गुरुवार, 2 जनवरी 2025

फांसी के फंदे से झूल मजदूर ने की आत्महत्या, पत्नी और तीन मासूम बच्चों का रो रो कर बुरा हाल

गिरिडीह (Giridih)। जिले कब बेंगाबाद थाना क्षेत्र के छोटकी खरगडीहा के हरखुडीह गांव में देर रात एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक 35 वर्षीय अमेरिका भोक्ता था। जो अपने ससुराल में ही घर जमाई बन कर रहता था। घटना की सूचना मिलने पर सुबह स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि महेंद्र प्रसाद वर्मा, समाजसेवी बाबूचंद साव के अलावा बेंगाबाद थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह, एसआई उदय नारायण सिंह सदलबल घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण हेतु गिरिडीह भेज मामले की जांच पड़ताल में जुट गई। 



 मृतक की पत्नी तरवा देवी ने आत्महत्या का कारणों पर अनभिज्ञता जाहिर करते हुए थाना में एक आवेदन दी। जिसके आधार पर थाना कांड संख्या 01/2025 के तहत यूडी केस दर्ज कर लिया गया है। 

थाना को दिए आवेदन में मृतक की पत्नी ने बताया कि उसके पति अमेरिका भोक्ता जमुआ थाना क्षेत्र के करमाटांड़ कारोडीह का रहनेवाले थे। पिछले कई वर्षों से वह पत्नी और बाल बच्चों के साथ छोटकी खरगडीहा के हरखुडीह ससुराल में घर जमाई बनकर रह रहा था। अमेरिका मजदूरी कर अपनी पत्नी और तीन छोटे छोटे बच्चों को भरण पोषण करता था। 


घटना की रात सब खाना खाकर सो गये, लेकिन वह घर के दरवाजे पर बैठा रहा। काफी देर बाद भी अमेरिका घर के भीतर जब सोने नहीं गया। तब उसकी पत्नी घर से निकली लेकिन वह घर के बाहर भी नहीं दिखा। तब उसकी पत्नी उसकी खोजबीन करने लगी। पत्नी ने देखा कि वह घर के बगल एक कटहल पेड़ की डाली में साड़ी के पल्लू के सहारे फांसी के फंदा से लटका हुआ है। हल्ला करने पर आसपास के लोग वहां पहुंचे और उसे फांसी के फंदा से नीचे उतारा। हालांकि इसके पूर्व ही उसकी मौत हो चुकी थी। अमेरिका की मौत से उसकी पत्नी और तीन छोटे छोटे मासूम बच्चों के समक्ष दुःखों का पहाड़ टूट पड़ा है। सभी का रो रोकर बुरा हाल है।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें