बुधवार, 19 फ़रवरी 2025

मार्च महीने में गिरिडीह में लगेगा कलाकारों का 'महाकुंभ'

गिरिडीह (Giridih)।  आगामी 20 से 23 मार्च तक कला संगम द्वारा आयोजित होने वाले चार दिवसीय स्व जेपी कुशवाहा स्मृति 24 वां अखिल भारतीय बहुभाषी नाटक, लोकनृत्य एवं  स्व उमा रानी ताह स्मृति राष्ट्रीय नृत्य प्रतियोगिता में देश के 10 राज्यों के कलाकारों का महाकुंभ गिरिडीह में लगेगा। इस प्रतियोगिता में 22 नाटकों की मंचन एवं 150 शास्त्रीय नृत्य और लोकनृत्य की प्रस्तुत होगी।


कार्यक्रम की तैयारी की समीक्षा हेतु बुधवार को एक बैठक कार्यकारी अध्यक्ष पंकज कुमार ताह की अध्यक्षता एवं सचिव सतीश कुंदन के संचालन में हुई। जिसमे संस्था के संरक्षक राजेन्द्र बगडिया मुख्य रूप से उपस्थित थे। बैठक के दौरान इस चार दिवसीय आयोजन को सफलता पूर्वक सम्पन्न कराने हेतु विभिन्न कमिटियों का गठन किया गया। वहीं निर्णय लिया गया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी स्मारिका सर्जना का प्रकाशन किया जायेगा। 


बैठक के दौरान आजीवन सदस्य कृष्णा बगडिया, संजय कुमार सिन्हा, कोषाध्यक्ष बिनय बक्शी, सह सचिव सुजय गुप्ता, राजीव रंजन को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। 



बैठक में  शिवेन्द्र सिन्हा, मदन मन्जर्वे, अजय सिन्हा, मीडिया प्रभारी सुनील मंथन शर्मा, बिनोद शर्मा कार्यालय प्रभारी मनोज कुमार मुन्ना, नाट्य प्रमुख नीतीश आनंद, संगीत प्रमुख अरित चंद्रा, शिलधर प्रसाद, सह संयोजक राजेश सिन्हा, सिद्धांत रंजन, विकास, आकाश रंजन, शुभम, सुमीत कुमार, क्रांति साहा रवीश आनंद समेत कई सदस्य मौजूद थे।

नहीं रहे भाजपा के वरिष्ठ नेता बाबुल प्रसाद गुप्ता, पिछले काफी दिनों से थे बीमार

मध्यदेशीय समाज के लोगों ने व्यक्त की शोक संवेदना 

गिरिडीह (Giridih)। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता बाबुल गुप्ता का निधन हो गया है। करीब 80 वर्ष की उम्र में बाबुल गुप्ता ने आज बुधवार को अपने बरवाडीह स्थित निवास स्थान पर अंतिम सांस ली। वे पिछले कुछ वर्षों से बीमार चल रहे थे। बाबुल गुप्ता जनसंघ काल से ही पार्टी से जुड़े हुए थे। ज़ब गिरिडीह में भाजपा का संगठन उतना मजबूत नहीं था, उन्होंने तब भी भाजपा का झंडा उठाया और काफी चर्चित नेता रहे। 

                                      

उनके निधन की खबर फैलते ही मध्यदेशीय वैश्य समाज में शोक की लहर दौड़ गई। समाज के लोगों ने शोक संवेदना व्यक्त की। समाज के प्रदेश मंत्री रिंकेश कुमार ने बताया कि स्व बाबुल गुप्ता भाजपा के वरिष्ठ नेता होने के साथ ही मध्यदेशीय वैश्य समाज के गिरिडीह के अध्यक्ष के साथ साथ प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके थे। बताया कि आज का दिन समाज के लिए काफी शोक का दिन रहा। आज बाबुल गुप्ता के निधन से कुछ ही देर पहले समाज के जिलाध्यक्ष सुजीत गुप्ता के पिता केदार गुप्ता जी का भी निधन हो गया था। 


शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं,समाजिक संगठनों से जुड़े लोगों के अलावे मध्यदेशीय वैश्य समाज के जितेंद्र गुप्ता, आलोक गुप्ता, पारस गुप्ता, विकास गुप्ता, रवि गुप्ता, निशांत गुप्ता, जयदेव गुप्ता, रिशु गुप्ता, रोहित गुप्ता, चंदन गुप्ता, मनीषा नारायण साह समेत काफी लोग शामिल हैं।

गिरिडीह कॉलेज में मनाया गया छत्रपति शिवाजी की जयंती

गिरिडीह (Giridih)। गिरिडीह कॉलेज में बुधवार को छत्रपति शिवाजी जयंती मनाया गया। राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई 1 द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्राचार्य डॉ अनुज कुमार उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान प्राचार्य समेत उपस्थित सभी स्वंय सेवकों ने शिवाजी महाराज के तस्वीर पर माल्यार्पण कर तथा श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया और देश के लिये उनके उनके द्वारा दिये गए योगदान के लिये उन्हें याद किया।


मौके पर प्राचार्य डॉ अनुज कुमार ने कहा कि शिवाजी महाराज एक महान मराठा योद्धा थे। उंनका जन्म 19 फरवरी, 1630 को महाराष्ट्र के पुणे जिले के शिवनेरी किले में हुआ था। उनके पिता शाहजी भोंसले, माँ जीजाबाई और बड़े भाई संभाजी भोंसले थे। उन्होंने मराठा साम्राज्य की स्थापना की और पश्चिमी घाटों में मुगल साम्राज्य के खिलाफ युद्ध लड़े। शिवाजी गुरिल्ला युद्ध और नौसेना रणनीतियों में माहिर थे। उन्होंने राजस्व संग्रह, न्यायिक प्रणाली, और सामाजिक सुधार किए। शिवाजी महाराज भारत के प्रेरणा स्त्रोत हैं। उनके योगदान सभी को प्रेरित करते हैं। 


प्राचार्य ने कहा कि उनके सम्मान में महाराष्ट्र में शिवाजी के नाम पर एयरपोर्ट टर्मिनल रेलवे स्टेशन भी बना हुआ है। वहीं प्रोग्राम ऑफिसर प्रोफेसर धर्मेंद्र कुमार वर्मा ने कहा कि शिवाजी महाराज को भारतीय नेवी के जनक के रूप में याद किया जाता है। शिवाजी का राज तिलक संपूर्ण भारत वासियों के लिए गौरव के रूप में याद किया जाता हैं।


कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई 1 के स्वयंसेवक सुजल कंधवे, सुशांत मंडल, रुचि कुमारी, निलेश कुमार, अंकित वर्मा, राहुल कुमार, अनुराग सागर, प्रिंस कुमार, सुधांशु कुमार, कौशल सिंह आदि की उपस्थित थे।