रविवार, 23 फ़रवरी 2020

केसीसी ऋण हेतु बीते 19 फरवरी से जमुआ में जारी है शिविर

बीसी के पहचान पर लाभुकों को दिया जा रहा है केसीसी ऋण  : एलडीएम
जमुआ : प्रखण्ड के ग्राम पंचायत पोबी बीसी पॉइंट सहित अन्य बीसी पॉइंटो में बैंक ऑफ इंडिया के तत्वावधान में प्रधानमंत्री किसान समृद्धि योजना  के लाभुक किसानों का केसीसी ऋण फार्म भरने के लिए बीते 19 फरवरी से शिविर चलाया जा रहा है।

प्रखंड के रेम्बा, बदडीहा, हीरोडीह, मिर्जागंज, जमुआ, खरगडीहा सहित विभिन्न बैंक ऑफ इंडिया शाखा बीसी द्वारा शिविर आयोजित कर लाभुक किसानों का फार्म भरने का कार्य युद्धस्तर पर किया जा रहा है।  

इस बाबत अग्रणी जिला प्रबंधक रविन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री किसान  समृद्धि योजना के तहत जिनके खाता में राशि का हस्तांतरण हुआ है वैसे किसानों को अभियान के तहत बीसी के पहचान पर केसीसी ऋण मुहैय्या करवाया जा रहा है ताकि अर्थाभाव के कारण कृषि कार्य बाधित न हो उन्नत तकनीक से खेती कर आर्थिक रूप से स्वावलंबी बने।

उन्होंने कहा कि लाभुक किसी भी बिचौलियों के झांसे में कदापि न आये।  विभिन्न प्रकार के ऋण बैंक द्वारा प्रदान किये जाते हैं जिसका चुकता समयानुकूल आवश्यक है। बैंकिंग कार्य बैंक या बीसी से ही करना चाहिए। ताकि साईबर अपराधियो के चंगुल से बच सकें। उन्होंने लाभुकों को जागरूक, जानकार व सतर्क रहने और साईबर अपराधियो के विभिन्न हथकंडे के झांसे में कदापि न आने की सलाह दिया 
 

 

तैलिक समाज की बैठक में द्वितीय महासम्मेलन की तैयारी को लेकर बनी रणनीति

द्वितीय तैलिक महासम्मेलन की तैयारी को लेकर बनी रणनीति
नवडीहा पंचायत समिति का हुआ गठन
जमुआ: जमुआ प्रखंड के पूर्वांचल में स्थित नवडीहा पंचायत में जमुआ विधान सभा स्तरीय साहु समाज की बैठक का आयोजन रविवार को किया गया। बैठक की अध्यक्षता बिनोद साहु व संचालन सुरेश साहू ने किया।

 
अध्यक्ष बने बिनोद और सचिव बासुदेव
बैठक मे संगठन को मजबूत करने के लिए नवडीहा पंचायत स्तरीय कमेटी का गठन किया गया जिसमे सर्वसम्मति से अध्यक्ष के रूप बिनोद साहु सचिव बासुदेव साहु, कोषाध्यक्ष धनंजय साहु, संगठन मंत्री महेन्द्र साहु, उपाध्यक्ष अनील साहु, मिडिया प्रभारी जितु साहु एवं प्रभु साहु को मनोनीत किया गया।

महासम्मेलन को सफल बनाने का निर्णय
बैठक मे मुख्य रूप से अगामी 15 मार्च को देवपहाड़ी में  आहूत द्वितीय तैलिक महासम्मेलन की तैयारी को लेकर विभिन्न गाँव और पंचायत के पदाधिकारीयो को जिम्मेवारी सौपी गई। महासम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने के लिए व्यापक प्रचार प्रसार के लिए बैनर फ्लेक्स मुख्य मुख्य जगह पर लगाने का भी जिम्मेवारी दी गई है। 

सामाजिक कुरीतियों को दूर करने का संकल्प
बैठक मे सभी ने एक स्वर मे कहा की साहु समाज को नशा, कुरीतियां, अंधविश्वास मुक्त समाज बनाने के लिए प्रत्येक पंचायत मे जागरूक अभियान जोर-शोर पर चलाया जाएगा और साथ मे दहेज प्रथा को समाप्त करने का निर्णय लिया गया। विधान सभा अध्यक्ष ने कहा की समाज को एक मंच पर लाने के लिए आपस मे भेद भाव भूल कर एक मंच पर आना है सचिव प्रवीण कुमार साहु ने कहा की होने वाला सम्मेलन ही समाज को नई दिशा दे सकता है। सदर मंडल अध्यक्ष अशोक साहु ने कहा की समाज मे छोटे मोटे समस्या का समाधान मिल बैठकर करना है।

बैठक में इनकी रही उपस्थिति
बैठक मे नवडीहा मंडल अध्यक्ष अशोक कुमार साव , मोर्चा के अध्यक्ष मंजू देवी ,सचिव राखी देवी, नारायण साहु, देवरी प्रखंड अध्यक्ष छोटु साहु, सचिव पप्पू साहु ,सुरेश साहु ,प्रदीप साहु, सिकन्दर साहु, अशोक साहु, अर्जुन साहु ,बैकुंठ साहु ,दिपक साहु ,राधेश्याम साहु ,चन्द्रशेखर साहु ,महेन्द्र साहु ,कामेश्वर साहु , धनेश्वर साहु सहित समाज के सैकड़ो गण्यमान्य लोग उपस्थित थे ।

जमुआ में स्वर्ण समाज का होली मिलन समारोह 7 मार्च को

स्वर्ण समाज का होली मिलन समारोह बाबा मुक्तेश्वरधाम में  7 मार्च को 
जमुआ :  प्रखण्ड मुख्यालय स्थित  इंदिरा गाँधी उच्च विद्यालय परिसर में अंतर्राष्ट्रीय स्वर्ण मोर्चा के तत्वावधान में रविवार को एक बैठक का आयोजन किया गया। 

प्रखण्ड उप प्रमुख चंद्रशेखर राय की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में राष्ट्रहित में समाज को एक सूत्र में संगठित करने के उद्देश्य से अगामी 7 मार्च को स्वर्ण मोर्चा द्वारा होली मिलन समारोह आयोजित करने का निर्णय लिया गया। होली मिलन समारोह झारो नदी स्थित प्रसिद्ध तीर्थस्थल बाबा मुक्तेश्वरधाम परिसर में आहूत करने का निर्णय लिया गया।

वंही होली मिलन समारोह के सफलत पूर्वक आयोजन की तैयारी हेतु अगामी 1 मार्च को पुनः मोर्चा की एक बैठक मिर्जागंज स्थित खरगडीहा गौशाला परिसर में करने का निर्णय लिया गया।  

स्वर्ण मोर्चा के मीडिया प्रभारी योगेश कुमार पाण्डेय के संचालन में हुई इस बैठक में राजेन्द्र राय, सुरंजन सिंह, अबोध राय, सुधीर कुमार सिन्हा, मोर्चा के जिला प्रवक्ता अजय कुमार द्विवेदी, जिला सह सचिव विकास कुमार मिश्रा, जमुआ प्रखण्ड अध्यक्ष सुनील कुमार राय, प्रखण्ड सचिव पवन कुमार सिंह,  सूचित कुमार सिंह आदि ने अपने अपने विचार ब्यक्त करते हुए कुछ दिग्भ्रमित जातिगत संगठनों द्वारा स्वर्णो पर चतुर्दिक छ्द्म प्रहार किया जाना संविधान के मूल आत्मा को कुंठित करना और सभ्य, सशक्त समाज तथा राष्ट्र के विकास में बाधक बताया। बैठक में स्वर्ण समाज से जुड़े काफी लोग उपस्थित थे।

जमुआ विधायक ने दिया प्रज्ञा केन्द्र संचालकों को आश्वासन, कहा - समस्या समाधान की दिशा में हर सम्भव किया जायेगा पहल

प्रज्ञा केन्द्र संचालकों के समस्या समाधान की दिशा में हर सम्भव किया जायेगा पहल : विधायक केदार
जमुआ : प्रदेश प्रज्ञा केन्द्र संचालक संघ गिरिडीह जिला ईकाई के बैनर तले जमुआ प्रखण्ड प्रज्ञा केन्द्र संचालकों ने रविवार को प्रखण्ड अध्यक्ष मनोज कुमार महतो के नेतृत्व में  जमुआ विधायक केदार हजरा को  उनके आवास पर मुख्यमंत्री के नाम मांग पत्र सौंपा गया।

 विधायक श्री हजरा ने प्रज्ञा केंद्र  संचालकों को आश्वस्त करते हुए कहा कि आप के सभी जायज मांगो को माननीय मुख्यमंत्री से अवगत कराने का काम करेंगे साथ ही साथ विधानसभा में भी बातों को रखने का कार्य किया जाएगा। प्रज्ञा केन्द्र वीएलई के कारण ही एक ही छत के नीचे विभिन्न योजनाओं का लाभ मिलना सुलभ हुआ  इसलिए समस्याओं के समाधान की दिशा में हर संभव पहल किया जायेगा।

संघ के प्रदेश मीडिया प्रभारी योगेश कुमार पाण्डेय ने कहा कि राज्य व केन्द्र के विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, कार्यक्रमों को विषम परिस्थितियों में भी बगैर मानदेय, संसाधन, सुरक्षा के आम जनता तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले वीएलई सरकार की नीति के कारण उपेक्षित व शोषित है। वर्तमान सरकार को वीएलई के भविष्य की दिशा में सहानुभूतिपूर्वक विचार करने की प्रबल आवश्यकता है। 
जिला समन्वयक  रंजीत कुमार गुप्ता ने कहा कि डिजिटल इंडिया की सफलता  वीएलई के बलबूते ही सम्भव हुआ ।  
 प्रखण्ड अध्यक्ष मनोज कुमार महतो ने कहा कि सरकार सिर्फ तुगलकी फरमान जारी करती है इसके साथ ही मानदेय, संसाधन, सुबिधा, सुरक्षा की ब्यवस्था पर भी ध्यान देने की आवश्यकता है। इस अवसर पर  संजय कुमार, बहादुर पंडित  सहित प्रखण्ड के विभिन्न पंचायतो के वीएलई मौजूद थे।

नक्सलियों ने जैन तीर्थक्षेत्र पार्श्वनाथ मधुबन में धमाका कर निर्माणाधीन जैन भवन उड़ाया, दहशत

मधुबन ने नक्सलियों धमाका कर निर्माणाधीन जैन भवन को उड़ाया

दो वर्षों के बाद नक्सलियों ने इलाके में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई

गिरीडीह : भगवान पार्श्वनाथ की तपोभूमि गिरिडीह जिले के मधुबन पार्श्वनाथ में नक्सलियों ने दो साल बाद एक बार फिर अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए पुलिस को चुनौती दी है। नक्सलियों ने शनिवार की देर रात मधुबन थाना से महज 150 मीटर की दूरी पर अवस्थित जैन संस्था के सौरभाचंल भवन मे लैंण्ड माइंस के माध्यम से ब्लास्टींग कर भवन की चहारदिवारी को उड़ा दिया। बलास्ट में भवन की दीवार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी है।
बताया जा रहा है कि निर्माणाधीन जैन भवन मधुबन थाना से मात्र 150 मिटर की दूरी पर स्थित है। बावजूद इसके नक्सली यहां बलास्ट कर आराम से निकल गये।लोगों ने बताया कि ब्लास्ट इतनी जोरदार था कि पूरा मधुबन क्षेत्र इससे थर्रा गया। नक्सलियों द्वारा अंजाम दिये गये इस घटना से स्थानीय लोगों में भय का माहौल व्याप्त हो गया है। 

घटना की जानकारी मिलते ही मधुबन थाना पुलिस समते सीआरपीएफ की टीम देरा रात घटनास्थल पर पहुंची और वहां का जायजा लिया। 
घटना के बाबत गिरिडीह एसपी सुरेंद्र झा ने कहा कि ब्लाटिंग की घटना के पीछे कुछ और भी कारण हो सकता है क्योंकि निर्माणाधीन सौरभांचल जैन भवन की जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। उन्होंने कहा कि इस मामले पर पुलिस नजर बनाये हुए है। एसपी ने फिलहाल इस घटना के पीछे नक्सलियों के हाथ होने की बात से इंकार किया है।
वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद एएसपी दीपक कुमार रविवार सुबह पुलिस के जवानों के साथ घटना स्थल पर पहुंच सारी वस्तु स्थिति का जायजा लिया। एएसपी ने कहा कि फिलहाल घटना के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। 
वहीं सूत्रों की मानें तो निर्माणाधीन जैन भवन को नक्सलियों द्वारा ब्लास्ट कर उड़ाने का एक कारण इलाके के भू-माफियाओं मे दहशत पैदा करना बताया जा रहा हैं। हालांकि पूरे मामले पर पुलिस अपनी दृष्टि जमाये हुये है। गहन जांचोंप्रांत ही घटना के पीछे का असली कारण पता चल सकेगा।



                                        

शनिवार, 22 फ़रवरी 2020

आकर्षण का केंद्र रहा गिरिडीह के झारखण्डधाम का महाशिवरात्रि महोत्सव

झारखण्डधाम का महाशिवरात्रि महोत्सव रहा आकर्षण का केंद्र 
जमुआ :  शुक्रवार की रात झारखण्डी गांव से बाबा की भव्य बारात निकली। बारात की शोभा देखते ही बनती थी। बारात में तरह तरह के मुखौटे पहने लोग भूत प्रेत की शक्ल में नाच रहे थे। विधि विधान के साथ अर्धरात्रि को भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती के विवाह की रस्म पूरी कराई गई। विवाह के रस्म अदायगी को देखने के लिए हजारों की संख्या में भक्त रात भर जागे रहे और शिव भक्ति में लगे रहे।  मेला परिसर में जगह जगह भजन जागरण की टीमें अपने भजनों से भक्तों का मनोरंजन रात भर करती रही। 

मेले में खेल-तमाशों के शोर एवं भजनों के लय बद्ध तान से पूरा परिवेश एक अलग तरह के संगीतमय शोर से गुंजायमान रहा। मेला परिसर में रात भर दुकानें खुली रही। खेल तमाशे के शो रात भर चलते रहे।  रात्रि 12 बजे के बाद मेले में कुछ ठंढ़ का असर देखने को मिला लेकिन  रात्रि 2 बजे से ही भक्त मन्दिर का पट खुलने का इंतज़ार करने लगे, और भीड़ को देखते हुए प्रबंधन समिति ने तीन बजे ही मन्दिर के पट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया। 

हर हर महादेव के जयकारे के साथ ठंढ़ को धता बतलाते श्रद्धालुओं ने शिवगंगा में डुबकी लगा हाँथ में जल लिए मन्दिर के प्रांगण में कतारबद्ध होने लगे।जलाभिषेक कर बाहर होने को होड़ में मन्दिर परिसर में रेलम-पेल भीड़ हो गयी।

भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस और प्रशासन की परेशानियों पर बल पड़ गए। हालांकि इस बार पर्याप्त संख्या में महिला पुलिस भी तैनात की गई थी।पुलिस की चौकसी के चलते इस बार मेले में शांति रही। 

चोर उचक्के एवं शोहदों पर कड़ी नजर रखी गयी थी। इसीलिए इस बार चोर- उचक्के अपने ही मांद में दुबके रहे। प्रखण्ड के पोबी पंचमन्दिर, झारोधाम आदि शिवालयों में भी धूमधाम से महाशिवरात्रि मनाई गई।

झारखण्डधाम मेला परिसर में भंडारे का आयोजन कर पुलिस ने कायम किया मिशाल

झारखण्डधाम में पुलिस ने भण्डारे का किया आयोजन
      
रिपोर्ट : योगेश पांडेय

जमुआ : यूं तो पुलिस सिर्फ सख्ती और प्रशासनिक कार्यो के लिए जानी जाती है लेकिम महाशिवरात्रि के दौरान झारखण्डधाम में पुलिस का एक अलग ही चेहरा नजर आया। दर असल मेले में शांति ब्यवस्था के साथ साथ हीरोडीह थाना प्रभारी आर एस पांडेय द्वारा लंगर का आयोजन कर एक मिशाल कायम किया। जिसमें 12 हजार लोगों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। 

उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्य से नैसर्गिक आनंद व आत्मसंतुष्टि मिलती हैं। इस कार्य मे हीरोडीह पुलिस के जवान पूरी मुस्तैदी से जुटी रही। मन्दिर प्रबंधन समिति के लोग भी सहयोग में रहे। 

जमुआ प्रखण्ड विकास पदाधिकारी बिनोद कुमार  कर्मकार ने पुलिस द्वारा भण्डारे की ब्यवस्था की सराहना करते हुए कहा कि प्रशासन व जनता के बीच इस तरह के कार्यक्रम से एक दूजे के प्रति श्रद्धा व विश्वास का संचार होता है।

सड़क दुर्घटना में युवक गम्भीर, रेफर

सड़क दुर्घटना में घायल प्रवीण बेहतर ईलाज हेतु गिरिडीह रेफर
जमुआ : जमुआ-द्वारपहरी मुख्य मार्ग स्थित नावाडीह के निकट एक बाइक सवार असंतुलित होकर दुर्घटनाग्रस्त होने से बुरी तरह घायल हो गया।

जनकारी के मुताबिक घायल युवक सदर प्रखंड के सिंदवरिया पंचायत के ग्राम झरीबाद निवासी रंजीत वर्मा के 30 वर्षीय पुत्र प्रवीण कुमार बताया जाता है।यह गिरिडीह स्थित महाविद्यालय के निकट स्टेन साइन कोचीन सेंटर का संचालक भी हैं। शनिवार को अपने निजी काम से जमुआ आया था। वापसी के क्रम में नावाडीह के निकट दुर्घटनाग्रस्त हो गंभीर अवस्था मे  सड़क किनारे बेसुध पड़ा था। 

क्षेत्र की गस्ती पर निकले जमुआ थाना के एएसआई बीरबल सिंह की नज़र बाइक सवार पर पड़ी तो उन्होंने सुरक्षा बलों के मदद से घायल को अपनी गाड़ी पर सवार कर जमुआ रेफरल अस्पताल लाये जहां प्रखण्ड चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. राजेश दूबे  ने प्रारम्भिक ईलाज कर बेहतर ईलाज हेतु उसे गिरिडीह रेफर कर दिया। 

डॉ श्री दूबे ने बताया कि पेसेंट बोमेंटिंग कर रहा है जिससे यह प्रतीत होता है गंभीर चोट लगी है। ईसीजी के बाद स्पष्ट पता चल जाएगा। घटना की सूचना पाकर घायल के कई संबंधी अस्पताल पहुंचे और उसे अपने साथ गिरिडीह ले गए। 

थाना प्रभारी संतोष कुमार ने कहा कि यातायात नियमों का पालन से ही सड़क दुर्घटना में अप्रत्याशित रूप से कमी आयेगी।

छत्तीसगढ़ के तर्ज पर झारखंड में भी लागू हो पत्रकार सुरक्षा कानून : विधानसभा अध्यक्ष

छत्तीसगढ़ के तर्ज पर झारखंड में भी लागू हो पत्रकार सुरक्षा कानून : विधानसभा अध्यक्ष

राँची : झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन का एक दिवसीय कार्यशाला 22 फरवरी 2020 शनिवार को झारखंड विधानसभा सभागार रांची में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये मुख्य अतिथि झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो ने कहा कि झारखण्ड ही नहीं देश भर में पत्रकारों की सुरक्षा एक गंभीर विषय है उन्होंने कहा कि जब तक चौथा स्तंभ मज़बूत नहीं होता है तब तक प्रजातंत्र कोइस अवसर पर मुख्य अतिथि झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो ने कहा कि झारखण्ड ही नहीं देश भर में पत्रकारों की सुरक्षा एक गंभीर विषय है उन्होंने कहा कि जब तक चौथा स्तंभ मज़बूत नहीं होता है तब तक प्रजातंत्र को हम मज़बूत प्रदान नहीं कर सकते। विधानसभा अध्यक्ष ने छत्तीसगढ़ के तर्ज पर झारखंड में भी पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की हिमायत करते हुये छतीसगढ़ के तर्ज़ पर पत्रकार सुरक्षा कानून बनाने की हिमायत की।

वरिष्ठ पत्रकार चंदन मिश्र ने कहा कि झारखण्ड के सभी जिलों के आंचलिक पत्रकार यहां उपस्थित हुए हैं जो यह दर्शाती है कि झटखण्ड जर्नलिस्ट एसोसिएशन सशक्त हुआ है और वह पूरी ईमानदारी से पत्रकार हितों की रक्षा के लिये कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि पत्रकारों के लिए सुरक्षा कानून बहुत ही जरूरी है पिछली सरकार में इस विषय पर चर्चा हुई थी लेकिन यह सरकार इसे लागू करेगी इसका पूर्ण विश्वास है।

अधिवक्ता सह सूचना का अधिकार कार्यकर्ता सुनील महतो ने अपने संबोधन में कहा कि सूचना का अधिकार 2005 से प्रारंभ हुआ है और लोगों को इसकी जानकारी लेनी चाहिए पत्रकारों का इसमें विशेष योगदान है वह सूचना के अधिकार अधिनियम का उपयोग कर सही और प्रत्यक्ष समाचार समाज को दे सकते हैं और पत्रकारों की पहचान सही समाचार देने में ही होती है। सूचना अधिकार अधिनियम से कई एक फर्जी शिक्षकों का धर पकड़ हुआ जबकि कई घोटालों का उजागर अभी तक हो चुका है इसीलिए यह एक ऐसा नियम है जो जनता के लिए एक हथियार के रूप में सामने आ रहा है लेकिन इसमें डरते हैं जिसका दुष्परिणाम भी समाज में देखने को मिलता है।

पूर्व महाधिवक्ता अजीत कुमार ने बताया कि झारखंड में जितने भी घोटाले का उजागर हुआ है उसमें इस कानून का बहुत बड़ा योगदान है 11 अफसर 44 गाड़ियां का उपयोग करते थे जबकि कई एक जगह कंप्यूटर उपलब्ध कराया गया था जहां बिजली थी ही नहीं। अर्थात सरकार के पैसे का दुरुपयोग किया जा रहा था इसे रोकने की भरपूर चेष्टा की जा रही है एक सुझाव यह भी आया कि झारखंड में सभी सूचनाओं को अपडेट नहीं किया गया है जिससे जनता भ्रमित रहते हैं और उन्हें पता नहीं चलता कि अभी क्या कानून चल रहा है और उन्हें क्या करना चाहिए बहुत सारे ऐसे मामले हैं जो व्यक्तिगत रूप से लटक रहे हैं अर्थात 95% ऐसे आवेदन आते हैं जिसका कहीं ना कहीं व्यक्तिगत सरोकार होता है आरटीआई का उपयोग समाज कल्याण के लिए होना चाहिए आरटीआई कागज सही उपयोग करना है तो प्रलोभन से दूर रहना जरूरी है जब कहीं गड़बड़ होता है अधिकारियों से प्रलोभन देकर आरटीआई मांग करने वाले व्यक्ति को चुप कराना चाहते हैं जिससे सजग रहने की जरूरत है।

झारखण्ड के प्रभारी मुख्य सूचना आयुक्त हिमांशु शेखर ने अपने संबोधन में कहा कि विधायिका कार्यपालिका न्यायपालिका के बाद यदि कोई कर्तव्यशील है तो वह है मीडिया है निश्चित तौर पर मीडिया कई कठिनाईयो को झेलते हुए समाज को एक सही रास्ते पर ले जाने का कार्य कर रही है और इसके लिये सूचना का अधिकार एक सशक्त माध्यम है। 

 हम मज़बूत प्रदान नहीं कर सकते। विधानसभा अध्यक्ष ने छत्तीसगढ़ के तर्ज पर झारखंड में भी पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की हिमायत करते हुये छतीसगढ़ के तर्ज़ पर पत्रकार सुरक्षा कानून बनाने की हिमायत की।

वरिष्ठ पत्रकार चंदन मिश्र ने कहा कि झारखण्ड के सभी जिलों के आंचलिक पत्रकार यहां उपस्थित हुए हैं जो यह दर्शाती है कि झटखण्ड जर्नलिस्ट एसोसिएशन सशक्त हुआ है और वह पूरी ईमानदारी से पत्रकार हितों की रक्षा के लिये कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि पत्रकारों के लिए सुरक्षा कानून बहुत ही जरूरी है पिछली सरकार में इस विषय पर चर्चा हुई थी लेकिन यह सरकार इसे लागू करेगी इसका पूर्ण विश्वास है।

अधिवक्ता सह सूचना का अधिकार कार्यकर्ता सुनील महतो ने अपने संबोधन में कहा कि सूचना का अधिकार 2005 से प्रारंभ हुआ है और लोगों को इसकी जानकारी लेनी चाहिए पत्रकारों का इसमें विशेष योगदान है वह सूचना के अधिकार अधिनियम का उपयोग कर सही और प्रत्यक्ष समाचार समाज को दे सकते हैं और पत्रकारों की पहचान सही समाचार देने में ही होती है। सूचना अधिकार अधिनियम से कई एक फर्जी शिक्षकों का धर पकड़ हुआ जबकि कई घोटालों का उजागर अभी तक हो चुका है इसीलिए यह एक ऐसा नियम है जो जनता के लिए एक हथियार के रूप में सामने आ रहा है लेकिन इसमें डरते हैं जिसका दुष्परिणाम भी समाज में देखने को मिलता है।

पूर्व महाधिवक्ता अजीत कुमार ने बताया कि झारखंड में जितने भी घोटाले का उजागर हुआ है उसमें इस कानून का बहुत बड़ा योगदान है 11 अफसर 44 गाड़ियां का उपयोग करते थे जबकि कई एक जगह कंप्यूटर उपलब्ध कराया गया था जहां बिजली थी ही नहीं। अर्थात सरकार के पैसे का दुरुपयोग किया जा रहा था इसे रोकने की भरपूर चेष्टा की जा रही है एक सुझाव यह भी आया कि झारखंड में सभी सूचनाओं को अपडेट नहीं किया गया है जिससे जनता भ्रमित रहते हैं और उन्हें पता नहीं चलता कि अभी क्या कानून चल रहा है और उन्हें क्या करना चाहिए बहुत सारे ऐसे मामले हैं जो व्यक्तिगत रूप से लटक रहे हैं अर्थात 95% ऐसे आवेदन आते हैं जिसका कहीं ना कहीं व्यक्तिगत सरोकार होता है आरटीआई का उपयोग समाज कल्याण के लिए होना चाहिए आरटीआई कागज सही उपयोग करना है तो प्रलोभन से दूर रहना जरूरी है जब कहीं गड़बड़ होता है अधिकारियों से प्रलोभन देकर आरटीआई मांग करने वाले व्यक्ति को चुप कराना चाहते हैं जिससे सजग रहने की जरूरत है।

झारखण्ड के प्रभारी मुख्य सूचना आयुक्त हिमांशु शेखर ने अपने संबोधन में कहा कि विधायिका कार्यपालिका न्यायपालिका के बाद यदि कोई कर्तव्यशील है तो वह है मीडिया है निश्चित तौर पर मीडिया कई कठिनाईयो को झेलते हुए समाज को एक सही रास्ते पर ले जाने का कार्य कर रही है और इसके लिये सूचना का अधिकार एक सशक्त माध्यम है। 

 इसके पूर्व कार्यक्रम का विषय प्रवेश करते हुये झारखंड जर्नलिस्ट एसोशिएशन के प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने कहा कि यह पत्रकारों के लिए बहुत जरूरी कार्यशाला है जिसमें पत्रकार सूचना के अधिकार के बारे में जानकारी प्राप्त करेंगे और अपने जीवन में इसका उपयोग करेंगे।

 संगठन के संस्थापक शहनवाज हसन ने कहा कि यह संस्था अपने स्थापना काल से लगातार आंचलिक  पत्रकारों के हितों की रक्षा  के लिए संघर्ष कर रही है।शाहनवाज़ हसन ने  बताया कि संस्था आंचलिक पत्रकारों की समस्या के समाधान के लिये 24x7 कार्य कर रही है।

 
इस अवसर पर पत्रकारों से सहयोगात्मक रवैये के लिये झारखण्ड विधानसभा के जनसंपर्क अधिकारी ग़ुलाम मोहम्मद सरफराज, पुलिस मुख्यालय ग्रुप के सहायक अवर निरीक्षक निशिकांत पाठक, वरिष्ठ अधिवक्ता हामिद रज़ा खान को सम्मान पत्र और ट्रॉफी देकर विधानसभा अध्यक्ष ने सम्मानित किया।

कार्यशाला में रांची, जमशेदपुर, सरायकेला, धनबाद , पाकुड़, गोड्डा, साहेबगंज, दुमका,  हजारीबाग , लातेहार, चतरा, पलामू, गढ़वा सहित अन्य जिलों के पत्रकार शामिल हुये।कार्यक्रम का संचालन निशा रानी गुप्ता एवं धन्यवाद ज्ञापन कृपा सिंधु तिवारी बच्चन ने किया।।    
                                                             

विधायक बिनोद सिंह ने वीएलई के मांगों से सीएम को अवगत कराने का दिया आश्वासन, कहा- विधानसभा में भी इस मुद्दे को उठाएंगे

वीएलई के मांगों से सीएम को अवगत कराने का दिया विधायक बिनोद सिंह ने आश्वासन
कहा- विधानसभा में भी उनकी बातों को प्रमुखता से रखेंगे 

गिरिडीह : प्रदेश प्रज्ञा केन्द्र संचालक संघ गिरिडीह जिला ईकाई के बैनर तले बगोदर विधानसभा के प्रज्ञा केन्द्र संचालकों ने शनिवार को जिला उपाध्यक्ष मनोहर लाल व बिरनी प्रखंड अध्यक्ष नवीन कुमार गुप्ता के नेतृत्व में  बगोदर विधायक विनोद कुमार सिंह को मुख्यमंत्री के नाम एक मांग पत्र सौंपा गया। विधायक श्री सिंह ने प्रज्ञा केंद्र  संचालकों को आस्वस्त किया कि वह उनकी जायज मांगो से सूबे के मुख्यमंत्री को अवगत करायंगे साथ ही विधानसभा में भी उनकी बातों को रखेंगे।

 प्रज्ञा केन्द्र वीएलई के कारण ही एक ही छत के नीचे विभिन्न योजनाओं का लाभ मिलना सुलभ हुआ । जिला उपाध्यक्ष मनोहर लाल ने कहा कि राज्य व केन्द्र के विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, कार्यक्रमों को विषम परिस्थितियों में भी बगैर मानदेय, संसाधन, सुरक्षा के आम जनता तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले वीएलई सरकार की नीति के कारण उपेक्षित व शोषित है। वर्तमान सरकार को वीएलई के भविष्य की दिशा में सहानुभूतिपूर्वक विचार करने की आवश्यकता है। 

 इस मौके पर नारायण यादव,अरुण पटेल, हीरा लाल, असरफ, सुरेश महतो, अंगदेव राणा सहित प्रखण्ड के विभिन्न पंचायतो के वीएलई मौजूद थे।

झारखण्डधाम में हुआ नशा उन्मूलन सम्बन्धी कानूनी जगरूकता कार्यक्रम

झारखण्डधाम में चला नशा के खिलाफ कानूनी जगरूकता कार्यक्रम
 जमुआ : सूबे के प्रसिद्ध तीर्थस्थल झारखंड धाम में शिवरात्रि के अवसर पर जिला विधिक सेवाये प्राधिकार के तत्वावधान में शनिवार को कानूनी जागरूकता सह साक्षरता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान पीएलवी कामेश्वर कुमार ने कहा कि नशा से समाज और व्यक्ति पर बेहद ही बुरा प्रभाव पड़ता है। इससे घर परिवार उजड़ जाता हैं। 

उन्होंने इस कुव्यसन से बचने की आवश्यकता पर जोर देते हुये नशा से होने वाले हानियाँ व दुष्परिणाम की जानकारी दी। कहा कि नशा करने से कई प्रकार के जानलेवा बीमारी होती है जिससे असामयिक मौत तक हो जाती है।

 पीएलवी ने बताया कि नशे की आदत 9-10 वर्ष की किशोर आयु से हो जाती है। मौके पर उन्होंने राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार(नशा पीड़ितों को विधिक सेवाए एवं नशा उन्मूलन के लिए विधिक सेवा) योजना 2015 से सम्बंधित जानकारी दी और नशा उन्मुलन का सामूहिक संकल्प भी लिया। 

वंही पीएलवी सहदेव साव, नेमचंद प्रसाद वर्मा, महेंद्र प्रसाद वर्मा ने भी नशा उन्मूलन की दिशा में कार्य करने के लिए ग्रामीणों को उत्प्रेरित किये। कार्यकम में सैकडो की संख्या में स्थानीय ग्रामीण महिला - पुरूष मौजूद थे। कार्यक्रम को सफल बनाने में हीरोडीह थाना के पुलिसकर्मियों का सराहनीय योगदान रहा। 

महासंघ कर्मी 5 मार्च को करेंगे एसडीओ बगोदर-सरिया के समक्ष रोषपूर्ण प्रदर्शन

एसडीओ बगोदर-सरिया के समक्ष महासंघ कर्मी 5 मार्च को करेंगे रोषपूर्ण प्रदर्शन
सरिया प्रखंड सभागार में सम्पन्न हुई महासंघ की बैठक में लिया गया निर्णय
गिरिडीह :  झारखण्ड राज्य अराजपत्रित महासंघ के सरिया प्रखंड-अंचल कर्मी अगामी 5 मार्च को प्रदर्शन करेंगे। शनिवार को सरिया प्रखंड सभागार में महासंघ की सरिया शाखा की बैठक हुई। जिसमे उक्त निर्णय लिया गया।

बैठक में पंचायत सचिवों के विगत 4 माह से बकाये वेतन और सरिया बीडीओ द्वारा कर्मियों के साथ किये गये दुर्व्यवहार और अमर्यादित शब्दों के प्रयोग की घटना पर उपस्थित सदस्यों ने आक्रोश जताया। निर्णय लिया गया कि यदि बीडीओ अपने व्यवहार में सुधार नहीं लाते हैं तथा पंचायत सचिवों के बकाये वेतन भुगतान की दिशा में कोई सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई तो 5 मार्च को एसडीओ बगोदर-सरिया के समक्ष प्रदर्शन के बाद आगे की रणनीति तय की जाएगी।
बैठक की अद्यकधता प्रखंड अध्यक्ष अजय ठाकुर ने तथा संचालन प्रखंड मंत्री चेतलाल वर्मा ने की।  

बैठक को सम्बोधित करते हुये वक्ताओं ने कहा कि पंचायत सचिवों का वेतन लम्बित रहने के कारण उनके समक्ष आर्थिक संकट की स्थिति उत्पन्न हो गयी है। पैसों के अभाव के कारण ही पंचायत सचिव पियारी यादव की मौत हो गयी है। पंचायत सचिव त्रिभुवन महतो का 18 माह से वेतन लम्बित है। लेकिन बीडीओ द्वारा बकाये वेतन भुगतान की दिशा में कोई पहल नहीं किया गया है। 

जबकि कम्प्यूटर ऑपरेटर शुभम कुमार और सहायिका लवली कुमारी समेत अन्य कर्मियों के साथ बीडीओ द्वारा दुर्व्यवहार और अमर्यादित शब्दों का प्रयोग किया गया जो निंदनीय कृत्य है।

बैठक में रघुनंदन प्रसाद विश्वकर्मा, रूपलाल महतो, लखन प्रसाद रजक, लखन लाल पंडित, एतवारी महतो के अलावे प्रखंड महासंघ से जुड़े सभी सदस्य उपस्थित थे।