शनिवार, 8 मार्च 2025

राष्ट्रीय लोक अदालत में हुआ 75 हजार 710 मामलों का निष्पादन

गिरिडीह(Giridih)। जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा शनिवार को व्यवहार न्यायालय परिसर राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस लोक अदालत में कुल 75,710 मामलों का निष्पादन किया गया। जिसमें 5 करोड़ 79 लाख 34 हजार 05 रुपये राजस्व की प्राप्ति हुई। वहीं इस अवसर पर अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मद्दे नजर महिला सशक्तिकरण पर चर्चा की गई और सरकारी योजनाओं के तहत परिसंपत्तियों का वितरण कर लाभुकों को लाभान्वित किया गया।



इसके पूर्व इस राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्घाटन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार अरविंद कुमार पांडेय, पुलिस अधीक्षक डॉ विमल कुमार, प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय धनंजय कुमार, जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम मनोज चंद्र झा, जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष प्रकाश सहाय एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकार की सचिव सोनम बिश्नोई ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।



मौके पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अरविंद कुमार पांडेय ने कहा कि वर्ष 2025 का यह प्रथम राष्ट्रीय लोक अदालत आज पूरे देश में आयोजित है। इस लोक अदालत के माध्यम से आमजनों एवं पक्षकारों को सुलहनीय आपराधिक मामलों, सिविल मामलों, बैंक मामलों, वाहन दुर्घटना वाद से संबंधित मामलों, बिजली, वन विभाग, उत्पाद, माप तौल, खाद्य सुरक्षा आदि विभागों के मामलों का त्वरित निष्पादन का लाभ मिलता है। साथ ही न्यायालय का भी बोझ कम होता है। 



कार्यक्रम को एसपी डॉ बिमल कुमार, अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष प्रकाश सहाय, सचिव चुन्नू कांत समेत कई लोगों ने सम्बोधित किया। सभा का संचालन न्यायिक दंडाधिकारी सुश्री प्रिया ने की। इस लोक अदालत को सफलता पूर्वक सम्पन्न कराने हेतु 14 पीठों का गठन किया गया था।


इस राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने में न्यायिक पदाधिकारियों, अधिवक्ताओं, विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों, न्यायालय कर्मचारियों, पारा लीगल वालंटियर्स की भूमिका सराहनीय रही।

गिरिडीह कॉलेज में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस, बतौर चीफ गेस्ट शामिल हुई सीओ प्रियंका

गिरिडीह(Giridih)।  गिरिडीह कॉलेज में शनिवार को राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई 1 एवं माई भारत पोर्टल के संयुक्त तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया। प्राचार्य डॉ अनुज कुमार की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम बतौर मुख्य अतिथि अंचलाधिकारी बेगाबाद प्रियंका प्रियदर्शी एवं मुफस्सिल थाना कि सब इंस्पेक्टर नीलमा कुमारी शामिल हुई। कार्यक्रम का शुभारम्भ अतिथियों ने फीता काट कर किया।


कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए प्रियंका प्रियदर्शी ने जहां महिलाओं को सशक्त समाज और सशक्त भारत के निर्माण में अपनी अहम भूमिका निर्वहन करने हेतु प्रेरित की। वहीं नीलिमा कुमारी ने पूरी निडरता के साथ अपने हक एवं अधिकार के लिये महिलाओं को आवाज उठाने को कहा। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन नारी सुरक्षा और उनके सहयोग के लिए सदैव तत्पर है।


कार्यक्रम के अध्यक्षता कर रहे डॉक्टर अनुज ने अपने सम्बोधन में महिलाओं को आत्मनिर्भर होने पर बल दिया। जबकि राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई एक के पूर्व प्रोग्राम ऑफिसर डॉक्टर बलराज सिंह ने महिलाओं को आत्मविश्वासी और दृढ़ निश्चयी होने पर जोर दिया। कहा कि आज की नारी अबला नहीं रहीं, वह हर क्षेत्र में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिला कर सशक्त समाज और आत्मनिर्भर भारत निर्माण में अपना योगदान दे रही हैं। कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन प्रोग्राम ऑफिसर प्रोफेसर धर्मेंद्र कुमार वर्मा ने किया।


इसके पूर्व कार्यक्रम में पहुंचे सभी आगत अतिथियों का प्रोग्राम ऑफिसर प्रोफेसर धर्मेंद्र कुमार वर्मा, प्रो रजनी कुमारी, प्रो सरिता कुमारी, प्रो आरआर खलको, प्रो श्वेता कुमारी, प्रो सुशील चन्द्र,उषा देवी आदि ने पौधा भेंट कर स्वागत किया। 


बता दें कि इस कार्यक्रम में माई भारत पोर्टल के माध्यम से दिल्ली, हरियाणा, गुजरात, राजस्थान, बिहार, केरल के विद्यार्थियों के साथ झारखंड के विभिन्न शहरों के 36 विद्यार्थियों ने पंजीयन कराया कराया था।


इस कार्यक्रम में प्रोफेसर लक्ष्मण हांसदा, प्रोफेसर प्रभात कृष्णा, डॉक्टर गुलाम समदानी, शिक्षकेत्तर कर्मचारी पंकज प्रियदर्शी, शैलेश प्रसाद, विश्राम घासी, अर्जुन, जानकी, के अलावे एनएसएस के स्वयंसेवक सुजल कुमार, अनुराग सागर, काजल मंडल, सलोनी कुमारी, कौशल सिंह, सुधांशु अग्रवाल, सुशांत मंडल, अंकित कुमार, जय राहुल प्रकाश, लाडली परवीन, चांदनी परवीन, अमित कुमार, स्नेहा वर्मा, शिवानी कुमारी,सुधांशु पांडेय,रंजीत कुमार दास सोनू कुमार, अमित, प्रिंस, रूपेश, दीपावली,पायल आदि उपस्थित थे।