बुधवार, 1 जनवरी 2025

दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवक की गई जान, एक गम्भीर, नए साल का जश्न, मातम में बदला

जमशेदपुर (JAMESHDPUR)। बीती देर रात करीब दो बजे टेल्को स्टेडियम गोलचक्कर के पास नए साल का जश्न मनाते वक्त हुए दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना टेल्को थाना क्षेत्र की है।



तेज रफ्तार वाहन पेड़ से टकरा हुई दुर्घटनाग्रस्त
मिली जानकारी के अनुसार तीन युवक गोलचक्कर पर तेज रफ्तार में गाड़ी घुमा रहे थे, इसी दौरान उनका वाहन अनियंत्रित होकर एक पेड़ से जा टकराया। टक्कर इतना जबरदस्त था कि वाहन के परखच्चे उड़ गये।


 वहीं वाहन पर सवार टेल्को थाना क्षेत्र के बैंक ऑफ इंडिया के समीप रोड नंबर एक के के2/15 का निवासी 20 वर्षीय रोशन कुमार की मौत हो गयी। जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। 



हादसे के काफी देर बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और आनन फानन में सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान टाटा कमिन्स के कर्मचारी के पुत्र 20 वर्षीय आयुष चौहान की मौत हो गई। तीसरा घटना में घायल तीसरा युवक, 20 वर्षीय आयुष कुमार मिश्रा, गंभीर रूप से घायल है। टीएमएच अस्पताल के आइसीयू में उसका इलाज चल रहा है।

वहीं घटना के बाद स्थानीय पुलिस घटना स्थल पहुंच मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की पड़ताल करने में जुटी है। पुलिस ने आम नागरिकों से यातायात नियमों का पालन करने और तेज गति से वाहन नहीं चलाने की अपील की है। वहीं इस घटना ने नए साल के जश्न के माहौल को गमगीन कर दिया है। क्षेत्र में नए साल के आगमन की उत्साह और उमंग अब मातम के माहौल पसर गया है।


चार दिन के नवजात की हुई मौत, पत्नी ने लगाया पति पर नवजात की गला दबाकर मारने का आरोप

पलामू (PALAMU)। जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के ऊपरी कला गांव में चार दिन के मासूम बच्चे की मौत हो गयी है।नवजात की माँ ने अपने पति पर गला दबाकर बच्चे की जान लेने का आरोप लगाया है। इस संबंध में बिहार के औरंगाबाद जिले के बनिया थाना क्षेत्र के मदनपुर निवासी नवजात की माँ गुंजन मिश्रा ने अपने पति गौरव पाठक के खिलाफ झारखण्ड के पलामू जिले के हुसैनाबाद थाने में लिखित शिकायत दर्ज करायी है। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।



थाने को दिए आवेदन में नवजात की मां गुंजन ने बताया कि वह गर्भवती थीं। ट्रेन से अपने पति के साथ वह जपला अपने नाना श्याम बिहारी मिश्रा के घर ऊपरी कला गांव आ रही थीं। इसी दौरान जपला स्टेशन पर पहुंचते ही लेबर पेन शुरू हो गया। इसकी सूचना उन्होंने अपने नाना को दी। सूचना मिलते ही नाना उन्हें ऊपरी कला गांव में एक निजी क्लिनिक में ले गए। जांच के बाद वह वहां से अपने नाना घर चली गयीं। अगले दिन उनकी तबीयत बिगड़ने पर उसी क्लिनिक में उन्हें ले जाया गया, जहां नॉर्मल डिलीवरी हुई। उसी दिन वह अपने नाना के घर लौट आयीं। 30 दिसंबर की शाम उनके बच्चे को गला दबाकर मार दिया गया।


बच्चे की माँ ने बताया कि जब बच्चे के शरीर में कोई हरकत नहीं हुई तो वह जपला की निजी क्लिनिक में बच्चे को लेकर पहुंचीं तो डॉक्टर ने कहा कि इसे घर ले जाएं। वह अपने बच्चे को लेकर हुसैनाबाद अनुमंडलीय अस्पताल लेकर पहुंचीं तो वहां चिकित्सकों ने उसे देखने के बाद मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बच्चे के शव को कब्जे में लेकर मंगलवार को पोस्टमार्टम के लिए एमएमसीएच मेदिनीनगर भेज दिया। वहीं पुलिस आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। 



हुसैनाबाद थाना प्रभारी संजय यादव ने बताया कि बच्चे की माँ बार बार अपना बयान बदल रही है। बताया कि नवजात की माँ द्वारा कई तरह के बयान दिए जा रहे हैं। कभी इंजेक्शन देने की बात कही जा रही है, तो कभी दवा में कुछ मिला देने का आरोप लगाया जा रहा है। तो कभी गला दबा कर मारने का आरोप लगा रही है। हुसैनाबाद थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह सामने आ जाएगी।

शुभ संयोग में शुरू होगा नववर्ष 2025, कई राशियों के लिये बेहद शुभ होगा यह साल

शुभ संयोग में शुरू होगा नववर्ष 2025, कई राशियों के लिये बेहद शुभ होगा यह साल

[विशेष ज्योतिषीय आलेख ज्योतिष शास्त्री के अनुसार]

इस बार अंग्रेजी नववर्ष बेहद ही शुभ संयोग में शुरू होने वाला है। कई ग्रहों के गोचर से कई शुभ संयोग बनेंगे, ऐसे में वर्ष 2025 कई राशियों के लिए बेहद शुभ साबित होने वाला है। अंग्रेजी नववर्ष के पहले दिन हिंदू पंचांग के अनुसार 1 जनवरी 2025 को हर्षण योग, शिववास योग, बालव और कौलव योग का शुभ संयोग बन रहा है। अंग्रेजी नववर्ष 2025 के पहले दिन कई शुभ योग बन रहे हैं, जो सुख समृद्धि और तरक्की के लिए बेहद कारगर माने जा रहे हैं। 01 जनवरी को ही द्वितीया तिथि, उत्तरा आषाढ़ नक्षत्र और हर्षण, शिव वास, बालव और कौलव योग बनने जा रहे हैं। इसके अलावा साल भर भी ग्रहों का राशि परिवर्तन जारी रहेगा। इसका असर सभी राशि वालों पर पड़ेगा। इन शुभ योग के बीच नए साल का आना ज्योतिषीय दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। नए साल को लेकर मान्यता भी है कि अगर साल का पहला दिन अच्छा हो तो पूरा साल अच्छा रहता है।  

इस बार नए साल का आरंभ बुधवार से हो रहा है। यह दिन भगवान गणेश को समर्पित है, जो सभी देवताओं में प्रथम पूज्य हैं। ऐसे में यह वर्ष हर किसी के लिए मंगलकारी सिद्ध होने वाला है। यह संयोग कई वर्षों बाद बना है। ऐसे में इस बार का नया साल और खास हो गया है। सप्ताह का हर दिन अलग-अलग देवी-देवताओं को समर्पित है। 



ज्योतिष के अनुसार 2025 की शुरुआत में मालव्य और केंद्र त्रिकोण राजयोग का निर्माण होगा। यह राजयोग शुक्र के 27 जनवरी को मीन राशि में गोचर से बन रहा है। इसके साथ वर्ष 2025 दो बड़े प्रभावशाली ग्रह शनिदेव व गुरु राशि परिवर्तन करेंगे। नए साल की शुरुआत हर्षण, शिववास, बालव और कौलव योग से होने से कुछ राशि वालों के लिए 2025 शुभ रहेगा। शनिदेव 29 मार्च को राशि परिवर्तन करेंगे। शनि ग्रह पिछले ढाई वर्ष से कुंभ में विराजमान थे। अब 29 मार्च को मीन राशि में प्रवेश करेंगे। 

साल 2025 में ग्रह गोचर के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण होने जा रहा है। साल 2025 में एक साथ कई बड़े ग्रह गोचर करने जा रहे हैं। जिसका प्रभाव सभी राशियों, देश और दुनिया पर देखने को मिलेगा। साल 2025 में राहु, शनि, मंगल, गुरु और केतु सभी बड़े ग्रह का गोचर होगा।  कुल मिलाकर 2025 मंगल के प्रभाव का वर्ष है। कई बड़ी कार्यवाही होगी। परिवर्तन आएगा। सबसे पहले अगर अंक शास्त्र के नजरिए से देखें तो 2025 का जोड़ 9 बनता है जो की ग्रहों के सेनापति मंगल के द्वारा शासित है। मंगल क्रिया और ऊर्जा का ग्रह है। इसका मतलब है कि 2025 दुनिया के नजरिए से साहसिक निर्णय, बड़े कार्यो और लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए एक मजबूत अभियान का वर्ष होगा। मंगल चूंकि सेनापति है इसलिए वह चुनौतियां भी लेकर के आते हैं। इसलिए मंगल की ऊर्जा को बहुत बुद्धिमानी से संभालता आवश्यक हो जाता है।



ग्रह गोचर 2025
साल 2025 की शुरुआत में शनि अपनी स्वराशि कुंभ से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करेंगे। शनि 29 मार्च 2025 को मीन राशि में गोचर करेंगे। इसके बाद मई में राहु मीन राशि से निकलकर कुंभ राशि में पहुंचेंगे। 18 मई 2025 को राहु मीन राशि में और केतु सिंह राशि में गोचर करेंगे। इसी के साथ गुरु साल 2025 में वृषभ राशि से निकलकर मिथुन राशि में प्रवेश कर जाएंगे। गुरु का गोचर 14 मई 2025 को मिथुन राशि में होगा।

शुभ प्रभाव
बीमारियों के इलाज में भी नए-नए आविष्कार होंगे। नई-नई दवाइयां और तकनीक विकसित होगी। बीमारियों में कमी आएगी। रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। आय में इजाफा होगा। चीजों की लागत सामान्य रहेगी। महंगाई में कमी आएगी। लोगों की सेहत में सुधार होगा। अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रभाव बढ़ेगा और मजबूती भी आएगी। अन्य देशों से संबंध अच्छे हो जाएंगे। राष्ट्र विरोधी गतिविधियां खत्म होंगी। फसल और अनाज का उत्पादन बढ़ेगा। शैक्षणिक और धार्मिक गतिविधियां तेज हो सकती हैं। सरकार धीरे-धीरे आन्तरिक विवादों को खत्म करने में कामयाब रहेगी।


राजनीति क्षेत्र
राजनीति के में थोड़ा उथल पुथल जरूर होगा। लेकिन फिर सब स्थाई हो जाएगा। सभी उत्तम ढंग से काम करेंगे, राजनीतिक क्षेत्र में नेता अपने अपने स्थान पर स्थापित होंगे और फिर उत्तम कार्य करेंगे। राजनीतिक स्थिरता आएगी। राजनीतिक क्षेत्र में कई प्रभावशाली लोग आएंगे जो लोगों को प्रभावित कर सकते हैं। इस बार कड़ा राजनीतिक द्वंद भी देखने को मिलेगा।

सामाजिक क्षेत्र
साल 2025 में सामाजिक क्षेत्र में कई बड़े काम होंगे। सामाजिक समरसता बहेगी। लोग एकजुट होंगे, धार्मिक क्षेत्र में कई बड़े काम होंगे। कई इतिहास बनेंगे। लोगों की बड़ी आस्था देखने को मिलेंगे।