सोमवार, 31 मार्च 2025

आज 31 मार्च का राशिफल, कैसा रहेगा आपका दिन, क्या कहता है आपकी राशिफल, जानिए

आज का राशिफल :: 31 :: 03 :: 2025, सोमवार


31 मार्च 2025 :  आज चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की उदया तिथि द्वितीया और सोमवार का दिन है। द्वितीया तिथि आज सुबह 9 बजकर 12 मिनट तक रहेगी, उसके बाद तृतीया तिथि लग जाएगी। आज दोपहर 1 बजकर 46 मिनट तक वैधृति योग रहेगा। साथ ही दोपहर 1 बजकर 45 मिनट तक अश्विनी नक्षत्र रहेगा।  
आज चैत्र नवरात्री का दूसरा दिन है । आज की तिथि बहुत विशेष है। सोमवार और नवरात्रि के दूसरे दिन का धार्मिक और ज्योतिषीय महत्व अत्यंत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। आज मां दुर्गा के ब्रह्मचारिणी और चंद्रघंटा दोनों ही स्वरूप की पूजा की जाएगी। मां ब्रह्मचारिणी तप, संयम और ज्ञान की प्रतीक हैं। चैत्र नवरात्रि के दौरान मां ब्रह्मचारिणी की साधना से आध्यात्मिक बल प्राप्त होता है। इस दिन विशेष रूप से दूध, चीनी और  पंचामृत का भोग लगाना शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन विधिपूर्वक व्रत और साधना करने से व्यक्ति को शुभ फल की प्राप्ति होती है।आज से गणगौर पूजा भी की जायेगी। पंचांग के अनुसार आज 31 मार्च को सूर्य मीन राशि में रहेगा। वहीं चन्द्रमा आज दिन-रात मेष राशि पर संचार करेगा। 
सोमवार भगवान शिव का दिन होता है, आज को भोलेनाथ की पूजा करना न भूलें। ज्योतिषीय दृष्टि से सोमवार चंद्रमा का दिन माना जाता है। चंद्रमा मन और भावनाओं का स्वामी होता है, यह मन की शांति और सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाने के लिए उत्तम होता है।इसलिए इस दिन की गई साधना से मानसिक शांति और भावनात्मक स्थिरता प्राप्त होती है। जिन लोगों की कुंडली में चंद्रमा कमजोर होता है, उनके लिए यह दिन अत्यंत महत्वपूर्ण होता है। सोमवार का व्रत रखने और शिव-पार्वती की पूजा करने से चंद्र दोष कम होता है और जीवन में सुख-शांति बनी रहती है। 


आज का पंचांग: 31 मार्च 2025,दिन : सोमवार
युगाब्द      : 5127,  विक्रम संवत : 2082   
शक संवत : 1946     ऋतु :  बसंत
महीना       : चैत्र        पक्ष  :  शुक्ल पक्ष 
सूर्योदय : 06: 12 AM,सूर्यास्त : 06: 38 PM
तिथि : द्वितीया  09:11 AM तक उपरांत तृतीया 
नक्षत्र : अश्विनी 01:45 PM तक उपरांत भरणी
राहुकाल : 07:55 AM से 09:27 AM
चन्द्रमा :  मेष राशि पर संचार करेगा। 
व्रत/त्यौहार : सोमवार व्रत, गौरी पूजा (गणगौर पूजा), झूलेलाल जयंती, मत्स्य जयंती,मां दुर्गा के ब्रह्मचारिणी और चंद्रघंटा दोनों ही स्वरूप की पुजा



आज :: 31 :: 03 :: 2025 का राशिफल


मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
मेष राशि वालों के लिए कल का दिन जिम्मेदारियों से भरा रहने वाला है। परिवार के सदस्यों के साथ कुछ समय बिताने का मौका मिलेगा। आप बढ़िया भोजन का आनंद लेंगे। आपकी साख और सम्मान में वृद्धि होगी। आपको किसी से कोई वादा बहुत सोच-समझकर करवा होगा। आपको अपने अनावश्यक खचों पर लगाम लगाने की जरूरत है। आप अपने बच्चे को किसी नए कोर्स में दाखिला दिलाने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे। आज का दिन धन और वित्त के मामले में अच्छा रहेगा। अपनी एक्सपर्टीज बढ़ाने और कुछ नई स्किल्स सीखने में निवेश करने के लिए यह अच्छा दिन होगा। घूमने-फिरने का प्लान भी बन सकता है।




वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
वृष राशि वालों को कल कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिलने से खुशी होगी। व्यापार में आपको अच्छी सफलता मिलेगी। बहुत ज्यादा बोलने की आदत के कारण आपको कार्यस्थल पर डांट खानी पड़ सकती है। आपका बॉस आपका प्रमोशन रोक सकता है। आज आपकी माता की इच्छा पूरी न होने से आपका मन परेशान रहेगा। किसी मित्र से बात करते हुए पुरानी यादें ताजा होंगी। पारिवारिक मामलों को लेकर आपको संयम बनाए रखना होगा।आज दिन के दूसरे पहर के बाद नौकरीपेशा लोगों को तरक्की और लाभ देखने को मिल सकता है। व्यवसायियों को अपने खर्चों के प्रति सावधानी बरतनी चाहिए। आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी रहेगी।



मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
मिथुन राशि वालों के मन में आपसी सहयोग की भावना बनी रहेगी। एक-दूसरे के साथ आपका तालमेल अच्छा रहेगा। छात्र अपने शिक्षकों से पढ़ाई में आ रही समस्याओं के बारे में बात करेंगे। कार्यक्षेत्र में आप कुछ नया कर सकते हैं। प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने साथी की बातों को पूरा महत्व देंगे, जिससे दोनों के बीच अच्छा तालमेल रहेगा। परिवार में किसी पूजा-पाठ के आयोजन से माहौल खुशनुमा रहेगा। आज जीवनसाथी के साथ बहस करने से बचें क्योंकि मनमुटाव की स्थिति पैदा हो सकती है। निवेश के अवसरों के लिए यह अच्छा दिन है। स्टॉक एक्स्पर्ट्स के साथ बात-चीत करते समय आपको सतर्क रहने की जरूरत है।


कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
कर्क राशि के जातकों पर मौसम का प्रतिकूल प्रभाव रहेगा। आपके मन में प्रेम और सहयोग की भावना बनी रहेगी। किसी बात को लेकर बहस में पड़ने से आपको बचना होगा। आप अपने घर की साज-सज्जा और रख-रखाव पर पूरा ध्यान देंगे। वाहन खराब होने से अचानक धन खर्च बढ़ सकता है। किसी कानूनी मामले में आपको ढिलाई बरतने से बचना होगा। मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा।आज अपने पार्टनर के साथ उन मुद्दों पर बात करें, जो आपके रिश्ते में समस्याएं पैदा कर रहे हैं। इस सप्ताह आप किसी रिसकी इनवेस्टमेंट की ओर बढ़ सकते हैं, जो आपकी वित्तीय स्थिति को बर्बाद कर सकता है।



सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
सिंह राशि के जातक कुछ पारिवारिक मामलों को लेकर तनाव में रहेंगे। नौकरी में आपको अच्छा पद मिलने की संभावना है। आपकी नेतृत्व क्षमता में वृद्धि होगी। दांपत्य जीवन में आपको अपने साथी की बातों पर ध्यान देना होगा, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकता है। लंबे समय के बाद किसी पुराने मित्र से मिलकर आप प्रसन्न होंगे। किसी सामाजिक कार्यक्रम में भाग लेने का मौका मिलेगा।आज सिंह जातकों के लिए बेहतरीन दिन साबित हो सकता है। बचत करने की कोशिश करें क्योंकि यह आपके वर्तमान आय के स्तर को बनाए रखने में मदद करेगा। सेहत को नजरअंदाज न करें।



कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
कन्या राशि के जातकों को बहुत सोच-समझकर कोई फैसला लेना होगा। अपने काम में धैर्य और संयम बनाए रखें। आपकी एकाग्रता बढ़ेगी क्योंकि आपको एक साथ कई काम करने होंगे। अगर आपके बच्चे ने कोई परीक्षा दी है तो उसका परिणाम आ सकता है। आपको पेट से जुड़ी कोई समस्या होने की संभावना है, इसलिए ज्यादा तला-भुना खाना खाने से बचें।अगर आप शादी के बारे में सोच रहे हैं तो आपको आर्थिक और भावनात्मक तौर पर सोच-विचार करने की जरूरत है। आगे की एक नई यात्रा के लिए तैयार हो जाइए। अपने करियर और निजी जीवन को एक साथ संतुलित करने का प्रयास करें।


तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
तुला राशि के जातकों को कुछ चुनौतियों के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ेगा, इसलिए थोड़ा सोच-समझकर ही कोई नया काम शुरू करें तो आपके लिए बेहतर रहेगा। अपने व्यापार की किसी डील को फाइनल करने के लिए आपको किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह की आवश्यकता होगी। आप अपने बच्चे के लिए कोई नया वाहन ला सकते हैं। धार्मिक कार्यों में भी आपकी काफी रुचि रहेगी। आपको कोई पुरस्कार भी मिल सकता है।अपने पार्टनर को बेहतर तरीके से जानने के लिए साथ में कुछ अच्छा समय बिताना बेहतर होगा। अगर आप अपने रिश्ते को लेकर बहुत गंभीर हैं तो शादी के बारे में सोचने का यह समय शुभ है।




वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए कल का दिन धन में वृद्धि लेकर आने वाला है, लेकिन आप अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर कुछ महत्वपूर्ण कदम उठाएंगे। अगर कोई शारीरिक या मानसिक परेशानी चल रही थी, तो वह दूर हो जाएगी। परिवार का कोई सदस्य आपको काम के बारे में सलाह दे सकता है। किराए के मकान या दुकान से भी आपकी आय में वृद्धि होगी। आप अपने जीवन साथी के साथ अकेले में कुछ समय बिताएंगे, जिससे आप दोनों को एक-दूसरे को जानने का मौका मिलेगा।आज आपके लिए अपने रिश्ते को अगले लेवल पर ले जाने का अच्छा समय है। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा लेकिन आप बहुत ज्यादा पैसे नहीं बचा पाएंगे। नियमित रूप से हल्की-फुल्की बातचीत करना जरूरी है।



धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
धनु राशि के जातकों के लिए कल का दिन लंबी दूरी की यात्रा पर जाने का रहेगा। आप परिवार के सदस्यों के बीच पुराने गिले-शिकवे दूर करेंगे, जिससे रक्त संबंध मजबूत होंगे। आप अपने लिए कुछ नए कपड़े, मोबाइल, लैपटॉप आदि खरीद सकते हैं। किसी से बेवजह झगड़ा होने की संभावना है। बच्चे आपकी उम्मीदों पर खरे उतरेंगे। किसी से बात करने का मौका मिलेगा।आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी लेकिन बचत जरूर करें। अगर आप अपनी इन्कम को अनावश्यक खर्चों में बर्बाद करेंगे तो आप इमर्जेंसी परिस्थितियों का सामना नहीं कर पाएंगे। तनाव से बचें।


मकर🐊(भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
मकर राशि के जातकों के लिए कल का दिन अचानक लाभ देने वाला रहेगा। व्यावसायिक क्षेत्रों में आपको अच्छी प्रगति मिलेगी। घरेलू जीवन में चल रही परेशानियाँ फिर से सिर उठाएंगी। आप अपना मकान, मकान आदि खरीदने में खूब पैसा खर्च करेंगे, लेकिन कुछ नया करने का आपका प्रयास अच्छा रहेगा। कोई पुराना मित्र लंबे समय के बाद आपसे मिलने आ सकता है, लेकिन आपको पैसों को लेकर कोई योजना बनाने की जरूरत है।सेविंग्स शुरु करें और पता करें कि क्या आप अपनी वर्तमान वित्तीय स्थिति को मैनेज करने में सक्षम हैं? आपको जरूरत पड़ने पर पेशेवर मदद लेने की जरूरत है। आपका साथी यह ध्यान रखेगा कि आप जीवन में खुश और संतुष्ट रहें।




कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा) 
कुंभ राशि के जातकों के लिए कल का दिन आर्थिक मामलों पर ध्यान देने वाला रहेगा। कोई नया प्रोजेक्ट मिलने से आप खुश रहेंगे। काफी देरी के बाद कोई डील फाइनल हो सकती है। दूर रहने वाले किसी परिजन से आपको कोई निराशाजनक समाचार मिल सकता है। वाहन का प्रयोग करते समय आपको सावधान रहना होगा। आप अपने विचारों से अपने बॉस से कोई काम आसानी से करवा पाएंगे। आपके सभी काम पूरे होंगे। आपका निजी और व्यावसायिक जीवन संतुलित रहेगा और आपको कुछ नया करने का मौका भी मिलेगा। आपको अपने रिश्ते में रोमांस बनाए रखने की जरूरत है ताकि आप दोनों इसे अगले लेवल पर ले जा सकें।



मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
मीन राशि के जातकों के काम में कुछ रुकावटें आने की संभावना है। आप किसी कानूनी मामले को लेकर भी भागदौड में व्यस्त रहेंगे। परिवार के सदस्यों के बीच किसी विवाद को लेकर आप अधिक तनाव में रहेंगे। किसी सरकारी योजना का आपको पूरा लाभ मिलेगा। अगर आप बिना पूछे किसी को सलाह देंगे तो आगे चलकर आपको परेशानी होने की संभावना है। बेहतर होगा कि आप अपने व्यापार में कुछ नयापन ला सकें।आज अपने साथी के साथ क्वालिटी टाइम स्पेन्ड करें ताकि आप एक साथ गहरा कनेक्शन स्थापित कर सकें। करियर की दृष्टि से रचनात्मक कौशल मजबूत होगा। रचनात्मक गतिविधियों में अधिक रुचि रहेगी


कृपया ध्यान दें👉 

      यद्यपि शुद्ध राशिफल प्रसारण की पूरी कोशिश की गई है। बाबजूद इसके दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। राशिफलों में कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।


        🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷

रविवार, 30 मार्च 2025

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सह पूर्व जिलाध्यक्ष एनपी सिंह बुल्लू का निधन, शोक

गिरिडीह (Giridih)। कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता सह पूर्व जिलाध्यक्ष एनपी सिंह उर्फ बुल्लू सिंह का आज सुबह हृदयाघात से निधन हो गया। 78 वर्षीय बुल्लू सिंह अपने पीछे दो पुत्रों समेत भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। जिला कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ व अनुभवी व्यक्ति बुल्लू सिंह का निधन पार्टी और कोलियरी मजदूर यूनियन के लिये काफी अपूरणीय क्षति हुई है। जिससे इलाके में शोक की लहर है।

मृदुभाषी, मिलनसार प्रवृति के धनी व्यक्तित्व वाले बुल्लू सिंह के निधन की खबर सुन काफी संख्या में कांग्रेसी नेता, विभिन्न राजनीतिक दलों से जुड़े लोगों के साथ गिरिडीह कोलियरी के विभिन्न मजदूर यूनियन से जुड़े लोग उनके बनियाडीह स्थित आवास पहुंचे और दिवंगत कांग्रेसी नेता के पार्थिव शरीर का दर्शन कर उनके निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त किया।


दिवंगत बुल्लू सिंह प्रारंभिक काल से ही कांग्रेस पार्टी से जुड़े रहे। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष के रूप में उन्होंने कई वर्षों तक सेवाएं दी थी। उनके जिलाध्यक्ष के कार्यकाल में गिरिडीह जिले में कांग्रेस पार्टी की तूती बोलती थी। सभी प्रखंडों में कांग्रेस पार्टी का मजबूत संगठन था। बुल्लू सिंह न केवल पार्टी के एक मजबूत आधार स्तम्भ थे, बल्कि गिरिडीह कोलियरी में भी उनका मजदूर संगठन काफी मजबूती से अपनी उपस्थिति दर्ज करती रही। फिलवक्त वे इंटक के प्रदेश जेनरल सेक्रेटरी, राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन के सेक्रेटरी के पद पर कार्यरत थे।


पूर्व मंत्री सह मजदूर नेता स्व राजेन्द्र सिंह के बेहद करीबी रहे बुल्लू सिंह के निधन की खबर सुन उनके आवास पहुंच शोक व्यक्त करने वालों का तांता लग गया। वहीं उनके निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में राज्य सभा सांसद डॉ सरफराज अहमद, कांग्रेसी नेता बलराम यादव, कमल नयन सिंह, नदीम अख्तर, ऋषिकेश मिश्रा, अमित सिन्हा, भाजपा नेता चुन्नू कांत, सतीश कुंदन, धरणीधर प्रसाद, शीलधर प्रसाद, किशोर सिंह, पवन तिवारी, कर्मचारी संघ के नेता अशोक सिंह आदि शामिल थे। सबों ने दिवंगत आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की और शोकाकुल परिवार से मिल उन्हें ढांढस बंधाया।

हाथी पर सवार हो माँ दुर्गा का आगमन आज, कलश स्थापना के साथ आज से नवरात्रि शुरू

सुख-समृद्धि और शांति रहेगा धरा पर कायम

न्यूज अपडेट झारखण्ड न्यूज डेस्क : हर साल चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से लेकर नवमी तिथि तक चैत्र नवरात्र मनाया जाता है। चैत्र नवरात्रि के साथ हिंदू नववर्ष की भी शुरुआत होती है। इन नौ दिनों में जगत जननी आदि शक्ति मां दुर्गा और उनके नौ रूपों की पूजा की जाती है। साथ ही उनके निमित्त व्रत रखा जाता है। जगत की देवी मां दुर्गा की पूजा करने से साधक की हर मनोकामना पूरी होती है। 


वैदिक पंचांग के अनुसार चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि शनिवार 29 मार्च को शाम 4:27 पर शुरू होगी और अगले दिन यानी 30 मार्च को दोपहर 12:49 पर समाप्त होगी। सनातन धर्म में उदया तिथि मान है। अतः 30 मार्च को घटस्थापना है। इस दिन से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत होगी।

खास बात यह है कि इस साल देवी दुर्गा हाथी पर सवार होकर अपने भक्तों से मिलने आ रही हैं और हाथी पर ही वापस जाएंगी। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, माता का हाथी पर आगमन और प्रस्थान बहुत शुभ माना जाता है। 


मां दुर्गा के वाहन और उसका महत्व :

माता किस वाहन पर आएंगी और जाएंगी, यह नवरात्रि के आरंभ और समाप्ति के दिन पर निर्भर करता है। 
अगर नवरात्रि रविवार या सोमवार से शुरू और खत्म हो रही है, तो माता हाथी पर आती और जाती हैं। यह सुख-समृद्धि और अच्छी बारिश का संकेत है।

वहीं अगर नवरात्रि मंगलवार या शनिवार से शुरू या समाप्त होती है तो ऐसे में माता घोड़े पर आती और घोड़े पर ही वापस जाती हैं। इसे संघर्ष और उथल-पुथल का संकेत माना जाता है।

यदि नवरात्रि गुरुवार या शुक्रवार से शुरू या समाप्त हो रही है तो, ऐसे में माता पालकी पर आती और जाती हैं। यह वाहन अस्थिरता और चुनौतियों का संकेत देता है।

इसके अलावा अगर नवरात्रि बुधवार से शुरू और समाप्त होती है, तो माता नौका पर आती और जाती हैं, जिससे आपदा से मुक्ति और जीवन में शांति का प्रतीक माना गया है।



घटस्थापना मुहूर्त

घटस्थापना मुहूर्त - 06:13 से 10:22
अवधि             - 04 घण्टे 08 मिनट
आभीजित मुहूर्त  - 12:01 से 12:50
अवधि             - 00 घण्टे 50 मिनट


पूजा-विधि

सुबह उठकर स्नान करें और मंदिर साफ करें
माता का गंगाजल से अभिषेक करें
अक्षत, लाल चंदन, चुनरी और लाल पुष्प अर्पित करें
प्रसाद के रूप में पूरी, चना और खीर/हलवा चढ़ाएं
घर के मंदिर में धूपबत्ती और घी का दीपक जलाएं
दुर्गा सप्तशती और दुर्गा चालीसा का पाठ करें


हवन पूजन करें

पान के पत्ते पर कपूर रख माता की आरती करें
अंत में क्षमा प्राथर्ना करें

व्रत का पारण : 

नवरात्रि के 9 दिनों का व्रत रखने पर दशमी तिथि पर व्रत का पारण करना चाहिए। दशमी तिथि 06 अप्रैल को शाम 07:23 मिनट से शुरू हो रही है, जो 07 अप्रैल को शाम 8 बजे तक रहेगी। वहीं, कुछ नवरात्रि के पहले और आखिरी दिन व्रत रखते हैं। ऐसे में जरूरी नहीं की दशमी तिथि लगने के बाद ही किया जाए। अष्टमी के दिन व्रत रखा है तो नवमी के दिन पूजा-पाठ करने के बाद व्रत तोड़ सकते हैं।


मंत्र
।। ऊं दुर्गाय नम:।।
।।ॐ ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चे।

सर्व मंगल मांगल्ये शिवे सर्वार्थ साधिके। 
शरण्ये त्र्यंबके गौरी नारायणी नमोस्तुते ।।

ॐ जयन्ती मंगला काली भद्रकाली कपालिनी। 
दुर्गा क्षमा शिवा धात्री स्वाहा स्वधा नमोऽस्तुते।।

आज 30 मार्च का राशिफल, कैसा रहेगा आपका दिन, क्या कहता है आपकी राशिफल, जानिए

आज का राशिफल :: 30 :: 03 :: 2025, रविवार

30 मार्च 2025 :  आज चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि और रविवार का दिन है। प्रतिपदा तिथि आज दोपहर 12 बजकर 49 मिनट तक रहेगी। आज से चैत्र नवरात्र प्रारंभ हो रहे हैं। आज शाम 5 बजकर 54 मिनट तक इन्द्र योग रहेगा। आज शाम 4 बजकर 35 मिनट तक रेवती नक्षत्र रहेगा। पंचांग अनुसार 30 मार्च का दिन बेहद खास रहेगा क्योंकि आज से हिंदू नववर्ष शुरू हो रहा है। वहीं आज से ही चैत्र नवरात्रि पर्व का शुभारंभ हो रहा है। इस बार प्रतिपदा तिथि 29 मार्च को शाम 4:27 बजे से शुरू होकर 30 मार्च को दोपहर 12:49 बजे समाप्त होगी। उदय तिथि के आधार पर चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ 30 मार्च से माना जाएगा। यह पर्व 30 मार्च से शुरू होकर अगामी6 अप्रैल तक चलेगा, जिसमें मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा की जाएगी। 



इस बार मां दुर्गा अपने भक्तों के बीच हाथी पर सवार होकर आ रही हैं, जो सुख-समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। नवरात्रि के पहले दिन कलश स्थापना का विशेष महत्व होता है, जो इस पर्व की शुरुआत का संकेत देता है। भक्तजन शुभमुहूर्त में कलश स्थापना करेंगे। तो वहीं आज  युगादी, गुड़ी पड़वा और झुलेलाल जयंती पर्व भी मनाया जाएगा। इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग भी रहेगा। जिस वजह से ये दिन और भी ज्यादा शुभ माना जा रहा है। आज रविवार को सूर्यदेव को अर्घ्य देना न भूलें।



आज का पंचांग: 30 मार्च 2025,दिन : रविवार
युगाब्द      : 5127,  विक्रम संवत : 2082   
शक संवत : 1946     ऋतु :  बसंत
महीना       : चैत्र        पक्ष  :  शुक्ल पक्ष 
सूर्योदय : 06: 13 AM,सूर्यास्त :06: 38 PM
तिथि : प्रतिपदा 12:49 PM तक उपरांत द्वितीया
नक्षत्र : रेवती 04:35 PM तक उपरांत अश्विनी
राहुकाल : 05:06 PM से 06:37 PM तक
चन्द्रमा : मीन राशि पर 04:35 PM तक उपरांत मेष राशि पर संचार करेगा। 
व्रत/त्यौहार : रविवार व्रत, हिन्दू नव वर्ष, चैत्र प्रतिपदा चैत्र नवरात्रि प्रारम्भ, चंद्र दर्शन, गुड़ी पड़वा, चैती चांद, पंचक समाप्त



आज :: 30 :: 03 :: 2025 का राशिफल


मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
मेष राशि वालों का मन आज कुछ उलझनों के कारण अशांत रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको अनावश्यक विवादों में पड़ने से बचना होगा, क्योंकि इसका असर आपकी पदोन्नति पर भी पड़ेगा। सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा, लेकिन अपने अधिकारों का दुरुपयोग न करें। व्यापार को लेकर आप किसी से साझेदारी करने की योजना बना सकते हैं। परिवार के सदस्यों के साथ धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। आज करियर में अच्छे अवसरों की प्राप्ति हो सकती है। छोटे वित्तीय बकाया को प्राथमिकता देने से आपके धन का मैनेजमेंट आसान हो जाएगा। माता-पिता के साथ नियमित बातचीत एक अप्रत्याशित भावनात्मक मोड़ ले सकती है। सेहत स्थिर रहेगी। आर्थिक रूप से भी दृढ़ता प्राप्त करेंगे।



वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
वृष राशि वालों के घर आज कोई शुभ और मांगलिक कार्यक्रम आयोजित हो सकता है। अपने काम में कोई बदलाव न करें, जिससे आपको दूर रहने वाले अपने परिवार के सदस्यों की याद आ सकती है। राजनीति में काम करने वाले लोगों को अच्छा लाभ मिलेगा और उन्हें कोई बड़ा पद मिलने की भी संभावना है। अपने घर के कामों को कल के लिए न टालें, अन्यथा परिवार में बड़े सदस्य आपसे नाराज हो सकते हैं। लंबे समय के बाद किसी पुराने मित्र से मिलकर आपको खुशी होगी। आज ज्यादा शारीरिक मेहनत करनी पड़ सकती है, इसलिए अपने शरीर की बात सुनना और खुद को नियंत्रित करना महत्वपूर्ण है। निवेश विकल्पों पर शोध करने से बेहतर निर्णय मिलेंगे। पारिवारिक मोर्चे पर उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है।



मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज का दिन आपको किसी कानूनी मामले में सफलता दिलाएगा। आप अपने शत्रुओं पर आसानी से विजय प्राप्त कर सकेंगे। व्यापार में आपको अच्छी प्रगति मिलेगी। आपकी आय के स्रोत बढ़ेंगे। किसी दूसरे के मामले में बेवजह बोलने से आपको बचना होगा। अगर आपके बच्चे किसी बात को लेकर आपसे नाराज थे, तो आपको उन्हें मनाने की पूरी कोशिश करनी होगी। नौकरी में आपको मनमानी नहीं करनी चाहिए। अप्रत्याशित स्रोत से वित्तीय लाभ आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। दोस्तों के साथ यात्रा करना यादगार रहेगा। कार्यों में कभी-कभी बाधाएं आ सकती हैं। आज शिक्षा संबंधी कार्यों सुधार होगा। माता की सेहत का ध्यान रखें। कारोबार में सुधार होगा। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। लाभ में वॄद्धि भी होगी।





कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन तनावपूर्ण रहने वाला है। आपको अपने भाई-बहनों से पूरा सहयोग मिलेगा, लेकिन मन में किसी बात को लेकर तनाव के कारण आप तनावग्रस्त रहेंगे। व्यापार में लेन-देन से जुड़े मामलों पर आपको पूरा ध्यान देने की जरूरत है। आपकी मेहनत रंग लाएगी। किसी भी विपरीत परिस्थिति में आपको धैर्य बनाए रखना होगा। अनावश्यक कार्यों के लिए भागदौड़ करने से आपको बचना होगा। हाइड्रेटेड रहने से आज आपका शरीर बेहतर तरीके से काम करता रहेगा। एक सकारात्मक आर्थिक बदलाव आपकी आर्थिक स्थिति की रूपरेखा को बदल सकता है। आज आपका कार्यस्थल पर शेड्यूल बिजी रहेगा। घर में सुख-शांति बनी रहेगी। संपत्ति से जुड़े कार्यों में सफलता हासिल होगी।



सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
सिंह राशि वालों के सोचे हुए काम आज पूरे होंगे। आपको कोई पुरस्कार मिलने की भी संभावना है। कुछ नए संपकों से आपको लाभ होगा, लेकिन बिना सोचे-समझे किसी काम में हाथ न डालें। ज्यादा उलझे रहने से आपकी परेशानियां बढ़ेंगी। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिलने के बाद एक जगह से दूसरी जगह जाना पड़ सकता है। आपकी कुछ परेशानियां परिवार के लोगों के सामने आ सकती हैं। आपको किसी से पैसों के बारे में कोई भी वादा सोच समझकर ही करना होगा। आज आपकी परेशानियां दूर होंगी और वित्तीय वृद्धि मजबूत होगी। काम में आपके योगदान को महत्व दिया जाएगा और अच्छी तरह से योग्य मान्यता मिलने की संभावना है। माता-पिता की सलाह से एक अच्छा फैसला लेने में सफल रहेंगे। आज छात्रों को सफलता प्राप्त हो सकती है।



कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
कन्या राशि वालों को आज रोजगार के कुछ नए अवसर मिलेंगे। किसी से बहस में न पड़ें। अच्छी सफलता से आप बहुत खुश रहेंगे। नौकरी में अच्छी प्लानिंग से आप बहुत खुश रहेंगे। संतान की तरक्की से आप बहुत खुश रहेंगे। कुछ ईर्ष्यालु और झगड़ालू लोगों से आपको सावधान रहने की जरूरत है। आपके दिमाग में कुछ नए विचार आएंगे, जो आपके व्यवसाय के लिए अच्छे रहेंगे। बेहतर वेतन या लाभ के लिए बातचीत करने से सकारात्मक परिणाम मिलने की संभावना है। किसी रिश्तेदार के साथ मामूली मतभेद जल्दी ही सुलझ जाएंगे। यात्रा आनंददायक होगी। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। आय में वृद्धि होगी।



तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
तुला राशि के जातकों को आज अपने काम पर पूरा ध्यान देने की जरूरत है। कार्यस्थल पर कोई आपको बहलाने-फुसलाने की कोशिश करेगा। आपकी प्रॉपर्टी का सौदा अटक सकता है। माता की कोई पुरानी बीमारी उभरने से आपकी परेशानियां बढ़ेंगी। अपनी आर्थिक स्थिति को देखते हुए ही आपको कोई कदम उठाना होगा। कार्यक्षेत्र में अच्छी सोच से आपको लाभ होगा। लंबे समय से साथ काम कर रहे लोगों से मिलने का मौका मिलेगा।आज का दिन आपको आर्थिक लाभ दिलाएगा, आपके खजाने में भी वृद्धि होगी। कार्यस्थल पर कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है। आमदनी में वृद्धि होगी। नौकरी में बदलाव की संभावना बन रही है। किसी संपत्ति से आय के साधन बन सकते हैं।




वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
वृश्चिक राशि के जातक अपने बढ़ते खर्चों को लेकर आज चिंतित रहेंगे। घर में किसी मेहमान के आने से माहौल खुशनुमा रहेगा। पढ़ाई-लिखाई और आध्यात्म में आपकी रुचि रहेगी। आज आपकी परेशानियां बढ़ सकती हैं। सामाजिक कार्यक्रमों में भी आपकी अच्छी प्रतिष्ठा बनेगी। लंबे समय बाद किसी पुराने मित्र से मिलने का मौका मिलेगा। कुछ नया करने की आपकी कोशिश रंग लाएगी। आपकी उपस्थिति आपके माता-पिता को बहुत खुशी देगी। समझदारी से योजना बनाना आपकी आने वाली यात्रा को आसान बना देगा। कारोबार में भागदौड़ बढ़ेगी। विदेश जाने के योग बन रहे हैं। विदेश यात्रा से लाभ के मौके मिल सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें। प्रॉपर्टी मार्केट में निवेश के बेहतरीन अवसर हैं। आज जीवनशैली में किए गए छोटे-छोटे बदलाव स्थायी सकारात्मक प्रभाव डाल सकते हैं। आय उम्मीदों से बढ़कर बनी हुई है, जिससे दीर्घकालिक वित्तीय सुरक्षा सुनिश्चित होती है।



धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
धनु राशि के जातकों की कोई इच्छा पूरी हो सकती है। आप योजना बनाकर अपने रुके हुए काम निपटाने की कोशिश करेंगे, तभी वह पूरे होंगे। आपके कारोबार में अच्छी उछाल देखने को मिलेगी। राजनीति की ओर कदम बढ़ा रहे लोगों के लिए सलाह-मशविरा करके आगे बढ़ना बेहतर रहेगा। आपका जीवन साथी आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेगा। घूमते-फिरते आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी। संतुलित आहार पूरे दिन ऊर्जा बनाए रखने में मदद करेगा। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन अच्छा रहने वाला है, लॉन्ग टर्म लाभ के भी अवसर प्राप्त होंगे। ऑफिस में आपको नई जिम्मेदारी मिलने के योग हैं। आज का दिन भावनात्मक संबंधों को मजबूत करेगा। मन प्रसन्न रहेगा। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा।




मकर🐊(भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। सिंगल लोगों की अपने पार्टनर से मुलाकात होगी। नौकरी मिलने के कारण परिवार के किसी सदस्य को घर से दूर जाना पड़ सकता है। आप कोई नया वाहन, मकान आदि खरीद सकते हैं। आप मौज-मस्ती के मूड में रहेंगे, जिसके कारण आप काम को कल पर टालने की कोशिश करेंगे। पिता की कही किसी बात का बुरा लगने से आप परेशान रहेंगे। आपकी ऊर्जा आपके लक्ष्यों के अनुरूप है। आर्थिक मोर्चे पर आप मजबूत महसूस करेंगे। कोई सीनियर कलीग अप्रत्याशित तारीफ कर सकता है, जिससे आपका मनोबल बढ़ेगा। छोटी-मोटी चुनौतियों के साथ अच्छा प्रदर्शन करने में सफल रहेंगे। नौकरी के लिए साक्षात्कार आदि कार्यों में सफलता मिलेगी। खान-पान में रुचि बढ़ेगी।




कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा) 
कुंभ राशि के जातक आज अपने जरूरी कामों को पूरा करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। आप सोच-समझकर काम करेंगे, तभी आपके सारे काम आसानी से पूरे होंगे। मन में प्रेम और सहयोग की भावना बनी रहेगी। आपका कोई करीबी आपके स्वाभिमान को ठेस पहुंचा सकता है। आपको किसी भी विपरीत परिस्थिति में भी अपने आपको संभाल कर रखना होगा। अगर विद्यार्थी पढ़ाई में ढिलाई बरतेंगे, तो बाद में परेशानी हो सकती है। हाइड्रेटेड रहने से ध्यान और ओवर ऑल हेल्थ में सुधार होगा। अगर वित्तीय तंगी महसूस हो रही है, तो नए आय स्रोतों की खोज करना फायदेमंद साबित हो सकता है। लंबित कार्यों को प्राथमिकता देने से बेकार के वर्क स्ट्रेस से बचा जा सकेगा। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा। किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है।



मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
मीन राशि के जातक अपने काम को लेकर चिंतित रहेंगे। किसी तरह का नुकसान होने पर आप चिंतित रहेंगे। किसी को भी बिना मांगे सलाह देने से बचें, नहीं तो आपकी परेशानी बढ़ सकती है। अगर आपको कोई स्वास्थ्य समस्या थी तो वह भी दूर हो जाएगी। आप अपने पड़ोसियों से किसी काम के बारे में बात कर सकते हैं। आपके बच्चे आपकी उम्मीदों पर खरे उतरेंगे। आज का दिन आपके आर्थिक बचत को बढ़ावा देगा और खर्चों पर लगाम लगाएगा। कार्यस्थल पर अपनी जिम्मेदारियों को बैलेंस करना जरूरी है। घर में खुशियों का आगमन होगा। अच्छी सेहत के लिए रूटीन में छोटे-मोटे बदलाव की आवश्यकता हो सकती है। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।



कृपया ध्यान दें👉 

      यद्यपि शुद्ध राशिफल प्रसारण की पूरी कोशिश की गई है। प्रसारित राशिफलों में कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।


        🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