हजारीबाग (HAZARIBAGH)। निम्न व मध्यमवर्गीय परिवार में पति पत्नी के बीच झगड़ा होना तो आम बात है। लेकिन उच्च वर्गीय पदों पर बैठे लोगों के घरों में पति पत्नी के बीच झगड़ा होना और झगड़ा इस हद तक बढ़ जाना कि पत्नी द्वारा खुद को आग लगा लेना काफी सोचनीय और विचारणीय है। ऐसे परिवार के लोगों द्वारा घटना के पीछे बताये जाने वाला कारण भी कई संदेह को जन्म देता है। जब तक सही तरीके से घटना की जांच न हो जाये घटना के पीछे का वास्तविक कारण स्पष्ट नहीं हो पाता है।
कुछ ऐसा ही मामला झारखण्ड के हजारीबाग जिले में घटित हुई है। हजारीबाग के एसडीओ अशोक कुमार की पत्नी अनिता कुमारी ने आत्महत्या करने की कोशिश की है। घटना गुरुवार सुबह की बतायी जा रही है। आनन फानन में उन्हें पहले स्थानीय एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। लेकिन उनकी गम्भीर स्थिति को देखते हुये उन्हें तत्काल बोकारो जनरल अस्पताल के बर्न यूनिट भेज दिया गया। लेकिन वहां भी चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें राँची रेफर कर दिया है। जानकारी के अनुसार, इस हादसे में अनिता कुमारी 70 फीसदी तक झुलस गयी हैं।
घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह अशोक कुमार और उनकी पत्नी के बीच मॉर्निंग वॉक जाने को लेकर झगड़ा हुआ। झगड़ा इस कदर बढ़ा कि अनिता कुमारी अपना आपा खो दी। और, उन्होंने अपने शरीर पर केरोसिन तेल अथवा पेट्रोल छिड़क ली। इतने में भी उनका गुस्सा शांत नहीं हुआ। बाद में उन्होंने अपने खुद के शरीर मे आग लगा ली। घटना में एसडीओ की पत्नी बुरी तरह से झुलस गयीं। बताया जा रहा है कि पत्नी को बचाने में अशोक कुमार का भी दोनों हाथ जल गया है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें