समाज में घटित घटनाओं, दैनिक समाचारों, फ़िल्म और नाट्य जगत से जुडी खबरों के अलावे साहित्यिक, सांस्कृतिक, राजनीतिक, सामाजिक व ज्योतिषीय विचारों, कविता, कहानी, फीचर लेख आलेख का संगम है यह "वेब न्यूज पोर्टल"। आशा ही नही अपितु पूर्ण विश्वास है कि आप सबों का भरपूर सहयोग मुझे प्राप्त होगा। आपका सुझाव व मार्गदर्शन भी अपेक्षित है।
सोमवार, 27 जुलाई 2020
बैंक ऑफ इंडिया के धनवार ब्रांच को किया गया सींल, बैंक के लिपिक की हुई कोरोना से मौत

मिसाईल मैन की पुण्यतिथि व तुलसी जयंती पर किया गया पौधारोपण

तुलसीजयंती पर सस्वर सुंदरकांड का पाठ व रुद्राभिषेक का हुआ एसएसवीएम में आयोजन
तुलसीजयंती पर सस्वर सुंदरकांड का पाठ व रुद्राभिषेक का हुआ आयोजन
गिरिडीह : सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में सोमवार को संत शिरोमणि तुलसीदास जी की जयंती मनाई गई। प्रधानाचार्य संजीव कुमार सिन्हा ने तुलसीदास जी के समक्ष दीप जलाकर एवं पुष्पार्चन कर कार्यक्रम को प्रारंभ किया। इस अवसर पर आचार्य परिवार द्वारा सस्वर सुंदरकांड का पाठ किया गया एवं स्वास्थ्य एवं सुख की मंगल कामना के लिए रुद्राभिषेक किया गया।
प्रधानाचार्य ने कहा कि तुलसीकृत रामचरितमानस सभी हिंदू घरों का धरोहर है। इसका नियमित पाठ करने से सकल दोष एवं दुःख का निवारण होता है। तुलसीदास द्रष्टा, पथ प्रदर्शक, कवि एवं परम संत थे। पत्नी की एक फटकार से प्रेरित होकर उन्होंने संत मार्ग को अपनाया। उनकी 12 रचनाओं में रामचरितमानस सर्वश्रेष्ठ है। उन्होंने राम भक्ति द्वारा न केवल अपना ही जीवन कृतार्थ किया वरन सभी को श्री राम के आदर्शों से बांधने का प्रयास किया। हम रामचरितमानस से प्रेरणा लेकर आदर्श राज्य एवं राष्ट्र की स्थापना कर सकते हैं।
कार्यक्रम को सफल बनाने में सतीश मिश्रा, अवधेश कुमार पाठक, राजेंद्र लाल बरनवाल, अजीत मिश्रा, अरविंद त्रिवेदी, मनीष पाठक, बिपिन सहाय, पृथा सिन्हा, सविता पांडे, अनिता मिश्रा, हरिशंकर तिवारी आदि का योगदान सराहनीय रहा ।

सरिया : अनियंत्रित ट्रक ने लिया बाइक सवार को चपेट में, हुई मौत

गिरिडीह के जाने माने कांग्रेसी नेता नरेंद्र सिन्हा छोटन का निधन
कांग्रेसी नेता नरेंद्र सिन्हा छोटन का निधन
गिरिडीह : गिरिडीह के जाने माने कांग्रेसी नेता कांग्रेस पार्टी के प्रदेश कार्यकार्यकरिणी समिति के सदस्य नरेंद्र सिन्हा उर्फ छोटन का सोमवार सुबह रांची के रिम्स में इलाज के दौरान मौत हो गयी। बताया जाता है कि बीते रात अचानक उनकी तबियत बिगड़ गयी थी। परिवार वालों ने उन्हें रांची के रिम्स में इलाज हेतु भर्ती कराया। जंहा सोमवार के अहले सुबह इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली।
मूलतः गिरिडीह के बक्सीडीह गांव के रहने वाले नरेंद्र सिन्हा सम्प्रति बरमसिया में अपने परिवार के साथ रहते थे। इनके पिता स्वO नंद किशोर प्रसाद गिरिडीह के नामचीन अधिवक्ता थे। महज 45 वर्षीय तेज तर्रार, हरदिल अजीज, गिरिडीह कायस्थ समाज के एक स्तम्भ के रुप मे समाजहित में काम करने वाले छोटन सिन्हा अपने पीछे मां,पत्नी बच्चे समेत दो बड़े और एक छोटे भाई का रोता बिलखता परिवार छोड़ गए हैं।
उनके निधन की खबर ज्योंहि गिरिडीह पहुंची सभी लोग स्तब्ध रह गए। उनके घर सुबह से ही परिवार और समाज से जुड़े लोगों, नाते रिश्तेदारों, उनके चाहने वालों, हितैषियों व शुभचिंतकों के साथ साथ कांग्रेस पार्टी समेत अन्य राजनीतिक दलों से जुड़े लोगों का तांता लग गया। सभी गहरी शोक संवेदना प्रकट करते हुये ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना करते दिखे।
इस बीच पारिवारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उनका पार्थिव शरीर रांची से गिरिडीह के लिये रवाना हो चुका है। उनके साथ उनके बड़े भाई अधिवक्ता सह कांग्रेस पार्टी के नेता अजय सिन्हा मंटू और उनके पुत्र आयुष सिन्हा भी है।

रविवार, 26 जुलाई 2020
पुलिस ने अवैध रूप से लायी गयी 16 ऊंट किया जब्त

पिस्टल और गोली के साथ लूटकांड का तीसरा अपराधी गिरफ्तार

अतिवीर फैक्ट्री में मजदूर की मौत, 14 लाख 71 हजार मुआवजा देने पर बनी सहमति

टायर दुकान में लगी आग, लाखों की हुई क्षति

गया से भाग कर डुमरी पहुंचा कोरोना पोजेटीव मरीज

डीसी ने की सरकार से राशि आवंटन की अधियाचना

जूआ अड्डा पर पुलिस ने की छापेमारी, नौ बाइक जब्त
