गिरिडीह (GIRIDIH)। भारतीय जनता पार्टी द्वारा गुरुवार को वीर बाल दिवस के अवसर पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि के रूप में धनबाद के विधायक राज सिन्हा उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष एवं संचालन संदीप डंगाइच ने किया।
मौके पर राज सिंह ने कहा कि मुगल शासनकाल के दौरान पंजाब में सिखों के नेता गुरु गोबिंद सिंह के चार बेटे थे। उन्हें चार साहिबजादे खालसा कहा जाता था। 1699 में गोबिंद सिंह ने खालसा पंथ की स्थापना की। धार्मिक उत्पीड़न से सिख समुदाय के लोगों की रक्षा करने के उद्देश्य से इसकी स्थापना की गई थी। तीन पत्नियों से गुरु गोबिंद सिंह चार बेटे: अजीत, जुझार, जोरावर और फतेह, सभी खालसा का हिस्सा थे। उन चारों को 19 वर्ष की आयु से पहले मुगल सेना द्वारा मार डाला गया था। उनकी शहादत का सम्मान करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले साल घोषणा की थी कि 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस के रूप में मनाया जाएगा। छोटी आयु 5 वर्ष 7 वर्ष 9 वर्ष एवं 12 वर्ष की अवस्था में देश के लिए उन चारों ने अपने प्राण न्यौछावर कर दिये ऐसे महान सपूतों को आज देश की ओर से शत-शत नमन।
कार्यक्रम में दिनेश यादव, हरमिंदर सिंह बग्गा, प्रकाश सेठ, अनूप सिंन्हा, संत कुमार लल्लू, संगीता सेठ, संजीत सिंह पप्पू, जयशंकर सिन्हा, नीलू सिन्हा, मनोज संघाई, सोनू चौरसिया, विवेश जलान, देवराज, विनय सिंह के अलावे काफी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं नेतागण मौजूद थे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें