गुरुवार, 19 दिसंबर 2024

विरोध प्रदर्शन कर कांग्रेसियों ने किया केंद्रीय गृहमंत्री से इस्तीफे की मांग

गिरिडीह। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के सम्बंध में अपमानजनक शब्द कहने का आरोप लगा जिले के कांग्रेसियों ने गुरुवार को जेपी चौक पर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेसियों ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से इस्तीफे की भी मांग किया। 

मौके पर वक्ताओं ने कहा कि 17 दिसंबर को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह द्वारा संविधान निर्माता के संबंध में की गई टिप्पणी निंदनीय है। संवैधानिक पदाधिकारी की ओर से इस तरह का बयान अपमान जनक और गणतंत्र की नींव कमजोर करने का एक खतरनाक प्रयास है।

वक्ताओं ने कहा कि डॉक्टर अंबेडकर समानता न्याय और हमारे संविधान में निहित लोकतांत्रिक सिद्धांतों के प्रतीक हैं। जिलाध्यक्ष की अगुवाई में आयोजित इस विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम में काफी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता शामिल थे।

राजद नेताओं ने जमुआ चौक पर फूंका केन्द्रीय गृह मंत्री का पुतला

गिरिडीह। राजद नेताओं ने गुरुवार की शाम जमुआ चौक में राजद प्रखंड अध्यक्ष सर्फुद्दीन अंसारी उर्फ लालबेग के नेतृत्व में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह का पुतला फूंका। इस दौरान राजद नेताओं ने गृहमंत्री से इस्तिफे की भी मांग की।

मौके पर राजद प्रखंड सचिव ललन यादव ने कहा जब से भाजपा देश में सता में आयी है तब से बाबा साहब के लिखे संविधान को कमजोर कर रही है। कहा कि पीएम मोदी संविधान और बाबा साहब के प्रति दिखावे में भक्ति दर्शाते हैं। वहीं गृह मंत्री को अम्बेडकर के नाम से नफरत है। कहा कि देश के गृह मत्री को जय भीम के नारे से दिक्कत हो रही है। इससे साफ़ जाहिर होता है कि भाजपा के लोगों को संविधान पच नहीं रहा है।

इस पुतला दहन कार्यक्रम में उज्ज्वल कुमार, शहादत अंसारी, संजय, पप्पू दास, राहुल, महेंद्र दास समेत कई लोग शामिल थे।

तेज रफ्तार कार ने झामुमो नेता की पत्नी को मारा टक्कर, हुई मौत

गिरिडीह। जिले के डुमरी थाना क्षेत्र के करिहारी निवासी प्रखण्ड डीलर संघ के उपाध्यक्ष सह पूर्व  झामुमो प्रखंड अध्यक्ष चंदेश्वर महतो की पत्नी शांति देवी का गुरुवार को एक सड़क हादसे में निधन हो गया। 

उनके निधन की खबर सुन पूर्व मंत्री बेबी देवी, कुरमी चेतना मंच के अध्यक्ष जिवाधन महतो, सचिव दुर्योधन महतो, बैजनाथ महतो छोटू,  झारखंड कुडमी आदिवासी मंच के जिलाध्यक्ष बैजनाथ महतो, धनेश्वर विद्यार्थी, टुपलाल महतो, राजकमल महतो, करमचन्द महतो, बिरेन्द्र प्रसाद महतो, बलदेव महतो, भुनेश्वर महतो के अलावे प्रखण्ड डीलर संघ के दर्जनाधिक पदाधिकारी व सदस्य, झामुमो कार्यकर्ता, विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता शोक संतप्त परिवार से मिल उन्हें सांत्वना दिया।

घटना के सम्बंध में बताया गया कि चंदेश्वर महतो की 58 वर्षीया पत्नी शांति देवी गुरुवार सुबह करिहारी गांव के ही एक दुकान से घरेलू सामान ले कर पैदल आ रही थी। इसी दौरान एक तेज रफ्तार कार जेएच 10 सीएस 8047 ने उन्हें जोरदार टक्कर मारते हुए एक ट्रक से जा टकराया। हादसे में शांति देवी गंभीर रूप से घायल हो गई। आनन फानन में उन्हें डुमरी रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया। 

जहां चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार कर उन्हें बेहतर इलाज हेतु बोकारो रेफर कर दिया। अभी बोकारो जाने की तैयारी चल रही थी। इसी दौरान शांति देवी की मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने सभी कागजी प्रक्रिया पूरी कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु  गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया। वहीं पुलिस उस कार को जब्त कर थाना ले गयी।

स्व सालखन सोरेन की 8वीं पुण्यतिथि पर आयोजित हुआ श्रद्धांजलि सभा,शामिल हुये मंत्री सुदिव्य सोनू

गिरिडीह। पूर्व विधायक स्वर्गीय सालखन सोरेन की 8वीं पुण्यतिथि गुरुवार को उनके पैतृक गाँव बेंगाबाद प्रखण्ड के झलकडीहा स्थित उनकी समाधि स्थल पर मनाई गई।

बता दें कि स्व सोरेन गांडेय विधानसभा क्षेत्र से चार बार झामुमों के विधायक रहे थे। उनकी 8वीं पुण्यतिथि पर झलकडीहा में एक श्रधांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिसमे बतौर मुख्य अतिथि झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनु शामिल हुए। उन्होंने उनके समाधि पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रधांजलि दी।

        श्रद्धांजलि सभा मे उपस्थित लोग

मौके पर मंत्री सोनू ने श्रद्धांजलि सभा को सम्बोधित करते हुए स्व सोरेन के जीवनी पर प्रकाश डाला। कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा को सींचने में उनका अहम योगदान था। कहा कि जिस पार्टी को उन्होंने सींचा था आज वह पेड़ बनकर तैयार हो गया है। कहा कि गांडेय विधानसभा क्षेत्र के सामान्य सीट रहने के बाद भी सालखन दा चार बार इस विधानसभा का प्रतिनिधितव् किया। 

वहीं स्व सोरेन की पुत्रवधु कर्मिला टुडू ने कहा कि पिताजी जमीन से जुड़े थे। क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को पूरी ईमानदारी से सुलझाने का काम किया था। जिस कारण यहाँ की जनता ने उन्हें गांडेय विधानसभा क्षेत्र से चार बार विधायक चुन कर विधानसभा भेजा था। उन्होंने अपने ससुर के बताये मार्ग पर चलने का संकल्प ली।

श्रधांजलि सभा में जमुआ के पूर्व विधायक केदार हाजरा, झामुमो के जिला अध्यक्ष संजय सिंह, मुखिया प्रतिनिधि विजय सिंह, नरसिंह नारायण देव, स्व सोरेन की पत्नी सुकुरमणि मरांडी, पुत्र मंगल सोरेन, किशुन सोरेन, प्रियंका मुर्मु, नीलकंठ मंडल, चाँदो मंडल, सुनील यादव, दिलीप मंडलके अलावे काफी संख्या झामुमों के जिला कमेटी व प्रखंड कमेटी के लोग मौजूद थे।

          मंत्री का स्वागत करते लोग

इधर,श्रधांजलि सभा में शामिल होने जा रहे सूबे के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का सोनबाद मंदीर के समीप सोनबाद मुखिया प्रतिनिधि चंद्रकांत मंडल, हरिला मुखिया सुधीर राजवार, बेंगाबाद मुखिया प्रतिनिधि बिजय सिंह ने अपने साथियों के साथ बुकें देकर स्वागत किया।

भाजपा नगर कमिटी की बैठक में सदस्यता अभियान कार्यशाला पर चर्चा

22 दिसम्बर को हर बूथ पर सदस्यता अभियान चलाने, 25 दिसम्बर को श्रद्धैय अटल बिहारी वाजपेई की जयंती मनाने और 29 दिसम्बर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात सुनने का निर्णय



गिरिडीह। भारतीय जनता पार्टी गिरिडीह नगर की एक बैठक गुरुवार को नगर कार्यालय स्टेशन रोड स्थित में हुई। बैठक की अध्यक्षता एवं संचालन नगर अध्यक्ष हरमिंदर सिंह बग्गा ने की। बैठक में जिला उपाध्यक्ष नवीन सिन्हा एवं जिला मंत्री रंजीत राय प्रभारी के रूप में मौजूद थे। बैठक में सदस्यता अभियान कार्यशाला पर गहन विचार विमर्श किया गया।

वहीं बैठक के दौरान गिरिडीह नगर के प्रभारी द्वारा बैठक के दौरान आगामी 22 दिसम्बर को हर बूथ पर सदस्यता अभियान की शुरुआत करने, 25 दिसम्बर को श्रद्धैय अटल बिहारी वाजपेई  की हर  बुथ पर जयंती मनाने एवं  29 दिसम्बर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की मन की बात हर एक बुथो पर सुनने के साथ विभिन्न सांगठिनक बिंदुओं पर बिंदुवार कार्यकर्ताओं को दिशा निर्देश दिया गया। 

 बैठक में कार्यशाला मंडल की टोली के संयोजक विवेक कुमार विक्की, सहसंयोजक पवन कंधवे एवं रीना शर्मा के अलावे जिला के महामंत्री संदीप डगाईच, इंजीनियर विनय सिंह, विवेश जालान, ज्योति शर्मा, जयशंकर सिंन्हा, समीर दीप, सोनू चौरसिया, अमित आर्य, अरुण गुप्ता, मिथुन चंद्रवंशी उर्फ माखन, आदित्य यादव, अरविंद कुमार, सावन कुमार समेत कई कार्यकर्ता एवं नेतागण मौजूद थे।

आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो को खाली करना होगा आवास,भवन निर्माण विभाग ने जारी की अधिसूचना

रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का ठिकाना बदलने वाला है. अब रांची के कांके रोड़ स्थित आवास संख्या-5 में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रहेंगे. मुख्यमंत्री के वर्तमान आवासीय कार्यालय में निर्माण कार्य चलेगा. इस बाबत झारखंड सरकार के भवन निर्माण विभाग द्वारा एक अधिसूचना जारी की गई है. जिसमें स्पष्ट रूप से उल्लेख किया गया है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आवासीय कार्यालय की मरम्मत की जाएगी. इस कार्य के संपन्न होने तक, उनके कार्यालय को अस्थायी रूप से कांके रोड स्थित एक अन्य आवास में स्थानांतरित किया जा रहा है. 


गौरतलब है कि रांची के कांके रोड़ स्थित आवास संख्या-5 जिस आवास में मुख्यमंत्री का कार्यालय स्थानांतरित किया जा रहा है, वह आजसू पार्टी के नेता सुदेश महतो का आवास है. यह आवास 2009 से आजसू पार्टी के नेता सुदेश महतो के लिए आवंटित था. आजसू पार्टी की सभी गतिविधियां इसी कार्यालय से संचालित होती थीं.लेकिन अब इस आवास में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रहेंगे. भवन निर्माण विभाग द्वारा इस आदेश के जारी होने के बाद, सुदेश महतो को आवास खाली करनी पड़ सकती हैं.

2025 में 86 दिन बंद रहेंगे झारखण्ड के स्कूल और कॉलेज

रांची। राजभवन ने राज्य के सभी सरकारी स्कूल और यूनिवर्सिटी में साल 2025 के लिए 86 छुट्टियों का प्रस्ताव दिया है. राजभवन द्वारा प्रस्तावित कैलंडर में स्कूलों और कॉलेजों में 86 दिन की छुट्टी दी गई है. राज्यपाल के प्रधान सचिव ने सभी कुलपतियों को चिट्ठी लिखकर तीन दिन में राय मांगी है. अगर सभी की राय सकारात्मक रही तो इस प्रस्ताव को पास कर दिया जाएगा. इन 86 छुट्टियों में 12 रविवार को भी रखा गया है. साथ ही सभी यूनिवर्सिटियों को ये छूट दी गई है कि वो स्थानीय पर्व-त्योहारों में 5 दिन की विशेष छुट्टी अपने हिसाब से दे सकते हैं.



प्रस्तवित छुट्टी की सूची


इतने दिन रहेगी प्रमुख त्यहारों में छुट्टी

राजभवन द्वारा प्रस्तावित सूची में 2025 में प्रमुख त्यहारों की भी जानकारी दी गई है. किस दिन छुट्टी रहेगी यह भी बताया गया है. रामनवमी के लिए 6 अप्रैल को छुट्टी का प्रस्ताव रखा गया है. वहीं गुड फ्राइडे 18 अप्रैल और ईस्टर 21 अप्रैल को होगी. गर्मी की छुट्टियां 1 जून से 20 जून तक रहेगी. जबकि दुर्गा पूजा के लिये 28 सिंतबर से 3 अक्टूबर तक स्कूल कॉलेज बन्द रहेगी. दिवाली और छठ के लिए 18 से 29 अक्टूबर की छुट्टी रखी गई है.