सीएम रघुवर दास ने अंतिम जनसंवाद में सुनी फरियाद
दिया अधिकारियों को संवेदनशील बनने की नसीहत
सीएम ने सभी शिकायतों के त्वरीत निष्पादन के निर्देश दिए। सीधी बात कार्यक्रम में गुरुवार को गिरिडीह, धनबाद, बोकारो, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, साहेबगंज, रांची, रामगढ़, गोड्डा और खूंटी के मामले सामने आए।
रांची के सहकारिता विभाग के एक मामले में लाभुक पिको देवी को दो दुधारू गायों के लिए एक लाख 10 हजार रुपए के बदले मात्र 59,580 रुपए का भुगतान किया गया। इसको लेकर मुख्यमंत्री ने गव्य विकास पदाधिकारी को फटकार लगाते हुए ईमानदारी से काम करने की नसीहत दी।
दिया अधिकारियों को संवेदनशील बनने की नसीहत
रांची :- वर्तमान सरकार के अंतिम जनसंवाद में मुख्यमंत्री रघुवर दास ने लापरवाह अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई। साथ ही दरियादिली दिखाते हुए एक पीड़ित को मुख्यमंत्री राहत कोष से एक लाख रुपए देने का भी निर्देश दिया।
बारिश के बीच सूचना भवन में आयोजित जनसंवाद में 13 शिकायतें सुनी गईं।
सीएम ने सभी शिकायतों के त्वरीत निष्पादन के निर्देश दिए। सीधी बात कार्यक्रम में गुरुवार को गिरिडीह, धनबाद, बोकारो, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, साहेबगंज, रांची, रामगढ़, गोड्डा और खूंटी के मामले सामने आए।
गव्य विकास पदाधिकारी को फटकार
रांची के सहकारिता विभाग के एक मामले में लाभुक पिको देवी को दो दुधारू गायों के लिए एक लाख 10 हजार रुपए के बदले मात्र 59,580 रुपए का भुगतान किया गया। इसको लेकर मुख्यमंत्री ने गव्य विकास पदाधिकारी को फटकार लगाते हुए ईमानदारी से काम करने की नसीहत दी।
एक अन्य मामले में मुख्यमंत्री ने दरियादिली दिखाते हुए पीड़ित को एक लाख रुपए सीएम राहत कोष से देने का निर्देश दिया। मामला धनबाद के टुंडी से जुड़ा हुआ था।
बाल विकास परियोजना की पर्यवेक्षिका रमावती देवी की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। लेकिन परिजनों को मुआवजे की राशि नहीं मिली।
सीएम ने सभी उपायुक्तों को पूर्व में हुए सभी चुनावों की बकाया राशि लोगों को भुगतान करने का भी निर्देश दिया।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें