समाज में घटित घटनाओं, दैनिक समाचारों, फ़िल्म और नाट्य जगत से जुडी खबरों के अलावे साहित्यिक, सांस्कृतिक, राजनीतिक, सामाजिक व ज्योतिषीय विचारों, कविता, कहानी, फीचर लेख आलेख का संगम है यह "वेब न्यूज पोर्टल"। आशा ही नही अपितु पूर्ण विश्वास है कि आप सबों का भरपूर सहयोग मुझे प्राप्त होगा। आपका सुझाव व मार्गदर्शन भी अपेक्षित है।
मंगलवार, 9 जून 2020
रागिनी लहेरी बनी वैश्य एकता महासभा महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष

तीन बच्चों को जिंदा जला महिला ने खुद को किया आग के हवाले
तीन बच्चों को जिंदा जला महिला ने खुद को किया आग के हवाले
घटना में दो पुत्र और एक पुत्री समेत महिला की हुई मौत
गिरिडीह : जिले के धनवार प्रखंड के पूरेख कला खुर्द गांव में मंगलवार की सुबह एक महिला ने अपने तीन बच्चे को जिंदा जला कर खुद को भी आग के हवाले कर दी। घटना में तीनों बच्चे की जंहा मौत हो गयी वंही महिला की स्थिति दिनभर काफी चिंता जनक बनी हुई थी। लेकिन दोपहर बाद उसकी भी मौत हो गयी। घटना जिले के परसन ओपी थाना क्षेत्र की है।
इस हृदयविदारक घटना के बाद पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया है। सूचना मिलते ही परसन ओपी पुलिस घटना स्थल पर पहुंच मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।
घटना के सम्बंध में बताया जाता है कि पूरेख कला खुर्द गांव निवासी रविन्द्र यादव की पत्नी सोनिया देवी मंगलवार की सुबह लगभग 8 बजे अपने घर का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। इसके बाद उसने अपने पांच साल की बेटी सुमन कुमारी एवं डेढ़ साल के बेटे को एक बक्से में बंद कर दिया। दोनों मासूम अभी कुछ समझ पाते कि इससे पहले सोनिया ने किरासन तेल छिड़ककर बक्से में आग लगा दी।
जिससे दोनों बच्चों की मौत बक्से के भीतर ही जलने के कारण तड़प तड़प कर हो गयी। बाद में महिला ने अपने आठ साल के बेटे के संग खुद को रजाई से ढक लिया और आग लगा ली। जिसमे महिला और बच्चा दोनों बुरी तरह झुलस गये। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से जख्मी मां-बेटे को राजधनवार सामुदायिक अस्पताल में भर्ती कराया।
जहां जांच के क्रम में चिकित्सक ने महिला के आठ वर्षीय पुत्र को भी मृत घोषित कर दिया। वहीं महिला की स्थिति काफी गंभीर और चिंताजनक बनी हुई थी। लेकिन इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गयी।
सोनिया ने इस नृसंश हत्याकांड की घटना को क्यों अंजाम दिया है इसका खुलासा अब तक नही हो सका है। पुलिस सोनिया के पति रविंद्र यादव से भी पूछताछ करने में जुटी है। बहरहाल क्षेत्र में घरेलू विवाद की कारण घटना घटित होने की बातें कही जा रही है। हालांकि पुलिस हर बिंदु पर अपनी नजर जमाये हुए है। इस बीच महिला के मायके वालों ने मृतका के पति सास ससुर समेत अन्य ससुराल वालों के विरुद्ध हत्या का आरोप लगाते हुये मामला दर्ज कराया है।

जमीन विवाद में खूनी संघर्ष के दौरान चली तीर, एक व्यक्ति गम्भीर
जमीन विवाद में खूनी संघर्ष के दौरान चली तीर, एक व्यक्ति गम्भीर
गिरिडीह : जिले के बेंगाबाद प्रखंड के करमाटांड़ गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई खूनी संघर्ष की घटना में प्रकाश यादव नामक व्यक्ति को तीर लगी। जिससे वह बुरी तरह जख्मी हो गया। आनन फानन में परिजनों ने उसे घायलावस्था में गिरिडीह सदर अस्पताल में इलाज हेतु भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज हेतु धनबाद रेफर कर दिया।
बताया गया कि गांव के प्रकाश यादव और दिगंबर यादव के बीच जमीन संबंधी मामलों को लेकर लंबे समय से विवाद चला आ रहा है। दोनों पक्षों में चली आ रही विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। तू तू मैं मैं से शरू हुई झगड़ा पहले मारपीट में तब्दील हो गया और देखते ही देखते दोनों ओर से हथियार निकल गये और चलने लगी। इसी क्रम में दूसरे पक्ष की ओर से चली एक तीर प्रकाश यादव के पेट में घुस गई जिससे वह घायल हो गया और उसकी स्थिति काफी नाजुक हो गयी। उसकी गम्भीर स्थिति को देखते हुए उसे धनबाद रेफर कर दिया गया है।

