गुरुवार, 26 नवंबर 2020

डाक कर्मचारियों के हड़ताल से डाक सेवा को भारी नुकसान, सरकारी राजस्व की हुई हानि

डाक कर्मचारियों के हड़ताल से डाक सेवा को भारी नुकसान, सरकारी राजस्व की हुई हानि
गिरिडीह : पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत नेशनल फैडरेशन ऑफ पोस्टल इम्पलाई एसोशिएशन के बैनर तले अखिल भारतीय डाक कर्मचारी संघ ग्रुप सी, पोस्टमैन व जीडीएस ने गुरूवार को प्रधान डाकघर गिरीडीह के मुख्य द्वार पर केन्द्र सरकार के कर्मचारी विरोधी नीतियों के विरोध में एक दिवसीय हड़ताल कर विरोध प्रदर्शन कर काम काज ठप किया।

हालॉकि डाक कर्मचारी के तीन ग्रुप में बंट जाने के कारण राष्ट्रीय डाक कर्मचारी संघ व कुछ कर्मचारी के भारतीय मजदूर संघ में शामिल होने के कारण कोयलांचल झेत्र में हड़ताल का ब्यापक असर रहा जबकि शहर के कई उपडाकघर एवं शाखा डाकघरों में भी हड़ताल का मिला जुला असर रहा। प्रधान डाकघर में आम दिनों की तरह काम हुआ  लेकिन ग्राहकों की उपस्थिति सामान्य से कम रही।

 कर्मचारी नेता उमापति भास्कर ने कहा कि हड़ताल का मुख्य उद्देश्य है कि केन्द्र सरकार नई पेंशन योजना को समाप्त कर पुराने पेंशन को लागू करने, ट्रेड यूनियन के अधिकारों पर हमला बन्द करने, रिक्त पदों पर बहाली, कर्मचारियों के समयबद्ध प्रौन्नति करने, डाकघरों में मूलभूत सुविधा व संसाधन को उपलब्ध कराना।डाककर्मियों के हड़ताल का भारतीय डाक व पेंशनर्स एसोशिएशन ने भी साथ दिया।

 हड़ताल को सफल करने में उमापति भास्कर, अवधेश बर्मा, दशरथ प्रसाद, छत्रधारी महतों, सुरेन्द्र ठाकुर, संजीवन दास, सोनू बेसरा  जलेश्वर मंडल जीडीएस के रामाकान्त गोविन्द, बंशीधर यादव, चेतलाल राम, सुदामा हलवाई, अजय कुमार, पेंशनर एसोशिएसन के नवीन सिन्हा, कमला प्रसाद, रामदुलार मिस्त्री, सुन्दर लाल पाठक समेत कई डाक कर्मियों ने हड़ताल का समर्थन किया।

बुधवार, 25 नवंबर 2020

हड़ताल की सफलता को लेकर श्रमिक संगठनों ने चलाया कोलियरी श्रमिकों के साथ जनसम्पर्क

हड़ताल की सफलता को लेकर श्रमिक संगठनों ने  चलाया कोलियरी श्रमिकों के साथ जनसम्पर्क
गुरुवार को आहूत राष्ट्रव्यापी आम हड़ताल को सफल बनाने की किया अपील

गिरिडीह :  विभिन्न कोयला श्रमिक संगठनों ने बुधवार को सीसीएल क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चलाकर मजदूरों को मोदी सरकार की जनविरोधी नीतियों से अवगत कराया और कल गुरुवार को होनेवाले राष्ट्रव्यापी आम हड़ताल को सफल बनाने की अपील किया।

इस दौरान श्रमिक संगठनों द्वारा कोलियरी क्षेत्र के कबरीबाद माइंस, सीपी साइडिंग, क्रेशर, वर्कशॉप, ओपनकास्ट के मजदूरोंं के साथ बैठकर हड़ताल के मुद्दे पर मंत्रणा की गई।

विभिन्न यूनियनों से जुड़े मजदूर नेताओं ने कहा कि केंद्र में सत्तासीन मोदी सरकार एक-एक कर देशभर के श्रमिक वर्ग पर कुठाराघात कर रही है। मजदूरों के साथ-साथ किसानों पर भी सरकार के हमले तेज हो गए हैं। केंद्र सरकार सब कुछ निजी कंपनियों के हाथों सौंप देना चाहती है। देश के करोड़ों मेहनतकश इसे बर्दाश्त नहीं कर सकते। कहा कि इसी वजह से 26 नवंबर के हड़ताल में सभी सेक्टरों के मजदूर और यहां तक कि देश के किसान भी हड़ताल पर रहेंगे। 

हड़ताल के लिए चलाए गए इस अभियान में देवशंकर मिश्र, राजेश कुमार यादव, बालकृष्ण यादव, रिंकू जायसवाल, तेजलाल मंडल, जीबलाल बेलदार, महेश यादव, नरेश कोल, सुधीर कुमार, नारायण दास, मो. हासिम समेत अन्य थे।

जीवन बीमा निगम कर्मचारी संघ के सदस्यों ने किया द्वार प्रर्दशन

बीमा कर्मचारी संघ के सदस्यों ने किया द्वार प्रर्दशन
 कल का एक दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल होगा ऐतिहासिक   :  धर्म प्रकाश


गिरिडीह : अखिल भारतीय बीमा कर्मचारी संघ के आवाहन पर भारतीय जीवन बीमा निगम गिरिडीह शाखा के सभी कर्मचारियों ने बुधवार को भोजनावकाश में द्वार प्रदर्शन किया। इस द्वार प्रदर्शन के माध्यम से बीमा कर्मचारी संघ के सदस्यों ने कल 26 नवम्बर को आहूत एक दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल की सफलता की तैयारी किया। इस प्रदर्शन का नेतृत्व सचिव धर्म प्रकाश ने किया। 

कार्यक्रम की जानकारी देते हुए संघ के सचिव धर्म प्रकाश ने कहा कि देश में सार्वजनिक प्रतिष्ठानों का तेजी से निजी करण किया जा रहा है। भारत देश का जीवन रेखा भारतीय रेल का भी निजीकरण किया जा रहा है। देश में महंगाई एवं बेरोजगारी बहुत तेजी से बढ़ रही है। देश के आर्थिक रीढ़ माने जाने वाली संस्था भारतीय जीवन बीमा निगम का भी आईपीओ के माध्यम से निजी करण करने की तैयारी चल रही है। इन तमाम मुद्दों के विरोध में कल का हड़ताल रखा गया है।

कार्यक्रम में लक्ष्मी नारायण गुप्ता, संजय शर्मा ,विजय कुमार, अनुराग मुर्मू ,उमानाथ झा, संहिता सरकार, कुमकुम वाला बर्मा, राजाराम ,विनय कुमार, नीरज कुमार सिंह, दीपक पासवान, कुलदीप कुमार ,श्वेता कुमारी, सुकृति कुमारी, सबा परवीन ,प्रज्ञा आनंद, प्रवीण कुमार हंसदा, अनिल कुमार वर्मा, प्रीतम कुमार सहित सभी कर्मचारियों ने भाग लिया।

बुधवार, 11 नवंबर 2020

इनरव्हील क्लब ने किया वृद्धाश्रम व प्रेमदान में नमकीन व मिठाई का वितरण

इनरव्हील क्लब ने किया वृद्धाश्रम व प्रेमदान में नमकीन व मिठाई का वितरण

गिरिडीह : दीपावली त्यौहार के मद्देनजर इनरव्हील क्लब की ओर से वृद्धाश्रम, प्रेमदान एवं शिशु भवन में रह रहे लोगों के बीच मिठाई व नमकीन का वितरण बुधवार को किया गया।

 इनरव्हील क्लब की सदस्यों ने बुधवार को जंहा स्नेहदीप वृद्धाश्रम में निवास कर रहे बुजुर्गों के बीच दीपावली के अवसर पर मिठाई व नमकीन का पैकेट उन्हें देकर उनसे आशीर्वाद लिया वंही प्रेमदान और शिशु भवन में रह रहे बच्चों को भी मिठाई व नमकीन भेंट कर उनके संग दिवाली मनाई। 

इनरव्हील क्लब की अध्यक्षा सुधा सिन्हा के नेतृत्व में आयोजित इस मिठाई व नमकीन के पैकेट वितरण कार्यक्रम में क्लब की उपाध्यक्षा सबाना रब्बानी, सचिव रेखा तर्वे, रशिम गुप्ता, स्मृति आनन्द, ब्यूटी गुप्ता एवं चंचल भदानी मुख्य रूप से शामिल थी। 

क्लब की अध्यक्षा श्रीमती सिन्हा ने बताया कि शहर के होटल व्यवसायी रहे गार्डन व्यू के ऑनर स्व0 भगवान दास भदानी की पुत्रवधू चंचला भदानी द्वारा दीपावली के मौके पर अपने ससुर की स्मृति में यह नमकीन व मिठाई पैकेट वितरण कार्यक्रम को प्रायोजित किया था। मिठाई व नमकीन पॉकेट प्राप्त सभी बच्चे और बुजुर्ग काफी खुश दिखे। उन्होंने क्लब के इस कार्य की काफी सराहना की।

गिरिडीह में दादा पोती का रिश्ता हुआ शर्मसार

गिरिडीह में दादा पोती का रिश्ता हुआ शर्मसार 
◆65 वर्षीय दादा ने 21 वर्षीय विक्षिप्त पोती के साथ किया दुष्कर्म

◆घटना धनवार के घोड्थम्भा ओपी थाना क्षेत्र के पिपराकोनी गांव की


धनवार/गिरिडीह : भारतीय संस्कृति और समाज का पूरा विश्व अनुशरण कर रहा है पर कुछ ऐसी घटनाएं सामने आती है जिससे ना सिर्फ समाज बल्कि सम्पूर्ण मानव जाति शर्मसार हो जाती है।

 ऐसी ही एक घटना धनवार थाना के घोड्थम्भा ओपी के पिपराकोनी गांव में देखने को मिला। जहाँ दादा पोती के रिश्ते को कलंकित करते हुए एक 65 वर्षीय दादा ने दूर के रिश्ते की पोती 21 वर्षीय मानसिक रूप से विक्षिप्त युवती संग दुराचार कर उसे अपनी हवश का शिकार बना दिया। दो दिन पूर्व इसकी शिकायत स्थानीय थाने में की गयी तो पुलिस हरकत में आयी और आरोपी के ऊपर मामला दर्ज कर युवती का मेडिकल जाँच के लिए बुधवार को गिरीडीह भेज दिया है। 

क्या है मामला

पीड़िता की माँ चिंता देवी के अनुसार  26 अक्टूबर को उसकी 21 वर्षीय दिमागी रूप से विक्षिप्त पुत्री घर से लगभग दो-तीन किलोमीटर दूर टिकवाहीरा जंगल की और पशु चराने गई थी। जहां पहले से ही पशु चरा रहे पड़ोस के रहने वाले रिस्ते के दादा महावीर महतो ने बहला फुसला कर उसकी पुत्री के साथ दुष्कर्म किया। बताया  कि पिछले वर्ष जुलाई माह में भी महावीर ने उसकी पुत्री के साथ दुष्कर्म किया था।  लेकिन उस समय मान सम्मान व लोकलाज के चलते किसी को नही बतायी।

 कहा कि  जंगल से लौटते ही उसकी बेटी रोने लगी। पूछने पर दादा द्वारा दुष्कर्म करने की बात बतायी। पीड़िता की माँ ने यह भी बतायी कि भले ही उसकी विक्षिप्त पुत्री की बातों पर कोई विश्वास भले नही करेंगे लेकिन उसे कैसे झुठलायेंगे जिसे अन्य चरवाहों ने अपने आंखों से देखा है।

 इधर नाम ना छापने के शर्त पर गांव की महिलाओं ने विक्षिप्त युवती के साथ 65 वर्षीय बुजुर्ग महावीर महतो पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। वहीं  कोलकात्ता में रह कर विक्षिप्त पुत्री सहित कुल 7 परिवार का भरण पोषण करने वाले पिता को जब घटना की जानकारी हुई तो उसके पिता रविवार को घर पहुंचे। सोमवार को पहले समाजिक स्तर से पंचायती की लेकिन पंचायत की भरी सभा में आरोपी द्वारा विक्षिप्त को धंधे वाली और उसके परिवार वालो को दलाल बताया गया।  पंचायत के फरमान पर ही पीड़िता के पिता ने स्थानीय घोड्थम्भा ओपी में आवेदन देकर इसकी शिकायत दर्ज कराते हुए इंसाफ का गुहार लगया है। 

 आवेदन के आधार पर मामला दर्ज करते हुए ओपी प्रभारी ने पीड़िता को मेडिकल जांच हेतु बुधवार को गिरिडीह भेज दिया है। फिलहाल आरोपी पुलिस के गिरफ्त से बाहर है और पुलिस भी उसे गिरफ्तार करने में इसलिए गम्भीरता नही दिखा रही है कि एक तो आरोप लगाने वाली पीड़िता भी विक्षिप्त है और जिसपर दुराचार करने का आरोप लगा है वह भी काफी बृद्ध है।  

क्या कहते है ओपी प्रभारी : 

घटना के सम्बंध में पूछे जाने पर घोड़थम्बा ओपी प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि एक बुजुर्ग पर दुष्कर्म का आरोप लगा है। मामला सर्वप्रथम जांच का विषय है। पीड़िता के पिता ने कार्यवाई के लिए आवेदन दिया था। मामला दर्ज कर युवती को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है। वरीय पदाधिकारियो के निर्देशानुसार आगे की कार्यवाई की जाएगी।

सोमवार, 9 नवंबर 2020

हजारीबाग रोड रेलवे स्टेशन में पुनः ट्रेन के ठहराव होने से सरियावासियों में खुशी

ट्रेन परिचालन शुरू होने व हजारीबाग रोड रेलवे स्टेशन में ट्रेन के ठहराव होने से सरियावासियों में खुशी
 ◆ट्रेन के चालक का किया बुके देकर स्वागत

 गिरिडीह : कोरोना काल से बंद पड़े ट्रेनों को पुनः परिचालन शुरू होने व हजारीबाग रोड रेलवे स्टेशन (सरिया) में  ट्रेन के ठहराव होने से सरियावासियो में खुशी का माहौल वयाप्त हो गया है।

 सोमवार को ट्रेन संख्या 03305 धनवाद-गया इंटरसिटी एक्सप्रेस का ठहराव हजारीबाग रोड रेलवे स्टेशन (सरिया) में हुई। 

ट्रेन के रुकते ही समाजसेवी सह सरिया के आजसू नगर अध्यक्ष धर्मपाल महतो के नेतृत्व में स्थानीय लोगों नर ट्रेन के ड्राइवर को बुके देकर उनका स्वागत किया। इस सम्मान व स्वागत कार्यक्रम के मौके पर  नीतू सिंह, नरेश मण्डल,संजय गुप्ता, राजू चौरसिया,अशोक गुप्ता, सुनील मालाकार, आशिफ नवाज,मिथिलेश सिंह,नीलकंठ मण्डल आदि मुख्य रूप से  उपस्थित थे।

रविवार, 8 नवंबर 2020

आधार पंजीयन कैम्प में उमड़ी भीड़ देख कैम्प की अवधि बढ़ाने की हुई मांग

आधार पंजीयन कैम्प में उमड़ी भीड़ देख कैम्प की अवधि बढ़ाने की हुई मांग


  गावां/ गिरिडीह  : गावां प्रखंड मुख्यालय में प्रखंड विकास पदाधिकारी के आदेशानुसार आधार पंजीयन कैम्प लगाया जा रहा है। जिसमे अलग अलग तारीख में अलग अलग पंचायत के लोगो का आधार से सम्बंधित कार्यो का निष्पादन करने का निर्देश दिया गया है। 

