महापौर सुनील पासवान ने किया भवन निर्माण कार्य का निरीक्षण
विदित हो कि शहरी विकास एवं आवास विभाग झारखण्ड सरकार के तत्वाधान में गिरिडीह नगर निगम के द्वारा करहरबारी में 193 वन बी एच के फ्लेट्स के निर्माण कार्य चल रहा है। जिसके कार्य का निरीक्षण करने सोमवार को महापौर स्थल पर पहुंचे थे। उपरोक्त निर्माण कार्य एजेंसी के माध्यम से किया जा रहा है जिसे वर्ष 2021 के मध्य तक पूर्ण हो जाना है।
हालाँकि महापौर ने जानकारी देते हुये बताया कि वैसे भूमिहीन लाभुक जो अपना घर लेने की इच्छा रखते हैं और नगर निगम क्षेत्र में 2014-15 से नगर निगम क्षेत्र में रह रहे हैं ,आवेदन कर सकते हैं।
उन्होंने बताया निगम द्वारा बनाये जा रहे 193 फ्लेट्स से अधिक लाभुकों का आवेदन प्राप्त होने पर लोटरी के माध्यम से फ्लेट्स का आवंटन किया जाएगा।
निरीक्षण के दौरान महापौर के साथ निगम के अर्बन प्लानर मंजूर आलम तथा मोतीलाल उपाध्याय भी मौजूद थे।
गिरिडीह : नगर निगम के महापौर सुनील कुमार पासवान सोमवार को करहरबारी में भूमिहीनों के लिए निर्माणाधीन भवनों का निरीक्षण किया। मौके पर उन्होंने कार्य के संवेदक को कई आवश्यक निर्देश भी दिया।
विदित हो कि शहरी विकास एवं आवास विभाग झारखण्ड सरकार के तत्वाधान में गिरिडीह नगर निगम के द्वारा करहरबारी में 193 वन बी एच के फ्लेट्स के निर्माण कार्य चल रहा है। जिसके कार्य का निरीक्षण करने सोमवार को महापौर स्थल पर पहुंचे थे। उपरोक्त निर्माण कार्य एजेंसी के माध्यम से किया जा रहा है जिसे वर्ष 2021 के मध्य तक पूर्ण हो जाना है।
नगर निगम गिरिडीह के द्वारा उक्त फ्लेट्स हेतु इच्छुक लाभुकों से 5000रू के ड्राफ्ट के साथ आवेदन मांगा गया है। आवेदन सम्बंधित सारी जानकारी समाचार पत्रों के माध्यम से शीघ्र प्रकाशित की जायेगी।
हालाँकि महापौर ने जानकारी देते हुये बताया कि वैसे भूमिहीन लाभुक जो अपना घर लेने की इच्छा रखते हैं और नगर निगम क्षेत्र में 2014-15 से नगर निगम क्षेत्र में रह रहे हैं ,आवेदन कर सकते हैं।
उन्होंने बताया निगम द्वारा बनाये जा रहे 193 फ्लेट्स से अधिक लाभुकों का आवेदन प्राप्त होने पर लोटरी के माध्यम से फ्लेट्स का आवंटन किया जाएगा।
बताया कि प्रति फ्लेट्स की निर्माण लागत लगभग साढ़े सात लाख का होगा जिसमें से लगभग दो लाख पचास हजार रुपए प्रधानमंत्री आवास मद से भुगतान किया जाएगा शेष राशि लाभुक को बैंक के माध्यम से लोन दिलाया जाएगा। जिसे लाभुक इंस्टालमेंट में भुगतान कर सकेंगे।
निरीक्षण के दौरान महापौर के साथ निगम के अर्बन प्लानर मंजूर आलम तथा मोतीलाल उपाध्याय भी मौजूद थे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें