मनरेगा ने घर लौटे प्रवासी मजदूरों के चेहरे पर लायी खुशहाली
सदर प्रखंड में मनरेगा अंतर्गत शुरू किए गए कई विकास कार्य
गिरिडीह : वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के बढ़ते प्रसार को देखते हुए देशव्यापी तालाबंदी को 31 मई तक विस्तारित किया गया है। राज्य सरकार तथा जिला प्रशासन के सहयोग से देशव्यापी तालाबंदी के दौरान गिरिडीह जिले के बाहर फंसे हुए व्यक्तियों को उनके गृह जिला लाया जा रहा है। इसके अलावा राज्य सरकार के निर्देश के आलोक में सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं को ग्रामीण स्तर पर शुरू किया गया है।
जिनमें नीलांबर पीताम्बर योजना, जल समृद्धि योजना, बिरसा हरित ग्राम योजना प्रमुख हैं। जिसका उद्देश्य जिले के लोगों को जिले में ही रोजगार देना है। इसी कड़ी में गुरुवार को गिरिडीह प्रखंड में मनरेगा के अंतर्गत विकास कार्य शुरू किया गया है। प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा सदर प्रखंड में शुरू किए गए मनरेगा के अंतर्गत कार्यों का निरीक्षण किया गया। तथा मनरेगा में कार्यरत कर्मी के द्वारा सामाजिक दूरी का अनुपालन करते हुए कार्य करने का निर्देश दिया गया।
उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत फूलची में शशिभूषण राय के जमीन पर आम बागवानी योजना का निर्माण किया जा रहा है। जिसमें प्रस्तावित राशि 3,94,700 है तथा इस योजना में पांच मजदूर कार्यरत है। इसके अलावा ग्राम पंचायत फुलची में अंजनी देवी के जमीन पर आम बागवानी योजना शुरू किया गया है। जिसमें 4 मजदूर कार्यरत हैं। जिसकी प्रस्तावित राशि 3,59,059 है।
साथ ही ग्राम पंचायत फुलची में बिदेशी कोल के जमीन पर सिंचाई कूप का निर्माण कार्य शुरू किया गया है जिसमें 6 मजदूर कार्यरत है। जिसकी प्रस्तावित राशि 3,59,059 है। तथा ग्राम अश्वाडीह पंचायत फुलची में सोनालाल हेंब्रम की जमीन पर आम बागवानी निर्माण कार्य शुरू किया गया जिसमें 10 मजदूर कार्यरत है। जिसकी प्रस्तावित राशि 3,59,059 है। इसके अलावा ग्राम अश्वाडीह पंचायत फुलची में मनोज हेंब्रम की जमीन पर आम बागवानी योजना का निर्माण कार्य शुरू किया गया है जिसमें 10 मजदूर कार्यरत है। जिसकी प्रस्तावित राशि 3,59,059 है। साथ ही ग्राम अश्वाडीह पंचायत फुलची के रोहन हेंब्रम की जमीन पर आम बागवानी निर्माण कार्य योजना शुरू किया गया है जिसमें 8 मजदूर कार्यरत है। जिसकी प्रस्तावित राशि 3,59,059 है।
तथा ग्राम अश्वाडीह पंचायत फुलची के लखंग हेंब्रम के जमीन पर आम बागवानी योजना का निर्माण कार्य शुरू किया गया है जिसमें 12 मजदूर कार्यरत हैं। जिसकी प्रस्तावित राशि 3,59,059 है। सभी योजनाओं में कुल 57 मजदूर कार्यरत हैं। तथा कुल प्रस्तावित राशि 25,49,054 है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि गिरिडीह प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में मनरेगा कार्यों के अंतर्गत जल संरक्षण का चयन कर इसके माध्यम से वृक्षारोपण तथा टीसीबी का निर्माण कार्य भी शुरू किया गया है।
इसके अलावा बाहर के राज्यों से आ रहे प्रवासी मजदूरों को भी मनरेगा के कार्य से जोड़ा जाएगा। इसके लिए क्वॉरेंटाइन अवधि पूरा करने वाले सभी प्रवासी मजदूरों को उनकी ग्राम पंचायत के आसपास ही रोजगार देने की योजना है। ताकि जिले के लोगों को जिले में रोजगार दिया जा सके और गांव के विकास का कार्य को बढ़ाया जा सके।