शुक्रवार, 31 जनवरी 2025

संकुल साधन सेवी के सेवानिवृत्ति पर अभिनंदन सह विदाई कार्यक्रम का हुआ आयोजन

गिरिडीह (Giridih)।  पीएम श्री शारदा कन्या मध्य विद्यालय पचम्बा में महात्मा गांधी मध्य विद्यालय पचम्बा संकुल के संकुल साधन सेवी घनश्याम वर्मा के सेवानिवृत्ति पर अभिनंदन सह विदाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

 पीएम श्री शारदा कन्या मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक सह झारखंड स्टेट प्रायमरी टीचर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष अशोक कुमार मिश्रा की अध्यक्षता एवं राजेश कुमार व महेंद्र कुमार के संचालन में आयोजित इस कार्यक्रम में उपस्थित सभी शिक्षक शिक्षिकाओं ने  सेवानिवृत संकुल साधन सेवी को बुके भेंट कर एवं माला पहनाकर उनका अभिनंदन किया। 


मौके पर अपने सम्बोधन में प्रधानाध्यापक अशोक मिश्रा ने घनश्याम वर्मा के कार्य कलापों की सराहना करते हुए कहा कि वर्मा ने बहुत ही कुशलता के साथ कर्तव्यनिष्ठ और अनुशासन प्रिय साधन सेवी के रूप में कार्य किये। हम और हमारा विद्यालय परिवार उनके  स्वस्थ दीर्घायु जीवन और प्रसन्न जीवन की कामना करता है। वहीं प्राथमिक विद्यालय पेठियाटांड़ के प्रधानाध्यापक सह जिला प्रधान सचिव राजेश कुमार ने भी वर्मा के कार्यों को प्रशंसा व सराहना करते हुए उसे अनुकरणीय बताया।  

कार्यक्रम के दौरान सेवानिवृत संकुल साधन सेवी घनश्याम वर्मा ने अपने सम्बोधन में कहा कि झारखंड शिक्षा परियोजना के तहत नियुक्त होकर 20 वर्षों तक सेवा दिया। इस दौरान शिक्षकों का बहुत प्यार मिला। उन्होंने सभी शक्षकों से शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर आगे बढते रहने की अपील किया और भविष्य में हर सम्भव सहयोग का आश्वासन दिया।


 इस दौरान विधालय के छात्र-छात्राओं द्वारा अभिनंदन गीत प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम को झारखंड स्टेट प्राइमरी टीचर्स एसोसिएशन के संयुक्त सचिव मदन कुमार रतन, संगठन सचिव मुकेश कुमार, प्रखंड अध्यक्ष महेंद्र कुमार, जिला अध्यक्ष तनु प्रिया, स्वीटी कुमारी ने भी संबोधित किया। 

मौके पर पूनम कुमारी माया, मरियम हांसदा, एसएमसी अध्यक्ष सरिता देवी, इंदु देवी, सारिका देवी, रसोईया सुमित्रा देवी, कमला देवी, मंगली देवी समेत बीएड प्रशिक्षु शिक्षक शिक्षिका आकाश कुमार, सलोनी कुमारी, नीरज कुमार, प्रियंका कुमारी सहित विद्यालय के सभी छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

आज का राशिफल, कैसा रहेगा आज का दिन, क्या कहता है आपकी राशिफल, जानिए

आज का राशिफल ::31 :: 01 :: 2025 शुक्रवार

31 जनवरी 2025 :  परम पवित्र माघ माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि एवं दिन शुक्रवार है। माघ गुप्त नवरात्रि का दूसरा दिन है आज। आज वैभव लक्ष्मी का पावन व्रत है। द्वितीया तिथि आज दोपहर 1 : 59 बजे तक रहेगी। आज पूरा दिन, पूरी रात पार कर भोर 4 बजकर 14 मिनट तक शतभिषा नक्षत्र रहेगा। आज पंचक है।
महाकुम्भ स्नान चल रहा है। आज संगम में या किसी पवित्र नदी में स्नान का आध्यात्मिक लाभलें। भगवान शिव जी की उपासना करें। कम्बल का दान करें। आज का व्रत विष्णु जी व लक्ष्मी जी को समर्पित बहुत ही पुण्यदायी होता है। शक्ति उपासना का दिवस है। श्री सूक्त का पाठ करें। धार्मिक पुस्तकों, तिल व कंबल का दान करें। माता गंगा की उपासना करें। आज सभी मनोरथ पूर्ण होते हैं। भगवान विष्णु के नाम का मानसिक जप करें। आज गंगा या किसी पवित्र नदी में स्नान व दान पुण्य करें। तिल के लड्डू व ऊनी वस्त्रों का दान बहुत ही पुण्यदायी होता है, इससे कष्ट समाप्त व धन आगमन तथा शुभता का आगमन होता है, पुण्य की प्राप्ति होती है। इस समय नित्य गंगा स्नान करने से मनोवांछित फल मिलते हैं तथा सभी पाप नष्ट होते हैं व आपका आध्यात्मिक मार्ग प्रशस्त होता है। नदी के तट पर ही पार्थिव का शिवलिंग बनाकर रूद्राभिषेक करें। मधु, तिल, बेल पत्र व गंगा जल शिवलिंग को अर्पित करें। आध्यात्मिक सतसंग का आनन्द लें। घर के मन्दिर में अखण्ड दीप जलाएं व भगवान के नाम का संकीर्तन करें।


आज का पंचांग: 31 जनवरी 2025, शुक्रवार, 
विक्रमी सम्वत : 2081, शाका : 1946, मास : माघ, पक्ष : शुक्ल पक्ष, तिथि :  द्वितीया 01:59 PM तक उपरांत तृतीया, ऋतु : शिशिर, नक्षत्र : शतभिषा 04:14 AM तक उपरांत पूर्वभाद्रपदा,  सूर्योदय : 07:11 AM प्रातः सूर्यास्त : 06: 09 PM सायं, राहुकाल : 11:17 AM से 12:40 PM तक, चन्द्रमा:   कुंभ राशि पर संचार करेगा।व्रत-त्यौहार: माघ गुप्त नवरात्रि का दूसरा दिन

आज :: 31:: 01 :: 2025 का राशिफल


मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
मेष राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है, उनका कोई कानूनी मामला सुलझता हुआ नजर आ रहा है, जिसके लिए उन्हें ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ेगी। आपके काम खुद-ब-खुद बनते जाएंगे, जिससे आप हैरान रह जाएंगे। आप जिस भी काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपको सफलता जरूर मिलेगी। भविष्य के लिए आप कोई बड़ा निवेश कर सकते हैं, जो आपके लिए अच्छा रहेगा। अगर व्यापार में आपकी कोई डील काफी समय से पेंडिंग थी, तो वह फाइनल हो सकती है। भाग्यशाली रंग : भुरा, भाग्यशाली अंक : 7


वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
वृष राशि वालों के लिए आज का दिन तनावपूर्ण रहने वाला है। अगर आप कार्य क्षेत्र में कोई बदलाव करते हैं, तो यह आपके लिए अच्छा रहेगा, लेकिन अगर आप पार्टनरशिप करते हैं, तो आपको कुछ नुकसान जरूर होगा। आपकी मेहनत रंग लाएगी। लंबे समय बाद किसी पुराने मित्र से मिलकर आप खुश होंगे। आपको अपने काम को लेकर जल्दबाजी करने से बचना होगा। लंबे समय बाद किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी। भाग्यशाली रंग : गुलाबी, भाग्यशाली अंक : 2


मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन शांतिपूर्ण रहने वाला है। आपको वाहन का प्रयोग सावधानी से करना होगा, अन्यथा दुर्घटना हो सकती है। स्वास्थ्य को लेकर आप तनाव में रहेंगे। किसी अनावश्यक कार्य के कारण आपको हानि हो सकती है। परिवार में लोगों को अपनी बात मनवाने में आपको अपने व्यवहार से परेशानी होगी। किसी से भी बात करने से पहले आपको सोच-विचार कर लेना चाहिए। कार्यक्षेत्र में आपको कोई पुरस्कार मिलने की संभावना है।भाग्यशाली रंग : नीला, भाग्यशाली अंक : 1



कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन कोई नया काम शुरू करने का रहेगा। आपको कुछ खास लोगों से मिलने का मौका मिलेगा। परिवार में कोई शुभ और मांगलिक कार्यक्रम आयोजित हो सकता है, जिसमें परिवार के सभी सदस्य व्यस्त रहेंगे। रक्त संबंधों में चल रही परेशानियों से आपको काफी हद तक राहत मिलेगी। अगर आपने किसी से कोई कर्ज लिया था, तो उसे चुकाने में आप काफी हद तक सफल रहेंगे। अगर कोई डील लंबे समय से पेंडिंग थी, तो कल उसे फाइनल किया जा सकता है। भाग्यशाली रंग : केसरिया, भाग्यशाली अंक : 3


सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन सिंह राशि वालों के लिए खुशियों भरा रहने वाला है। आपको सोच-समझकर कई बड़े निवेश करने होंगे। सामाजिक लोगों के प्रयास रंग लाएंगे। आपको अपनी पिछली गलतियों से सबक लेना होगा। जो छात्र विदेश जाकर शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं, उन्हें अपने प्रयासों में तेजी लानी होगी, तभी उन्हें कोई अच्छा अवसर मिल सकता है। संतान की तरक्की से परिवार के सदस्यों की खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा।भाग्यशाली रंग : पीला, भाग्यशाली अंक : 5


कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन कन्या राशि वालों के लिए स्वास्थ्य के लिहाज से कमजोर रहने वाला है। किसी अजनबी से मिलने का मौका मिलेगा। आपकी कोई डील फाइनल हो सकती है। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी आपको परेशान करेगी, जिसके लिए आपको सावधान रहना होगा। काम पूरा होने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। छात्रों को बौद्धिक और मानसिक बोझ से मुक्ति मिलेगी। जीवनसाथी के लिए कोई सरप्राइज गिफ्ट ला सकते हैं। भाग्यशाली रंग : लाल, भाग्यशाली अंक : 5


तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन तुला राशि वालों के लिए किसी भी वाद-विवाद से दूर रहने का रहेगा। परिवार के किसी सदस्य की कही कोई बात आपको बुरी लग सकती है। परिवार में चत्न रहे प्रॉपर्टी संबंधी विवाद में अगर आप चुप रहें तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आपको अपने बच्चों की संगति पर विशेष ध्यान देना होगा। किसी लड़ाई-झगड़े को पढ़ने में आपको परेशानी होगी, इसलिए आपके लिए बेहतर होगा कि आप कोई भी लेन-देन लिखकर ही करें। भाग्यशाली रंग : काला, भाग्यशाली अंक : 8


वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन वृश्चिक राशि वालों के लिए नुकसान दायक रहेगा। अगर आप कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं तो आपके लिए अच्छा रहेगा। आपको कुछ अनजान लोगों से दूरी बनाकर रखनी होगी। अगर आपके कुछ जरूरी दस्तावेज पेंडिंग थे तो वे पूरे हो सकते हैं। किसी काम से आपको अचानक यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आपको अपने पिता से सोच-समझकर बात करनी होगी। भाग्यशाली रंग : भुरा, भाग्यशाली अंक : 4
 


धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
धनु राशि वालों के लिए आज का दिन ऊर्जा से भरपूर रहने वाला है, लेकिन अगर आप अपनी ऊर्जा का सही काम में इस्तेमाल करेंगे तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आध्यात्मिक कार्यों में आपकी काफी रुचि रहेगी। आपको अपने काम के लिए कोई योजना बनाने की जरूरत है। संतान से किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है। अगर आप प्रॉपर्टी को लेकर किसी विवाद में न पड़ें और अपने भविष्य को लेकर कोई भी फैसला थोड़ा सोच-समझकर लें तो आपके लिए बेहतर रहेगा। भाग्यशाली रंग : सुनहरा, भाग्यशाली अंक : 4



मकर🐊(भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
मकर राशि वालों को आज अपने स्वास्थ्य पर पूरा ध्यान देने की जरूरत है। व्यापार में कोई बदलाव न करें, नहीं तो इससे कोई नुकसान हो सकता है। आपकी तरक्की के रास्ते में आ रही बाधा दूर होगी। आपको अपने पिता से अपने मन की बात कहने का मौका मिलेगा। आपकी संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। छात्रों को बौद्धिक और मानसिक बोझ से राहत मिलेगी। भाग्यशाली रंग : हरा, भाग्यशाली अंक : 3



कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा) 
कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन नुकसानदायक रहने वाला है। आप कुछ नए लोगों से मिलेंगे। संतान के करियर को लेकर आप तनाव में रहेंगे। किसी को भी पैसा उधार देने से बचें। किसी भी जोखिम भरे काम में हाथ न डालें, नहीं तो बाद में पछताना पड़ेगा। परिवार के किसी सदस्य के विवाह में आ रही समस्या के बारे में आप किसी मित्र से बात कर सकते हैं। आपको कहीं घूमने जाने का मौका मिलेगा। भाग्यशाली रंग : काला, भाग्यशाली अंक : 1


मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
मीन राशि वालों के लिए आज का दिन थोड़ा संभलकर चलने वाला है और कोई भी फैसला थोड़ा सोच-समझकर लें, क्योंकि उसमें उनसे गलती होने की संभावना है। परिवार में चल रहे विवादों को बातचीत के जरिए सुलझाने की कोशिश करेंगे तो आपके लिए बेहतर रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको अपने मन की बात किसी और से शेयर करने से बचना होगा, नहीं तो वे इसका फायदा उठाने की कोशिश करेंगे।भाग्यशाली रंग : पीला, भाग्यशाली अंक : 3

 
कृपया ध्यान दें👉 

      यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।


        🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷


गुरुवार, 30 जनवरी 2025

गिरिडीह के इंडोर स्टेडियम में शुरू हुआ तीन दिवसीय बैडमिंटन प्रतियोगिता

गिरिडीह (Giridih)। गिरिडीह जिला बैडमिंटन संघ द्वारा स्थानीय इंडोर स्टेडियम में तीन दिवसीय बैडमिंटन प्रतियोगिता गुरुवार को शुरू हुआ।

इस प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला खेल पदाधिकारी अर्जुन बारला, संघ के अध्यक्ष दिनेश यादव, संघ के उपाध्यक्ष डॉ शैलेन्द्र चौधरी, सलूजा गोल्ड स्कूल के निदेशक सह प्रतियोगिता के प्रायोजक जोरावर सिंह सलूजा  आदि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
 
जिला बैडमिंटन संघ द्वारा आयोजित इस तीन दिवसीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में लगभग 100  प्रतिभागी विभिन्न वर्गों में हिस्सा ले रहे हैं। 


तीन दिनों तक चलने वाले इस बैडमिंटन प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में सचिव मुकेश कुमार, सुनील मोदी, नागेंद्र कुमार, इंद्रजीत सिंह (रोमल), विकास रंजन, रोहित कुमार, संजीव कुमार, विकास गुप्ता, अभिषेक सिन्हा, मुकेश जालान, संजय साहू, संतोष शर्मा समेत अन्य लोग उपस्थित थे।

कबीर ज्ञान मंदिर में दो दिवसीय सद्गुरु विवेक साहब निर्वाण महोत्सव शुरू

पहले दिन साखी पाठ, समाधि पर चादर अर्पण के साथ "जागो हिन्दू जागो नाटक" का हुआ मंचन

गिरिडीह। श्री कबीर ज्ञान मंदिर में सद्गुरु विवेक साहब का दो दिवसीय निर्वाण महोत्सव गुरुवार से शुरू हुआ। इस अवसर पर कार्यक्रम के पहले दिन संत कबीर के साखीग्रंथ का पाठ किया गया। बाद में सद्गुरु विवेक साहब के समाधि पर चादर अर्पण किया गया। इस अवसर पर काफी संख्या में कबीर के अनुयायी भक्त व श्रद्धालु कबीर ज्ञान मन्दिर पहुंच अखंड पाठ में भाग लिया। 

वहीं इस अवसर पर नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा भाव नृत्य की प्रस्तुति की गई। इस दौरान "जागो हिंदू जागो" नामक नाटक का मंचन किया गया। नाटक के माध्यम से हिंदू संस्कृति पर मुगल आक्रांताओं का प्रहार, भारत भूमी पर पड़े उनके कलुषित कदम और उनके द्वारा की गई दरिंदगी को दर्शाया गया। जिसमें हिंदुओं की आपसी फूट के कारण हुई पराजय, लोगों के स्वार्थ के कारण राष्ट्र को हुए अहित और महान विभूतियां के त्याग का दिग्दर्शन कराया गया। बताया गया कि कैसे इतिहास को तोड़ मरोड़ कर आज के बच्चों को दिखाया पढ़ाया जाता है। नाटक के माध्यम से जिस अकबर को अकबर महान की पदवी दी गई है। उनके द्वारा हिंदू समाज पर किये गये अत्याचार और उसकी बर्बरता को दिखाया गया। वहीं दूसरी ओर महाराणा प्रताप के भीषण त्याग को भी प्रस्तुत किया गया।

इस अवसर पर कबीर ज्ञान मंदिर को काफी आकर्षक और भव्य ढंग से सजाया गया है। 21 वर्ष पूर्व आज ही के दिन मन्दिर परिसर में गुरु गोविंद धाम मंदिर की स्थापना हुई थी। गुरु गोविंद धाम मंदिर में भगवान नारायण और सदगुरु कबीर का मनोहारी विग्रह अवस्थित है। इस मंदिर की स्थापना कर जीवन में समृद्धि और अध्यात्म दोनों को बराबर का स्थान देने का संदेश सदगुरू मां ज्ञान ने दिया है। 

कार्यक्रम के पहले दिन सद्गुरु मां ज्ञान द्वारा दिव्या भजन प्रस्तुत किये गये। वहीं महाआरती और भंडारे के साथ पहले दिन का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।