बुधवार, 6 अगस्त 2025

घर के कमरे में सन्देहास्पद स्थिति में मिली युवक की लाश, जांच में जुटी पुलिस

गिरिडीह (Giridih)। जिले के गांवा थाना क्षेत्र के भागलपुर गांव में मंगलवार की रात एक युवक की घर के कमरे में सन्देहास्पद स्थिति में लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी। सूचना मिलते ही गांवा थाना प्रभारी अभिषेक कुमार देर रात में ही गांव पहुंचे और मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर थाने आ गए और मामले की जांच पड़ताल में जुट गए हैं।



मृतक युवक की पहचान भागलपुर गांव निवासी राजकुमार यादव के 31वर्षीय पुत्र टिंकू यादव के रूप में हुई। मृतक शादीसुदा था और उसकी पत्नी अपने मायके गयी थी। इसी दौरान यह हादसा घटित हुआ।


               रोती बिलखती पत्नी व अन्य

भैंसुर और जेठानी ने पति को मारा : बबीता            मृतक की पत्नी बबीता का आरोप है कि उसके भैंसुर और जेठानी ने मिलकर मेरे पति की हत्या की है। उसने बताया कि बीते कुछ दिनों से घर मे किसी बात को लेकर जेठ और उसके पति के बीच विवाद चल रहा था। उसी विवाद की वजह से उसके पति उसे मायके छोड़ गए थे। उसने यहां तक कहा कि यदि उसके पति उसे उसके मायके नहीं छोड़ते तो सम्भवतः उसके जेठ और जेठानी उसकी ही हत्या कर दिए होते। पत्नी बबीता ने कहा कि उसकी पति की मौत के बाद उसे कभी जहर खाकर मरने तो कभी फांसी लगा कर मरने की बात बतायी जा रही है। उसने पुलिस प्रशासन से मामले की गहन जांच करने की मांग की है।


                   थाने पहुंचे लोग

युवक के स्वंय लगाया फांसी : परिजन                    हालांकि मृतक के परिजन बुधवार सुबह गांव के लोगों के साथ गांवा थाना पहुंच यह बयान दिया है कि टिंकू की हत्या नहीं हुई है बल्कि उसने स्वंय ही घरेलू विवाद के कारण स फांसी के फंदे से झूलकर आत्महत्या की है। परिजनों का स्पष्ट कहना है कि किसी पर कोई आरोप नहीं हैं।


           मृतक युवक का फाइल फोटो

जांच में जुटी पुलिस                                              बहरहाल गांवा थाना की पुलिस ने मृतक टिंकू यादव के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु गिरिडीह सदर अस्पताल भेजने की तैयारी में जुटी है। वहीं पुलिस सभी पहलुओं पर अपनी नजर रखी हुई है। थाना प्रभारी ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का वास्तविक कारण स्प्ष्ट हो पायेगा।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें