शुक्रवार, 2 मई 2025

खोरीमहुआ LRDC कार्यालय के लिपिक मनीष भारती को दस हजार घुस लेते धनबाद ACB ने किया गिरफ्तार

गिरिडीह (Giridih)। खोरीमहुआ के भूमि सुधार उपसमहर्ता (LRDC) कार्यालय मे पदस्थापित लिपिक मनीष भारती को धनबाद एसीबी की टीम ने दस हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। 



जानकारी के अनुसार राजधनवार के इलाही मिया की पत्नी झुना खातुन के नाम से डीसीएलआर, खोरीमहुआ,  के न्यायालय में म्यूटेशन अपील वाद सं0-74/2024-25 उचित आदेश के आलोक में काफी समय से लंबित है। उक्त अपील वाद की जानकारी हेतु पीड़ित इलाही मियां जब डीसीएलआर, खोरीमहुआ के कार्यालय में पदस्थापित लिपिक मनीष कुमार भारती से मुलाकात किया, तो लिपिक मनीष ने जमीन के म्युटेशन काम के बदले उन्हें दस हजार रुपये बतौर घुस की राशि देने के बाद ही उक्त अपील वाद में उचित आदेश पारित किये जाने की बात बताई। इस बाबत पीड़ित इलाही मियां ने धनबाद ACB से शिकायत की। जिसके आलोक में धनबाद एसीबी ने जाल बिछाया और उस जाल में लिपिक मनीष भारती फंस गया। 


शुक्रवार को ज्योंहि पीड़ित इलाही मिया द्वारा लिपिक को घुस की राशि दिया, तभी धनबाद ACB की टीम ने 10 हजार रुपये घूस लेते लिपिक मनीष भारती को रंगे हाथों धर दबोचा। धनबाद ACB के इस कार्रवाई कि भनक किसी को नहीं लगी और ज़ब आरोपी को टीम लेकर अपने साथ रवाना हो गयी, तो अधिकारियों को इसकी भनक लगा। उसके बाद अनुमंडल कार्यालय में हड़कंप मच गया। धनबाद एसीबी की टीम लिपिक मनीष भारती को गिरफ्तार कर अपने साथ धनबाद ले गयी है।





हजारीबाग पुलिस ने दो हार्डकोर नक्सली नूतन गंझू और प्रेम गंझु को किया गिरफ्तार

हजारीबाग(Jharkhand)। हजारीबाग पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापा मार के दो नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए दोनों नक्सलियों  की पहचान नूतन गंझू और प्रेम गंझु के रूप में हुई है। 


हजारीबाग पुलिस को दोनों नक्सलियों को गिरफ्तार करने की यह बड़ी कामयाबी जिले के चरही थाना क्षेत्र से मिली है। पुलिस को दोनों की लोकेशन की गुप्त सूचना मिली थी। जहां से छापेमारी कर पुलिस ने दोनों नक्सलियों को गिरफ्तार करने में कामयाबी पायी। 


गौरतलब है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का कहना है की 2026 तक देश नक्सलमुक्त हो जाएगा। इसी उद्देश्य को पूरा करने के तहत केंद्र सरकार पूरे देश में नक्सली ठिकानों को नेस्तनाबूत करने का मिशन चला रही है। इस दौरान देश के अलग-अलग इलाकों में नक्सलियों के एनकाउंटर की घटनाएं भी सामने आ रही हैं। बीते कुछ महीनों में छत्तीसगढ़, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश समेत देश के कई राज्यों में सैकड़ों नक्सलियों का एनकाउंटर किया गया है।