तो भारत में गृहयुद्ध हो सकता है।
उक्त बातें उन्होंने जनसंख्या समाधान फाउन्डेशन द्वारा गिरीडीह के एक रैस्टोरेंट में आयोजित "जनसंख्या कानून सभा" को बतौर मुख्य वक्ता सम्बोधित करते हुये कही। उन्होंने कहा कि इस मांग को लेकर वह और उनकी टीम संसद के दोनों सदनों के अधिकांश सांसदों, सैकडों विधायकों सहित भारत के राष्ट्रपति जी से भी मिल चुके हैं।
राष्ट्रीय संयोजक ममता सहगल व महासचिव धर्मेद्र धामा ने कहा कि देश में जनसंख्या विस्फोट के कारण गरीबी, अशिक्षा भुखमरी, बेरोजगारी, प्रदूषण, अपराध, जल संकट आदि समस्याएं बढ़ने के कारण देश में विकट हालात पैदा हो रहे हैं। उन्होंने भी जनसंख्या नियंत्रण कानून शीघ्र बनना चाहिए इसकी वकालत की।
कार्यक्रम संयोजक संजय मोदी व सुधीर शर्मा ने बताया कि जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग को लेकर जनसंख्या समाधान फाउन्डेशन देशभर में 5 माह का अखिल भारतीय प्रवास कर रहा है जिसमे देशभर के लगभग 100 शहरों में बड़ी सभाएं प्रस्तावित हैं।
सह संयोजक संदीप डिंगोइच व हरीश खेमका ने बताया कि केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और राष्ट्र स्वंयसेवक संघ के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य इन्द्रेश कुमार कई राज्यों की राजधानियों एवं देशभर के अनेक शहरों में जनसंख्या समाधान फाउन्डेशन द्वारा आयोजित जनसंख्या आंदोलन को गति दे रहे हैं और आगे भी अनेक कार्यक्रमों में उपस्थित रहेंगे।
कार्यक्रम समन्वयक शिवनंदन प्रसाद व गोविंद कुमार गोविन्द ने बताया कि राजस्थान में जयपुर और झुंझनूं, उत्तराखंड के देहरादून, मध्य प्रदेश के ग्वालियर व उत्तर प्रदेश के अनेक शहरों में बड़ी सभाओं के आयोजन हुआ है। वंही बिहार के औरंगाबाद, गया, लखीसराय, जमुई, खगड़िया, बांका, बेगूसराय, किशनगंज, पूर्णिया, अररिया और भागलपुर के अलावा झारखंड के पालाजोरी, जसीडीह, देवघर व मधुपुर में जनसंख्या कानून सभा आयोजित की जा चुकी हैं।
कार्यक्रम संरक्षक महेश्वर नाथ सहाय ने कहा कि राष्ट्रहित के इस कानून के विरोध को लेकर देशभर की आम जनता में एक अंडर करंट चल रहा है। बताया कि गत वर्ष जनसंख्या समाधान फाउंडेशन द्वारा उत्तर प्रदेश में एक विशाल पदयात्रा का आयोजन किया गया था। जिनमें राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य इन्द्रेश कुमार व केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह की भी उपस्थिति रही थी।
सभा मे नवनीत कुमार सिह, राकेश कुमार, हरीश खेमका समेत काफी संख्या में गिरिडीह के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।