14 मई 2025 : आज ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि और बुधवार का दिन है। द्वितीया तिथि आज देर रात 2 बजकर 30 मिनट तक रहेगी। आज पूरा दिन, पूरी रात पार कर कल सुबह 7 बजकर 2 मिनट तक शिव योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर पहले 11 बजकर 47 मिनट तक अनुराधा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज रात 12 बजकर 11 मिनट पर सूर्य वृष राशि में प्रवेश करेंगे।
धार्मिक दृष्टि से आज का दिन बेहद खास है। बुधवार गणपति जी का दिन है। इस दिन वरीयान और विशाखा नक्षत्र जैसे महत्वपूर्ण ग्रह-नक्षत्र बन रहे हैं।
ज्येष्ठ माह बुधवार का विशेष महत्व : ज्येष्ठ बुधवार के दिन गणेशजी को सिंदूर और 21 दूर्वा की गांठ अर्पित करें और विधि विधान के साथ पूजा करें। शाम पूजा के बाद गणेश रक्षा स्तोत्र या गणेश रक्षा कवच का पाठ करें। इससे शिक्षा में आ रहे सारे विघ्न दूर होते हैं।
क्या करें: सवा पाव उबली मूंग में घी और शक्कर मिलाकर गाय को खिलाएं, इससे बुध ग्रह मजबूत होता है। मंदिर के बाहर बैठी किसी कन्या को साबुत बादाम भी देना चाहिए, इससे अधूरी इच्छाएं पूरी होती है।
क्या न करें: धन का लेन देन करने से बचें। इस दिन किन्नर आपके समक्ष आएं तो उन्हें बिना धन या कुछ सामान दिए भेजे नहीं।
आज का पंचांग: 14 मई 2025, दिन : बुधवार
युगाब्द : 5127, विक्रम संवत : 2082
शक संवत : 1947 ऋतु : ग्रीष्म
महीना : ज्येष्ठ पक्ष : कृष्ण पक्ष
सूर्योदय : 05: 31 AM, सूर्यास्त : 07: 04 PM
तिथि : द्वितीया 02:29 AM तक उपरांत तृतीया
नक्षत्र : अनुराधा 11:47 AM तक उपरांत ज्येष्ठा
राहुकाल : 12:18 PM से 01:59 PM तक
चन्द्रमा : वृश्चिक राशि पर संचार करेगा
व्रत/त्यौहार : बुधवार व्रत, भगवान गणेश पूजन दिवस
आज :: 14 :: 05 :: 2025 का राशिफल
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपको अपनी वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। आप लोगों से अपना काम आसानी से निकलवा पाएंगे। किसी पुरानी गलती से आपको सबक लेने की आवश्यकता है। अगर आपको कोई काम पूरा करने में परेशानी आ रही थी तो उसके लिए आप अपने पिता से बात कर सकते हैं। किसी बात को लेकर आपका मन परेशान रहेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने पार्टनर के साथ रोमांटिक समय बिताएंगे।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आप बड़ों की सेवा के लिए भी कुछ समय निकालेंगे। अपनी चतुर बुद्धि का प्रयोग करके आप लोगों को आसानी से परास्त कर पाएंगे। आप अपने घर में कोई नया वाहन ला सकते हैं। डिजाइनिंग का काम करने वाले लोगों को कोई बड़ा ऑर्डर मिलने की संभावना है।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। भाई-बहनों की मदद से आपको अच्छा लाभ मिल सकता है। दोस्तों से आपको पूरा सहयोग मिलेगा। आपको किसी भी काम के लिए योजना बनाने की आवश्यकता है। आपके विरोधी आपकी पीठ पीछे आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे। आपको अपनी जिम्मेदारियों से डरने की जरूरत नहीं है और अगर आप किसी यात्रा पर जाते हैं तो उसमें थोड़ा सावधान रहें, क्योंकि आपको चोट आदि लगने की संभावना है।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
दिन आपके लिए सुखद परिणाम लेकर आएगा। अगर आपको किसी काम को लेकर कोई चिंता थी तो यह भी काफी हद तक दूर हो जाएगी। दांपत्य जीवन में चल रही परेशानियों से आपको राहत मिलेगी। अपने कार्यों को पूरा करने के लिए आप ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से बात कर सकते हैं। अगर किसी बात को लेकर आपके मन में कोई शंका थी तो वह भी दूर हो जाएगी। नौकरी में भी आपको अपनी इच्छा के अनुसार काम मिलेगा। व्यापार में आपको कुछ नए अवसर प्राप्त होंगे। धन लाभहोगा।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन आपके लिए धन-धान्य में वृद्धि लेकर आने वाला है। एक साथ कई काम मिलने से आपकी व्याकुलता बढ़ सकती है। आप बेवजह भागदौड़ करते रहेंगे। आपके परिवार के किसी सदस्य का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। आप अपने व्यापार में कुछ बदलाव भी कर सकते हैं। किसी काम को पूरा करने के बाद आपको किसी मित्र की मदद लेनी पड़ेगी। शेयर बाजार में निवेश करना आपके लिए बेहतर रहेगा।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन आपके लिए बुद्धि और विवेक से निर्णय लेने का दिन रहेगा। आपको धैर्य और साहस के साथ अपने काम निपटाने की जरूरत है। दूसरों के मामलों में बेवजह बोलने से आपको बचना होगा। संपत्ति को लेकर आपके घर में कोई विवाद उत्पन्न हो सकता है, जिसमें आपको बड़े सदस्यों की राय अवश्य लेनी चाहिए। आपको अपने पारिवारिक मामलों को मिल बैठकर निपटाने की जरूरत है। अगर आप घर या बाहर किसी बात को लेकर बेवजह गुस्सा करते हैं, तो इससे आपके जीवनसाथी के साथ झगड़ा भी हो सकता है।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। संतान को अच्छा काम करते देख आप प्रसन्न होंगे। जीवनसाथी को कहीं शॉपिंग आदि करवाने ले जाने की योजना बना सकते हैं। किसी के बहकावे में आकर कोई नया काम व करें, अन्यथा नुकसान हो सकता है। आपको अपने लेन-देन से जुड़े मामलों पर कड़ी नजर रखनी होगी। नौकरी की तलाश में इधर-उधर भटक रहे लोगों की कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन आपके लिए उलझनों से भरा रहने वाला है। आपके घर कोई मेहमान आ सकता है। विदेश से व्यापार कर रहे लोगों को कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। आपके कुछ नए दोस्त बनेंगे और सामाजिक क्षेत्रों में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे, लेकिन नौकरीपेशा लोगों को अपने बॉस से संबंध बेहतर रखने चाहिए, इसलिए आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। बच्चे आपसे कोई मांग कर सकते हैं, जिसे आप जरूर पूरा करेंगे।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज का दिन व्यापार करने वाले लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है, कोई बड़ी डील फाइनल होगी। आपको कहीं बाहर जाने से बचना होगा, अन्यथा दुर्घटना होने की संभावना है। आपको कोई जिम्मेदारी वाली नौकरी मिल सकती है। किसी बात को लेकर मन चिंतित रहेगा। विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। रचनात्मक कार्यों में आपकी काफी रुचि रहेगी। किसी पुराने लेन-देन से आपको छुटकारा मिलेगा।
मकर🐊(भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज का दिन आपके लिए कोई जोखिम भरा काम करने से बचने वाला है। आर्थिक मामलों में आपको काफी सावधान रहने की जरूरत है, इसलिए किसी को भी पैसा उधार देने से बचें। अगर बच्चों की पढ़ाई में कुछ दिक्कतें आ रही थीं, तो आप उनके लिए कोई महत्वपूर्ण कदम उठा सकते हैं। आपके विरोधी सक्रिय रहेंगे, जो आपको परेशान करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। आपको नई नौकरी का ऑफर मिल सकता है, लेकिन फिलहाल आप पुरानी नौकरी पर ही टिके रहेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपके आस-पास का माहौल खुशनुमा रहने वाला है। धार्मिक कार्यों में आप काफी व्यस्त रहेंगे। लंबे समय बाद किसी पुराने मित्र से मिलकर आपको खुशी होगी। संतान की तरक्की देखकर आप काफी खुश होंगे। जल्दबाजी में वाहन चलाने को लेकर भी आपको सावधान रहने की जरूरत है। आप अपने परिवार के सदस्यों की जरूरतों पर पूरा ध्यान देंगे और उन्हें आसानी से पूरा कर पाएंगे। आप व्यापार में कुछ बदलाव कर सकते हैं।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आपको अपनी आय और व्यय के बीच संतुलन बनाए रखने की आवश्यकता है, तभी आपका दिन बेहतर रहेगा, अन्यथा आपके खर्चे अधिक रहेंगे। किसी काम के पूरा होने से आपका मन परेशान रहेगा, लेकिन आप अपनी आय बढाने के लिए अपने प्रयासों में तेजी लाएंगे। रोजगार की तलाश में भटक रहे लोगों को कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। जीवनसाथी का सहयोग और साथ भरपूर मिलेगा। प्रेम जीवन के लिए समय बेहतर रहने वाला है।
कृपया ध्यान दें👉
यद्यपि शुद्ध राशिफल प्रसारण की पूरी कोशिश की गई है। प्रसारित राशिफलों में कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