लेकिन लोगो का भीड़ इस कदर उमड़ा कि काम करना काफी मुश्किल हो गया।

 लगभग 15 किलोमीटर से लोग मुख्यालय आते है और दिन भर भूखे प्यासे रह कर भी आधार पंजीयन का काम नही करवा पाते और निराश हो कर घर लौट जाना पड़ता है। 

 भाजपा नेता सह समाजसेवी मरगूब आलम ने आधार पंजीयन कैम्प की समय सीमा संबंधित विभाग से बढ़ाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि मुख्यालय में आयोजित इस कैम्प में ग्रामीणों को भारी समस्याओ का सामना करना पड़ रहा है। 

कंप्यूटर ऑपरेटर द्वारा छोटी मोटी त्रुटियों पर भी सुदूरवर्ती क्षेत्र से आये ग्रामीणों को बगैर काम कराये वापस भेज दिया जा रहा है। इसके अलावा एक पंचायत के लोगो के लिए मात्र एक दिन का ही समय दिया गया है जो बहुत कम है जिसके कारण भीड़ ज्यादा हो रही है। इसलिए सम्बंधित विभाग जितना जल्द हो सके इसके कोई बेहतर विकल्प निकले ताकि गरीबो का आधार सम्बंधित काम आसानी से हो सके।

हुतात्मा दिवस पर विहिप बजरंग दल के लोगों ने शिविर आयोजित कर किया रक्तदान

हुतात्मा दिवस पर विहिप बजरंग दल के लोगों ने शिविर आयोजित कर किया रक्तदान 


बगोदर/ गिरिडीह  : बगोदर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र  में रविवार को विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के द्वारा हुतात्मा दिवस के अवसर पर कारसेवकों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए रक्तदान शिविर का आयोजन किया।

प्रथम कारसेवा 30 अक्टुबर 1990 से 2 नवम्बर 1990 को हुई थी। जिसमे तत्कालीन मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के सरकार ने निहथ्थे कारसेवकों पर गोलियाँ चलवाई थी।जिसमे हजारों कारसेवक रामभक्तों ने अपने प्राणो की आहुति दी थी। तब से विहिप व बजरंग दल के लाखों कार्यकर्ता देश भर मे अपने रक्त दान कर उन पुण्य हुतात्माओं को श्रद्धाजंलि अर्पित करते हैं।

इस अवसर पर विश्व हिन्दु परिषद व बजरंग दल की ओर से विहिप जिला मंत्री धीरेन्द्र कुमार सहित विवेक कुमार, संजय सोनी,बंटी कुमार,टुनटुन कुमार,गोल्डी कुमार,नित्यम यादव,विक्की गुप्ता,अनुज कुमार,अंकित आर्या समेत अठ्ठारह युवाओं ने रक्तदान किया।

संस्कृत व मदरसा विद्यालयों के साथ सरकार कर रही है सौतेला व्यवहार : महासंघ

संस्कृत व मदरसा विद्यालयों के साथ सरकार कर रही है सौतेला व्यवहार : महासंघ


धनवार/ गिरिडीह : संस्कृत व मदरसा विद्यालयों के साथ सरकार की दोहरी नीति से नाराज संस्कृत विद्यालय के शिक्षकों ने वित्तीय वर्ष का मिलने वाली राशि नही लेने का निर्णय धनवार प्रखंड क्षेत्र के डोरंडा स्थित गुप्ता संस्कृत प्राथमिक सह उच्च विद्यालय झगरुडीह में रविवार को झारखंड प्रदेश संस्कृत शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारी महासंघ की एक बैठक के दौरान लिया गया। 

जिसकी अध्यक्षता शिक्षक बलदेव पांडेय ने की। बैठक में 25 संस्कृत विद्यालय के शिक्षकों ने भाग लिया। 

बैठक में सर्वसमत्ती से वित्तीय वर्ष 2020, 2021 के अनुदान राशि नहीं लेने का निर्णय लिया गया। कारण स्पष्ट करते हुए शिक्षकों ने कहा कि सरकार द्वारा मदरसा एवं संस्कृत विद्यालयों के साथ सरकार सौतेला व्यवहार कर रही है। जबकि 2015-16 में ही स्पष्ट किया गया था। जिसमें सरकार का आदेश है कि इन संस्थानों को भी दोगुना अनुदान दिया जाएगा। 

