27 साल से खोया बेटा लॉकडाउन में वापस लौटा घर
*परिवार में खुशियों की लौटी बहार
गिरिडीह : लॉक डाउन के दौरान पूरे देश मे अजीबो गरीब घटनाएं घटित हुई है। कई घटनाएं अखबारों और समाचारों की सुर्खियां भी बनी है। जिसे सुन कर लोग दंग व अचंभित भी हो रहे है। उसी कड़ी में गिरिडीह जिले में घटित यह घटना भी काफी दिलचस्प है।
जिले के डुमरी थाना क्षेत्र के खुदिसार गांव निवासी स्व. लाला दास का पुत्र छत्रबली दास अब से 27 वर्ष पूर्व जब वह महज 9 वर्ष का था। घर में हुए किसी बात से गुस्सा होकर घर से निकला गया था। परिजन उसकी काफी खोज बिन किये लेकिन उसका कंहा अता पता नही चला। बाद में परिजन उसके बारे में कुछ भी सोंचना बन्द कर दिया था।
छत्रबली बताता है कि वह घर से भाग कर मुम्बई चला गया था। और वंही रहकर इतने दिन अलग अलग काम कर अपना जीविकोपार्जन कर रहा था। इस बीच
मुम्बई मे रहते उसका 27 सालो बीत गया। लेकिन उसे कभी भी अपने घर परिवार की याद नही आयी।
लेकिन कोविड 19 कोरोना महामारी के मद्दे नजर जब देश्वयापी लॉकडाउन शुरू हुआ तो उस पर मुसीबतों का पहाड़ टूट गया। काफी समय तक मुसीबत झेलने के बाद जब वह हिम्मत हार गया तो उसे घर की याद आई और सोचा कि ..चलो अब घर लौट चलें..।।
फिर अपने एक दोस्त की मदद से गिरिडीह आया और फिर लोगो से पुछते -पुछते अपना तक घर पहुंच गया।
उसके घर वापसी से परिजनों में खुशी की लहर दौड़ गयी है। वंही वह भी अपने परिवार से मिलकर काफी खुश है। वह अभी अपने ही घर मे होम कोरेण्टाइन में है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें