तीन माह के दुधमुंहे बच्ची को बिकने से ग्रामीणों ने बचाया, जांच में जुटी बगोदर पुलिस
बगोदर/ गिरिडीह : बगोदर थाना क्षेत्र के पोखरिया गांव में एक अजीबोगरीब मामला प्रकाश में आया है। बता दें कि पीरटांड़ थाना क्षेत्र के कंजिया गांव के ब्रह्मदेव विश्वकर्मा की पत्नी सरस्वतीया देवी ने एक 3 महीने की दूधमुंही बच्ची को बेचने के लिए एक अन्य महिला को साथ में लेकर पोखरिया गांव पहुंची थी।
पोखरिया निवासी डूगलाल तुरी के यहां ₹5000/- (पांच हज़ार रुपये) में उक्त बच्ची का सौदा तय हुआ था। बुधवार को दोपहर उक्त महिला अपने सहयोगी के साथ पोखरिया गांव पहुंची। इस बात की भनक ग्रामीणों को लगा तो काफी संख्या में लोग बच्ची को देखने के लिए पहुंचने लगे। वही ग्रामीणों ने इसकी सूचना पंचायत के पंचायत समिति सदस्य धनपत महतो को एवं बगोदर पुलिस को दिया।
सूचना पाकर बगोदर पुलिस सदल-बल पोखरिया गांव पहुंची। जहां दोनों महिलाओं के साथ एक छोटी सी बच्ची महिला की गोद में खेल रही थी। बगोदर पुलिस ने उक्त दोनो महिला व नन्ही सी बच्ची को अपने साथ थाने ले गए। जंहा पुलिस महिलाओं से पूछ ताछ में जुटी है। इस बीच क्षेत्र में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।