लेकिन आज तक ऐसा नहीं हो पाया है। मदरसा एवं संस्कृत विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को सरकारी सुविधा तथा पोशाक, पुस्तक से भी वंचित रखा गया है। बहुत कम राशि इन संस्थानों के कर्मियों को मिलता है जो राशि मिलती भी है वह राशि जांच के नाम पर विभाग में बंदरबांट हो जाता है। जिससे त्रस्त होकर मदरसा एवं संस्कृत विद्यालयों में कार्यरत कर्मियों ने अनुदान का बहिष्कार करने का निर्णय लिया है। 

बैठक में प्रदेश महामंत्री हरिहर प्रसाद कुशवाहा, बलदेव पांडेय, अर्जुन कुमार पांडेय, भागीरथ प्रसाद राम, कुमार सौरभ, दिगंबर दास, त्रिभुवन वर्मा, वीरेंद्र कुमार, बाबू लाल महतो, इंद्रदेव प्रसाद वर्मा सहित कई शिक्षक उपस्थित थे।

जगन्नाथडीह में हुई कायस्थ समाज की बैठक, लिया गया संगठन को मजबूत बनाने का निर्णय

जगन्नाथडीह में हुई कायस्थ समाज की बैठक, लिया गया संगठन को मजबूत बनाने का निर्णय
◆27 दिसंबर को होगा जमुआ एवं देवरी प्रखंड के कायस्थों का संयुक्त सम्मेलन 


 जमुआ/ गिरिडीह   :  जगन्नाथडीह में जमुआ एवं देवरी प्रखंड के कायस्थ समाज की एक संयुक्त बैठक रविवार को सम्पन्न हुई। जिसकी अध्यक्षता विनोद शंकर दाराद ने किया। जबकि संचालन कुणाल कुमार सिन्हा ने किया। बैठक में कायस्थ समाज द्वारा संगठन को सशक्त बनाने पर विस्तृत रूप से चर्चा किया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि दो-तीन गांव को मिलाकर कोर कमेटी बनाया जाएगा, तत्पश्चात प्रखंड कमेटी का गठन किया जाएगा।

 बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी 27 दिसंबर को जमुआ एवं देवरी प्रखंड के कायस्थ समाज का एक संयुक्त सम्मेलन होगा। सम्मेलन में अधिक से अधिक समाज के सदस्यों की भागीदारी सुनिश्चित किया जाएगा। इस वर्ष जगन्नाथडीह में चित्रगुप्त पूजा के अवसर पर समाज के लोगों को पूजा के अवसर पर शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया।

 इस अवसर पर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा हजारीबाग के जिला अध्यक्ष गिरिवर नंदन प्रसाद ने कहा कि समाज अपना सांगठनिक ढांचा मजबूत करें। उन्होंने कहा कि लोगों में जागृति का अभाव है। जब तक संगठन मजबूत नहीं होगा, राजनीतिक मजबूती नहीं होगा तब तक कायस्थ समाज सत्ता से दूर रहेंगे। इसलिए संगठन को सशक्त बनाना होगा।

 सेवानिवृत्त उप विकास आयुक्त गौरीशंकर प्रसाद ने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए हर गांव में जनसंपर्क अभियान चलाया जाय।  गांव में समाज के लोगों को जागृत करें और कोर कमेटी बनाए तथा समाज के लोगों को अलग-अलग दायित्व एवं जिम्मेवारी सोपे। कहा कि संगठन सशक्त होने पर समाज का राजनीतिक पहचान बनेगा तथा समाज के ज्वलंत समस्याओं का निदान होगा। संगठन के मजबूती के लिए हर संभव प्रयास किया जाए।

 इस अवसर पर लाला अशोक कुमार ने कहा कि संगठन सशक्त होने पर कायस्थ समाज का राजनीतिक पहचान बनेगा तथा समाज के ज्वलंत समस्याओं का निदान होगा संगठन की मजबूती के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।

बैठक में विनोद शंकर दाराद, कुणाल कुमार सिन्हा, पंचू सिन्हा,अनुपम सिंहा ,नीरज सहाय, नितेश सिन्हा, जितेंद्र नाथ सहाय, आशीष सिन्हा, सुमित सिन्हा, प्रिंस सिन्हा, परिणय सिन्हा,  शुभम सिन्हा,शुभम सौरभ, ,लाला अशोक कुमार, काशीनाथ प्रसाद, चंद्रशेखर प्रसाद, अमित कुमार दराद, भवेश कुमार सिन्हा,  रजनीस सिन्हा, ऋषि कांत सिन्हा, संजीव सिन्हा,  समेत कई अन्य लोग मौजूद थे ।

शनिवार, 7 नवंबर 2020

इनरव्हील क्लब ने किया मास्क व सैनिटरी पैड का वितरण

इनरव्हील क्लब ने किया मास्क व सैनिटरी पैड का वितरण

गिरिडीह : इनरव्हील क्लब द्वारा शनिवार को बेंगाबाद प्रखण्ड के मोतिलेदा गांव में मास्क व सैनिटरी पैड वितरण कैम्प का आयोजन किया। जिंसमे काफी संख्या में गांव की महिलाएं और बच्चियां शामिल हुई और क्लब द्वारा वितरित सामग्रियां प्राप्त की। इस दौरान क्लब की सदस्यों ने गांव के बच्चों के बीच टॉफी व बैलून भी बांटे।

कार्यक्रम के बावत इनरव्हील क्लब की अध्यक्ष सुधा सिन्हा ने बताया कि आज पूरा देश कोरोना जैसे महामारी से जूझ रहा है। इस बीमारी से सिर्फ और सिर्फ अपने सूझ बूझ से ही बचा जा सकता है। इसके लिये आम लोगों को हमेशा मास्क का प्रयोग करना चाहिये और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन जरूर करना चाहिये। साथ ही साथ साफ सफाई का भी ख्याल रखना बहुत जरूरी है तभी इस महामारी की चपेट से खुद को बचाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि कोरोना से बचाव हेतु लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से क्लब द्वारा आज गांव में यह कैम्प लगाया गया है। 

श्रीमती सिन्हा ने कहा कि महिलाएं यदि जागरूक होंगी तो समाज जागरूक होगा। इसी उद्देश्य के तहत कैम्प के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं के बीच मास्क और सैनिटरी पैड का भी वितरण किया गया। क्लब की ओर से आयोजित इस कैम्प से मोतिलेदा गांव की महिलाएं पुरुष व बच्चों में काफी खुशी देखने को मिला। ग्रामीणों ने क्लब के इस कार्यक्रम की सराहना करते हुए क्लब के सदस्यों के प्रति आभार जताया।

इस मास्क व सैनिटरी पैड वितरण कैम्प में क्लब की अध्यक्षा सुधा सिन्हा के अलावे सचिव रेखा तर्वे, पूर्व अध्यक्षा मौसमी सरकार व स्मृति आनंद आदि मुख्य रूप मौजूद थी।

राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राजेश गुप्ता पहुंचे गिरिडीह

राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राजेश गुप्ता पहुंचे गिरिडीह
◆समाज के पदाधिकारियों से की मुलाकात 

जाति आधारित जनगणना के प्रस्ताव पारित करने पर दिया बल 


गिरिडीह : राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता और प्रदेश सचिव प्रेमनाथ साहू शुक्रवार की देर शाम गिरिडीह पहुंच समाज के पदाधिकारियों से मुलाकात की। वह गोड्डा में आयोजित जातिय जनगणना के नीतियों के बनाने के महत्व को लेकर आयोजित सेमिनार में भाग लेकर वापस रांची लौट रहे थे। 

उन्होंने ओबीसी के अंतर्गत आने वाले समाज के पदाधिकारियों से बात करते हुए कहा कि अपने हक और अधिकार के लिए सबों को जागरूक होना जरूरी है। उन्होंने सबों एक साथ एक मंच पर आने की जरूरत पर भी बल दिया।  

बाद में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा आहूत 11 नवंबर को विशेष एक दिवसीय विधानसभा सत्र में जातीय आधारित जनगणना करने का प्रस्ताव विधानसभा में पास कर केंद्र सरकार को भेजें। उन्होंने ओबीसी का आरक्षण 50 प्रतिशत अविलंब करने की मांग किया।

राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जातीय जनगणना नहीं होने से 52 प्रतिशत आबादी वाले ओबीसी समुदाय का खासा नुकसान हो रहा है। केंद्रीय बजट में जहां ओबीसी समुदाय का वार्षिक बजट में 52 प्रतिशत रकम का प्रधान होना चाहिए था। वही केंद्रीय बजट में वार्षिक एक प्रतिशत से भी कम ओबीसी समुदाय के विकास के हेतु निर्गत किया जाता है। कई राज्य सरकार ने केंद्र सरकार को अपने राज्य से अनुशंसा करके जातिय गणना कराने की मांग की है, जिसमें महाराष्ट्र और बिहार विधानसभा का नाम शामिल है।

बताया कि राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा राज्य में क्रीमी लेयर हटाओ जातीय जनगणना कराओ रथ यात्रा की तैयारी में लगी हुई है। कहा कि आजादी के 40 वर्ष बाद 1993 में ओबीसी समुदाय को 27 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान क्रीमी लेयर के साथ होता है। जिस कारण लगभग 27 वर्ष बाद भी ओबीसी समुदाय का आरक्षण मुश्किल से 8 से 10 प्रतिशत ही प्राप्त हो रहा है। इसलिए केंद्र सरकार क्रीमी लेयर के प्रावधान को समाप्त करें।

प्रदेश सचिव प्रेम नाथ साहू ने कहा केंद्र सरकार अनुच्छेद 330 और 332 में संशोधन कर ओबीसी समुदाय को लोकसभा और विधानसभा में प्रतिनिधित्व की व्यवस्था करें। सरकारी संस्थानों का निजीकरण पर तुरंत रोक लगाएं। राज्य सरकार राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग की अनुशंसा को लागू कर ओबीसी समुदाय का आरक्षण 50 प्रतिशत अविलंब करें।     
      
मौके पर बरनवाल समाज के अध्यक्ष लखन लाल बरनवाल, राजेन्द्र वर्मा, प्रवीण कुमार, अखिल भारतीय मध्यदैशीय वैश्य सभा के जिलाध्यक्ष जितेन्द्र गुप्ता, महामंत्री रिंकेश कुमार उपस्थित थे।

गुरुवार, 5 नवंबर 2020

गिरिडीह नगर निगम के महापौर सुनील पासवान की सदस्यता समाप्त

गिरिडीह नगर निगम के महापौर सुनील पासवान की सदस्यता समाप्त 
गिरिडीह :  नगर निगम के महापौर सुनील पासवान को अयोग्य घोषित करते हुए नगर विकास एवं आवास विभाग ने उनकी सदस्यता समाप्त कर दिया।

इस बाबत नगर विकास एवं आवास विभाग ने अधिसूचना जारी किया है।

सुनील पासवान की सदस्यता को अयोग्य करार देने और उनकी सदस्यता को समाप्त करने की अधिसूचना जारी होने से अब गिरिडीह का नगर निगम महापौर विहीन हो गया है।

मामला था : 

फर्जी जाति प्रमाणपत्र के आधार पर सुनील पासवान ने चुनाव लड़ा था और चुनाव जीता भी था। लेकिन झामुमो द्वारा उनके जाति प्रमाण पत्र पर सवाल उठाया था। नतीजा सामने है। हालांकि वर्ष 2018 से सुनील पासवान गिरिडीह के महापौर के पद पर काबिज रहे। इस दौरान सरकार और विपक्ष आमने सामने रहा।
 पूर्व में भाजपा को सरकार थी तो मामला ज्यादा तूल नही पकड़ पाया था। लेकिन झामुमो की सत्कार सूबे में बनते ही यह मामला काफी जोर पकड़ा। जिसका परिणाम सुनील पासवान की सदस्यता समाप्ति तक जा पहुंचा।