प्रवासी मजदूरों को अब सताने लगी है रोजगार की चिंता

बंद पत्थर खदान के पानी में तैरता मिला एक युवक का शव

गिरिडीह में फिर हुई दो कोरोना मरीजों की पुष्टि
गिरिडीह में फिर हुई दो कोरोना मरीजों की पुष्टि
*मरीजों में एक बनियाडीह का तो दूसरा पीरटांड़ का
*बनियाडीह का प्रेमनगर किया गया सील, सम्पूर्ण इलाके को किया गया सेनिटाइज्ड
गिरिडीह : मंगलवार को गिरिडीह में दो और नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई है। पॉजिटिव मरीजों में एक बनियाडीह इलाके के प्रेमनगर का है जबकि दूसरा मरीज पीरटांड प्रखंड का है। आज पुनः एक कोरोना पोजेटिव मरीज के मिलने से बनियाडीह में पॉजिटिव मरीजों की संख्या 2 हो गई है। जिससे पूरे इलाके में दहशत वयाप्त हो गया है।
पॉजिटिव मरीज को बदडीहा स्थित आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। मौके पर पहुंचे सीओ रविन्द्र कुमार सिन्हा ने बताया कि पॉजिटिव मरीज दिल्ली से लौटा था। वहीं युवक के सम्पर्क में आए लोगों की पहचान कर उनके सैंपल लिए जा रहे हैं। बताया कि बनियाडीह को कंटेंटमेंट ज़ोन और बफर ज़ोन बनाकर पूरे इलाके में धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लगा दी गयी है। साथ ही पूरे बनियाडीह इलाके को सेनेटाइज किया जा रहा है।
वंही पीरटांड के एक युवक की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। बताया गया कि मुंबई में उसकी टेस्टिंग हुई थी। वह मुंबई से सोमवार की देर रात ही जमशेदपुर स्टेशन में उतरा था। जिसके बाद वह पीरटांड के लिए आ रहा था लेकिन युवक की रिपोर्ट की जानकारी मिलते ही उससे सम्पर्क कर पीरटांड पहुंचने से पहले उसे आइसोलेशन वार्ड में इलाज के लिए शिफ्ट करा दिया गया।

रोटरी ग्रेटर ने किया वेज विरियानी और पानी का वितरण

झारखंड राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ ने दी धरती आबा को श्रद्धांजलि

सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करना पड़ा भारी, गिरफ्तार

सोमवार, 8 जून 2020
गिरिडीह में मिले 11 नये कोरोना पोजेटिव मरीज लोगो मे हड़कम्प
गिरिडीह में मिले 11 नये कोरोना पोजेटिव मरीज लोगो मे हड़कम्प
प्रशासन ने किया पुरा इलाका सील
गिरिडीह में 11 नये केस मिलने से संक्रमितों की संख्या हुई 33
गिरिडीह : गिरिडीह में एक साथ 11 नये कोरोना संक्रमण के मामले सामने आने से पूरे शहर में हड़कम्प मच गया है। नये संक्रमितों के कारण अब शहर भी अछूता नहीं रहा। शहरी क्षेत्र से महज एक किमी की दूरी पर अवस्थित झरियागादी गांव में में एक युवक पॉजिटिव पाया गया है। जिला प्रशासन ने पूरे इलाके को सील कर वँहा 144 लागू कर दिया है। किसी को भी अपने घरों से नहीं निकलने की स्पष्ट हिदायत दी गयी है।
रविवार देर रात पहुंची रिपोर्ट के अनुसार गिरिडीह में 11 नये संक्रमित मरीज मिले हैं। जिनमे सदर प्रखंड के चार मरीज शामिल है। इनमे शहरी क्षेत्र के झरियागादी में एक प्रवासी मजदूर, बनियाडीह में एक और सदर प्रखंड के बदडीहा के गपैयदास टोला से दो मरीज के अलावे बेंगाबाद से दो, डुमरी से दो और गांवा मस्जिद के पीछे मोहल्ले से एक संक्रमित शामिल है। इसके साथ ही जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 33 हो गयी है। जिनमें से 20 लोग ठीक हो चुके हैं। जबकि जमुआ के गोरो गांव के एक संक्रमित की मौत रांची में हो गई। वहीं बगोदर के संक्रमित का इलाज का रांची में किया जा रहा है।
जिले में फिलहाल 12 एक्टिव केस हैं। इन नये मरीजों में बेंगाबाद के चौथे संक्रमित मरीज का अब तक कोई अता-पता नहीं है। स्वास्थ विभाग द्वारा उस चौथे मरीज के मोबाइल में लगातार संपर्क किया जा रहा है। लेकिन उसका मोबाइल स्वीच ऑफ आ रहा है। स्वास्थ विभाग के अनुसार, सभी प्रवासी मजदूर मुंबई, गुजरात और बैंगलौर के कोरोना हॉटस्पॉट इलाके से लौटे थे। इसमें अधिकांश संक्रमित प्रवासी बीते 17 मई से लेकर 25 मई के बीच लौटे थे। इनके सैंपल भी लौटने की तिथि के दो-तीन दिनों के अतंराल में लिये गये थे।
सोमवार को सभी संक्रमितों मरीजों को बदडीहा स्थित एएनएम हॉस्टल स्थित आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट किया गया। उनकी कांटेक्ट हिस्ट्री को खंगाला जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार सभी कोरोना संक्रमित सरकारी क्वांरेंटीन सेंटर में 7 से 10 दिन रहने के बाद अपने-अपने घर चले गए थे। बताया गया कि गांवा के कोरोना संक्रमित प्रवासी मजदूर 25 वर्षीय यह युवक बीतें 28 मई को बैंगलौर से लौटा था। इसके बाद वह एक दिन सरकारी क्वारेंटीन सेंटर में रहने के बाद घर चला गया था। इस दौरान संक्रमित बाजार आता-जाता रहा था।

गिरिडीह में फिर चला अतिक्रमण मुक्ति अभियान, खदेड़े गये फुटपाथी दुकानदार

प्रवासी मजदूरों को रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है : बीडीओ
