विहिप के 75 वें स्थापना दिवस पर स्वंयसेवकों ने लिया प्रत्येक शनिवार को संध्या आरती व भजन करने का संकल्प
स्थापना दिवस कार्यक्रम में मौजूद लोग
गिरिडीह : जिले के बिरनी प्रखंड के बाराडीह पंचायत स्थित प्रतिमा धाम के अलावे झरखी व अरारी पंचायत के सिरमाटांड़ में विहिप का 57 वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता और भगवान श्रीकृष्ण की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर तथा द्वीप प्रज्जविलत कर किया गया। कार्यक्रम के दौरान विहिप व बजरंग दल की विशेषता और उपलब्धि पर चर्चा किया गया। वंही प्रत्येक शनिवार को सन्ध्या सत्संग, भजन व आरती करने का संकल्प मौजूद स्वंय सेवकों ने लिया।
मौके पर जिला सह मंत्री निरंजन कुमार ने बताया कि विहिप की स्थापना 29 अगस्त 1964 को कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर किया गया था। तब से अब तक विहिप देश हित व समाजहित के कार्यों में अपनी महती भूमिका का निर्वहन करती आ रही है। सामाजिक कुरीतियों को दूर कर एक शाश्वत समाज के निर्माण में इस संस्था के योगदान को भुलाया नही जा सकता।
विहिप प्रखंड अध्यक्ष सन्तोष कुमार साव की अगुवाई में आयोजित इस स्थापना दिवस कार्यक्रम में अशोक कुमार कुशवाहा, ईश्वर पण्डित,गौतम सिंह, आरती कुमारी, सरिता देवी, रजनी देवी, नागेश्वरी देवी,अनिता देवी, मालती देवी, विशाल बजरंगी , सदानन्द बर्णवाल, रोहित बजरंगी, मनु कुमार, चन्दन समेत बिरनी प्रखंड के विहिप व बजरंग दल के कार्यकर्ता मुख्य रूप से उपस्थित थे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें