मंगलवार, 17 दिसंबर 2024

चार दिनों से लापता युवक का शव कुएँ से बरामद, हत्या की आशंका, जाँच में जुटी पुलिस

गिरिडीह। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सिहोडीह में 4 दिनों से लापता एक युवक का शव कुएं से बरामद हुआ है। मृतक सिहोडीह निवासी अशोक शर्मा था। उसका शव उसके घर से कुछ दूरी पर स्थित कुएं से बरामद किया गया है।  


मंगलवार सुबह कुएं से बदबू निकलने पर स्थानीय लोग कुएं के पास पहुंचे, तो देखा कि कुएं में अशोक वर्मा का शव है। लापता युवक अशोक शर्मा का शव कुएं से बरामद होने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पाकर काफी संख्या में आस-पास के लोग घटनास्थल पर जुट गये। बाद में लोगों ने मामले की सूचना में मुफ्फसिल थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक युवक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया।


मृतक अशोक के परिजनों ने बताया कि पिछले चार दिनों से लापता था। जिसकी लिखित सूचना परिजनों ने मुफस्सिल थाना पुलिस को चार दिन पूर्व ही दिया था। थाना को दिए आवेदन में परिजनों ने कुछ लोगों पर अशोक को धमकी देने का आरोप लगाया था।



आवेदन मिलने के बाद पुलिस लगातार अशोक  की तलाश करने में जुटी थी। इसी बीच मंगलवार को लापता युवक अशोक का शव कुएं से बरामद हुआ। कुंआ से अशोक का शव बरामद होने के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं पुलिस मामले की जांच पड़ताल करने में जुटी है।

इस लिंक को क्लिक कर देखें


90 दिवसीय जागरूकता सह आउटरीच कैंपेन के तहत गिरिडीह में निकाली गई जागरूकता रैली

गिरिडीह। 90 दिवसीय जागरूकता सह आउटरीच कैंपेन के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकार गिरिडीह की ओर से व्यवहार न्यायालय परिसर से जागरूकता रैली निकाली गई। इस जागरूकता रैली का नेतृत्व जिला विधिक सेवा प्राधिकार की प्रभारी सचिव सीमा कुमारी मिंज ने की।


राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार, नई दिल्ली व झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार रांची के निर्देशानुसार, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार अरविंद कुमार पांडेय के मार्गदर्शन में आयोजित रैली में प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय धनंजय कुमार, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी सौरभ कुमार गौतम समेत अन्य न्यायिक पदाधिकारी मुख्य रूप से शामिल थे।


वहीं रैली में लीगल एड डिफेंस काउंसिल के सभी विद्वान अधिवक्तागण, सभी विद्वान मध्यस्थ, पीएलबी दिलीप कुमार, अशोक कुमार वर्मा, कामेश्वर कुमार, शालिनी प्रिया, सुनील कुमार के अलावे न्यायालय कर्मी राजेश कुमार, नवनीत कुमार दराद, ताबिश जहूर आदि शामिल थे।

कार्यक्रम के बाबत प्राभारी सचिव ने बताया कि यह कार्यक्रम 17 दिसम्बर से शुरू हुआ है जो आगामी 16 मार्च 2025 तक जारी रहेगा। बताया कि इसके तहत जिले के सभी प्रखंडों व पंचायत में पीएलवी, बालश्रम अधिकारी एवं स्वयंसेवी संस्थाओं द्वारा बालश्रम, बाल विवाह, स्पॉन्सरशिप योजना से सम्बंधित जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है।