आज का पंचांग: 11 जनवरी 2025, शनिवार,
विक्रमी सम्वत 2081, शाका 1946, पौष मास, शुक्ल पक्ष, शिशिर ऋतु, तिथि द्वादशी 8: 22 AM उपरांत त्रयोदशी, नक्षत्र रोहिणी, सूर्योदय 07:14 AM प्रातः सूर्यास्त 05:42 PM सायं, राहुकाल : 09:51 AM से 11:10 AM तक चन्द्रमा मिथुन राशि पर संचार करेगा।
आज :: 11:: 01 :: 2025 का राशिफल
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन आपके लिए दान-पुण्य के काम करके नाम कमाने का रहेगा। अचानक धन लाभ होने से आप काफी खुश रहेंगे। जीवनसाथी आपके काम में आपका पूरा साथ देगा। अगर आपने किसी से कोई कर्ज लिया था तो वो आपसे वापस मांग सकता है। आपके लिए बेहतर होगा कि आप अपने आस-पास रहने वाले लोगों से दूरी बनाकर रखें।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
वृष राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आपके मन में आपसी सहयोग की भावना बनी रहेगी। मातृ पक्ष से आपको सम्मान मिलेगा। आपको अपनी तरक्की के रास्ते में आ रही रुकावटों को दूर करने की जरूरत है। विदेश से व्यापार कर रहे लोगों को कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि वाला रहेगा। कार्यस्थल पर किसी की सुनी-सुनाई बातों पर भरोसा न करें, अन्यथा झगड़े हो सकते हैं। जीवनसाथी के साथ डिनर डेट पर जाने का प्लान बना सकते हैं। तेज वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतनी होगी। लंबे समय बाद किसी पुराने मित्र से मिलकर आप प्रसन्न होंगे। किसी काम की योजना बनाएंगे तो आपके लिए बेहतर रहेगा।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन सुख-सुविधाओं में वृद्धि वाला रहेगा। आप अपने व्यापार में काम को लेकर खूब मेहनत करेंगे। उतार-चढ़ाव अधिक रहेंगे। आय के स्रोत बढ़ेंगे, जिससे आप प्रसन्न रहेंगे। कार्यस्थल पर आपको जल्दबाजी में कोई निर्णय नहीं लेना है। अपनी आय में वृद्धि देखकर आप प्रसन्न होंगे। संतान की तरक्की देखकर आप प्रसन्न होंगे।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
दिन मध्यम फलदायी रहने वाला है, साथ ही परिवार के किसी सदस्य के विवाह में यदि कोई बाधा आ रही थी, तो वह भी दूर होगी। आपके मन में ईर्ष्या या द्वेष की भावना नहीं है। किसी दूर के रिश्तेदार से कोई निराशाजनक समाचार सुनने को मिल सकता है, जो लोग सिंगल हैं, उनकी शादी पक्की हो सकती है।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
कन्या राशि वालों को अपने व्यवसाय पर पूरा ध्यान देना होगा। अगर आप अपने काम के लिए कोई रणनीति बनाते हैं, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आप अपने माता-पिता के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। आपको कोई पुरस्कार मिलने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आप शेयर बाजार में कोई बड़ा निवेश कर सकते हैं, जिसका आपको भविष्य में फायदा मिलेगा।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन तुला राशि वालों के लिए कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में अच्छा रहेगा। मौसम की वजह से आपकी सेहत पर विपरीत असर पड़ सकता है। अगर आप कहीं बाहर जाते हैं तो वाणी की सौम्यता बनाए रखें। लंबे समय बाद किसी पुराने मित्र से मिलकर आप खुश होंगे। आपको किसी वाद-विवाद से दूर रहने की जरूरत है। किसी काम को पूरा करने में दिक्कत आएगी।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
वृश्चिक राशि वालों के लिए आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आपका कोई पुराना मित्र लंबे समय बाद आपसे मिलने आ सकता है। प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में आपको अच्छा लाभ मिलेगा। कोई भी नया काम शुरू करने से पहले अच्छे से सोच लें। किसी पुरानी गलती से आपको सबक लेना होगा। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आपका झगड़ा हो सकता है। काम के सिलसिले में आपको किसी की मदद लेनी पड़ेगी।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
स्वास्थ्य के लिहाज से धनु राशि वालों के लिए आज का दिन कमजोर रहने वाला है। यदि आप किसी शारीरिक बीमारी से पीड़ित थे, तो वह भी काफी हद तक दूर हो जाएगी। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। आपकी आय के स्रोत बढ़ेंगे, जिससे आप प्रसन्न रहेंगे। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर पूरा ध्यान देना होगा। काम के साथ-साथ आप अपने माता-पिता की सेवा के लिए भी समय निकालेंगे। यदि आपका पैसा कहीं फंसा हुआ था, तो वह भी मिलने की संभावना है।
मकर🐊(भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन लंबे समय से रुके हुए कामों को पूरा करने का रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को महिला मित्रों से सावधान रहना चाहिए, अन्यथा वे उनका काम बिगाड़ने की कोशिश करेंगी। संतान को कोई पुरस्कार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। आप कहीं घूमने जाने की योजना बना सकते हैं। राजनीति में कार्यरत लोगों के शत्रु उनके मित्र बन सकते हैं।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है। आपको किसी भी लड़ाई-झगड़े से दूर रहने की जरूरत है, अन्यथा यह कानूनी हो सकता है। यदि आपने किसी को पैसा उधार दिया था तो वह वापस मिलने की संभावना है। अपने खान-पान पर पूरा ध्यान दें, नहीं तो आपको पेट से संबंधित समस्या हो सकती है। अपनी किसी मनोकामना की पूर्ति होने के कारण आप परिवार में पूजा-पाठ का आयोजन कर सकते हैं।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
मीन राशि वालों के लिए आज का दिन आत्मविश्वास से भरा रहने वाला है। आपको कोई जिम्मेदारी वाली नौकरी मिल सकती है। नौकरीपेशा लोग अगर अपनी नौकरी बदलने के बारे में सोच रहे थे तो वे कहीं और आवेदन कर सकते हैं। आपको किसी काम के लिए पुरस्कार मिल सकता है, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। बच्चे छात्रवृत्ति से संबंधित परीक्षा की तैयारी में कड़ी मेहनत करते नजर आएंगे।
कृपया ध्यान दें👉
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