अधिवक्ता संघ : अध्यक्ष बने दुर्गा पाण्डेय और चुन्नू कान्त दुबारा सचिव
16 पदों के लिए चुनाव में खड़े थे 56 प्रत्याशी
700 मतदाताओं ने किया मताधिकार का प्रयोग
गौरतलब है कि जिलाधिवक्ता संघ के 16 पदों के लिए कुल 56 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। जिनके भाग्य का फैसला 700 पंजीकृत अधिवक्ताओं ने किया। जिसमें
जबकि सचिव के पद पर चुन्नुकांत ने ऐतिहासिक जीत हासिल किया। उन्होंने अपने प्रतिद्वन्दी कामेश्वर प्रसाद यादव को 261 मतों से शिकस्त दे कर लगातार दूसरी बार सचिव के पद पर काबिज हुए। चुन्नुकांत को जंहा 414 मत प्राप्त हुए वंही कामेश्वर प्रसाद यादव को मात्र 153 मत ही प्राप्त हुये। सचिव के पद पर खड़ी पूर्व सचिव कंचनमाला को मात्र 68 मतों पर ही संतोष करना पड़ा।
सहायक कोषाध्यक्ष के पद पर काफी दिलचस्प मुकाबला हुआ। इस पद के लिए ज्योतिष कुमार सिन्हा और तुलसी प्रसाद गुप्ता के बीच कॉंटे की टक्कर हुई। जिसमे ज्योतिष सिन्हा ने तुलसी गुप्ता को एक मत से पराजित करने में कामयाबी हासिल किया। ज्योतिष सिन्हा को जंहा 198 मत मिले वंही तुलसी गुप्ता को 197 मत प्राप्त हुए। तीसरे स्थान पर रहे कमलेश्वर प्रसाद नारायण को 159 मत मिले।
अधिवक्ता संघ के कार्यकरिणी सदस्य के रूप में उर्मिला शर्मा (386), दिनेश कुमार राणा ( 381), अमित कुमार सिन्हा (366), विशाल आनंद (361), बिनोद कुमार यादव ( 285), मो शमसुल होदा ( 270), शालिनी सिन्हा (268), बिनोद कुमार बिंदु (248) और चन्दन कुमार सिन्हा 237 मत लाकर निर्वाचित हुए।
16 पदों के लिए चुनाव में खड़े थे 56 प्रत्याशी
700 मतदाताओं ने किया मताधिकार का प्रयोग
गिरिडीह। जिला अधिवक्ता संघ का चुनाव शनिवार को काफी गहमा गहमी के साथ सम्पन्न हुआ। देर शाम गये तक चुनाव परिणाम भी घोषित हो गया। जिसमे दुर्गा प्रसाद पाण्डेय अध्यक्ष निर्वाचित हुए तो चुन्नुकान्त दुबारा सचिव के पद पर काबिज हुए।
गौरतलब है कि जिलाधिवक्ता संघ के 16 पदों के लिए कुल 56 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। जिनके भाग्य का फैसला 700 पंजीकृत अधिवक्ताओं ने किया। जिसमें
अध्यक्ष पद के प्रत्यासी दुर्गा पाण्डेय अपने निकटम प्रतिद्वन्दी श्रीकृष्ण मुरारी को 55 मतों से पराजित कर चुनाव जीत गये। दुर्गा पाण्डेय को जंहा 249 मत प्राप्त हुए वंही श्रीकृष्ण मुरारी को 194 मत मिले। इस पद पर तीसरे स्थान पर रहे महेंद्र प्रसाद को 183 मत पर ही संतोष करना पड़ा।
जबकि सचिव के पद पर चुन्नुकांत ने ऐतिहासिक जीत हासिल किया। उन्होंने अपने प्रतिद्वन्दी कामेश्वर प्रसाद यादव को 261 मतों से शिकस्त दे कर लगातार दूसरी बार सचिव के पद पर काबिज हुए। चुन्नुकांत को जंहा 414 मत प्राप्त हुए वंही कामेश्वर प्रसाद यादव को मात्र 153 मत ही प्राप्त हुये। सचिव के पद पर खड़ी पूर्व सचिव कंचनमाला को मात्र 68 मतों पर ही संतोष करना पड़ा।
उपाध्यक्ष के पद पर बालगोविंद साहू और कोषाध्यक्ष के पद पर मीरा कुमारी ने चुनाव जीता। उपध्यक्ष के लिए चुनाव में उतरे सञ्जीवन कुमार सिन्हा सिन्हा को 122 और राजीव सिन्हा को 153 मत मिले जबकि बालगोविंद साहू को 249 मत प्राप्त हुए।
वंही कोषाध्यक्ष पद पर रनर रहने के लिए दो प्रत्याशियों में काफी खींच तान हुई। और दोनों ही प्रत्याशी शिव कुमार गुप्ता और उदय शंकर सिन्हा 159 -159 मत प्राप्त कर रनर घोषित हुए जबकि 174 मत प्राप्त कर मीरा कुमारी कोषाध्यक्ष पद पर विनर घोषित हुई। जबकि इस पद के लिए खड़े बिमल कुमार खेतान को 145 मत मिले।
सहायक कोषाध्यक्ष के पद पर काफी दिलचस्प मुकाबला हुआ। इस पद के लिए ज्योतिष कुमार सिन्हा और तुलसी प्रसाद गुप्ता के बीच कॉंटे की टक्कर हुई। जिसमे ज्योतिष सिन्हा ने तुलसी गुप्ता को एक मत से पराजित करने में कामयाबी हासिल किया। ज्योतिष सिन्हा को जंहा 198 मत मिले वंही तुलसी गुप्ता को 197 मत प्राप्त हुए। तीसरे स्थान पर रहे कमलेश्वर प्रसाद नारायण को 159 मत मिले।
जिला अधिवक्ता संघ के संयुक्त सचिव (एडमिनिस्ट्रेशन) के पर दशरथ प्रसाद और संयुक्त सचिव (लाइब्रेरी) के पद पर शिवेंद्र कुमार सिन्हा काबिज हुए। संयुक्त सचिव (प्रशासन) के लिए दशरथ प्रसाद को 249 मत प्राप्त हुए। जबकि पंचानन्द कुमार मुनि और चन्द्रमोहन प्रसाद को क्रमशः 153 और 104 मत मिले। जबकि संयुक्त सचिव ( लाइब्रेरी) के लिए शिवेंद्र कुमार सिन्हा को 249 मत मिले वंही मो परवेज आलम और सुबोनिल सामन्तों को क्रमशः 195 और 112 मत मिले।
अधिवक्ता संघ के कार्यकरिणी सदस्य के रूप में उर्मिला शर्मा (386), दिनेश कुमार राणा ( 381), अमित कुमार सिन्हा (366), विशाल आनंद (361), बिनोद कुमार यादव ( 285), मो शमसुल होदा ( 270), शालिनी सिन्हा (268), बिनोद कुमार बिंदु (248) और चन्दन कुमार सिन्हा 237 मत लाकर निर्वाचित हुए।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें