गुरुवार, 26 दिसंबर 2024

फिर हुई मानवता शर्मसार, 51 वर्षीय अधेड़ ने किया 9 वर्षीया बच्ची से बलात्कार, आरोपी गिरफ्तार

गिरिडीह (GIRIDIH)। मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना फिर से बगोदर थाना क्षेत्र में घटी है। यहां एक 51 साल के अधेड़ ने 9 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। घटना बुधवार की शाम बगोदर के एक गांव में घटित हुई है। गुरुवार सुबह इस मामले की जानकारी बगोदर थाने की पुलिस को दी गई। घटना की सूचना मिलते ही बगोदर थाना प्रभारी बिनय कुमार यादव, महिला पुलिस पदाधिकारी के साथ सदल बल गांव पहुंचे और पूरी घटना की जानकारी ली। 

वहीं पुलिस ने इस मामले में बगोदर थाना में एक प्राथमिकी दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल जांच व इलाज के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया है। वहीं पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गयी है। और, त्वरित कार्रवाई करते हुए दूसरे गांव में जाकर छिपे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।


पुलिस के समक्ष दिये अपने बयान में पीड़िता ने बताया कि बुधवार की शाम उसकी मां दूसरे घर में काम करने गई थी। इसी का फायदा उठा उसके पड़ोस में रहने वाले अधेड़ खेमलाल महतो उसे चॉकलेट खरीदने हेतु 20 रुपया देने के बहाने उसके घर के कमरे में घुस गया और उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। घटना को अंजाम दे आरोपी वहां से फरार हो गया।  पीड़िता ने बताया कि देर शाम गये जब उसकी माँ काम से घर पहुंची तो उसने पूरी घटना की जानकारी माँ को दी।


घटना के बाबत बगोदर थाना प्रभारी विनय कुमार यादव ने बताया कि 9 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म मामले में प्राथमिकी दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल जांच हेतु गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया गया है। वहीं गिरफ्तार आरोपी खेमलाल महतो को जेल भेजने की तैयारी की जारी है।


बता दें अभी चंद दिनों पूर्व भी बगोदर थाना क्षेत्र से ऐसा ही एक घृणित मामला सामने आया था, जिसमे एक नाबालिक पड़ोसी किशोर ने एक 4 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। बगोदर पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया था। न्यायालय ने उक्त युवक को न्यायालय ने बालिग मानते हुए उसे गिरिडीह जेल भेज दिया था।

राष्ट्रीय कायस्थवृन्द एक राष्ट्रीय कायस्थ संगठन है, इसके विलय की बात गलत : संजीव रंजन सिन्हा

गिरिडीह (GIRIDIH)। राष्ट्रीय कायस्थवृन्द के प्रदेश अध्यक्ष संजीव रंजन सिन्हा ने एक प्रेस बयान जारी कर कहा कि राष्ट्रीय कायस्थवृन्द कायस्थों की एक राष्ट्रीय संगठन हैं। जिसका फैलाव देश के 18 राज्यों में है। इस राष्ट्रीय कायस्थ संगठन का विलय की बात समाचार पत्र पत्रों में कही गयी है। यह सरासर गलत है। 

उन्होंने कहा कि बीते रविवार को स्थानीय विवाह भवन में गिरिडीह में संचालित विभिन्न कायस्थ संगठनों की एक बैठक हुई। जिसमें जिले के सभी कायस्थों को एक मंच पर आने पर जोर दिया गया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि सभी कायस्थ संगठन अपने अपने अस्तित्व में रह कर गिरिडीह में होने वाले किसी कार्यक्रम मे एक जुट होकर कार्यक्रम को सफल बनाएंगे, इस उद्देश्य से "गिरिडीह कायस्थ महापरिवार" नामक एक मंच का निर्माण किया गया।  


जिसका राष्ट्रीय कायस्थ वृन्द के प्रदेश अध्यक्ष होने के नाते मैने समर्थन किया। उक्त बैठक में विभिन्न कायस्थ संगठनों से जुड़े लगभग 50 चित्रांश उपस्थित थे। लेकिन समाचार पत्र में राष्ट्रीय कायस्थवृन्द का उस मंच में विलय की बात प्रसारित की गई है। जो पूर्ण रूप से मिथ्या और भ्रामक है।

नक्सलियों की साजिश नाकाम : जमीन के अंदर लगाये गये आईईडी को सुरक्षाबलों ने किया बरामद

चाईबासा (CHAIBASA)। नक्सलियों की एक बड़ी साजिश को सुरक्षा बलों ने नाकाम कर दिया. नक्सलियों के खिलाफ  पश्चिमी सिंहभूम जिले में सुरक्षा बलों द्वारा चलाए जा रहे अभियान के क्रम में जराईकेला थाना क्षेत्र के दलाईगारा जंगल में जमीन के अंदर लगाये गये आईईडी को सुरक्षाबलों ने बरामद किया. 

नक्सलियों द्वारा सुरक्षाबलों को निशाना बनाने के लिए  जमीन के अंदर यह आईईडी लगाये गये थे, लेकिन  सुरक्षाबलों ने आईईडी को बरामद कर नक्सलियों की मंशा पर पानी फेर दिया. बाद में बम निरोधक दस्ता ने आईईडी को नष्ट कर दिया.
 
गौरतलब है, कि गोईलकेरा थाना क्षेत्र के कुईडा, छोटा कुईडा, मारादिरी, मेरालगड़ा, हाथीबुरू, तिलायबेड़ा बोयपाईससांग, कटम्बा, बायहातु, बोरोय, लेमसाडीह के सीमावर्ती क्षेत्रों और टोन्टो थाना क्षेत्र के हुसिपी, राजाबासा, तुम्बाहाका, रेगड़ा, पाटातोरब, गोबुरू, लुईया गांव के सीमावर्ती क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ पुलिस ने अभियान शुरू किया है. इसी क्रम में यह आईईडी बरामद हुआ.

हैवानियत : अपनी आशिकी छुपाने निर्दयी माँ ने ही ले ली अपनी दो मासूम बच्चियों की जान

पूर्णिया (PURNIA)। बिहार के पूर्णिया जिले से दिल दहलाने वाली घटना सामने आया है। जहां अपनी आशिकी छुपाने के लिए माँ ही हैवान बन गयी। मासूम बेटियों ने माँ को अपने नाबालिग प्रेमी के साथ संबंध बनाते देखा, गुस्साई माँ ने दोनों की जान ले ली। माँ हवस में इस कदर अंधी हो गयी थी, उसने दोनों बच्चियों की जान लेकर ही छोड़ा। इधर महिला का ऐसा चेहरा देख उसका नाबालिग प्रेमी ने भी अपनी जान दे दी। महिला के प्रेमी की उम्र 16 साल थी। 

जानकारी के मुताबिक जिन दो बच्चियों को उसकी सगी माँ ने मौत के घाट उतारा उनकी उम्र चार साल और दो साल है। दोनों बच्चियों ने माँ को नाबालिग भांजे के साथ शारीरिक संबंध बनाते देख लिया था। अवैध संबंध के बारे में किसी और को पता नहीं चले, इसी कारण दोनों ने मिलकर मासूमों को मार डाला। घटना अमौर के बलुआ टोली के कनौली की है।आरोपी महिला के पति सूचना के बाद पंजाब से पूर्णिया के निकल चुके हैं। इधर, बच्चियों की मौत के बाद महिला अपनी जान देने वाली थी, लेकिन प्रेमी ने उसे ऐसा करने से मना किया। हालांकि बाद में प्रेमी ने खुद ही अपनी जान दे दी। 



16 साल का प्रेमी और महिला का आपस में मामी-भांजे का रिश्ता था। दोनों का करीब तीन महीने से प्रेम प्रसंग चल रहा था। वारदात के बाद महिला घर के बाहर गई और घर में तीन लाश होने की बात कहकर शोर मचाने लगी। बच्चों की पहचान साजिया (4) और दिल आरा (2) के रूप में हुई है, जबकि प्रेमी अमौर थाना क्षेत्र के बलुआ टोली वार्ड-10 निवासी शेख जाकिर का बेटा मो. तौकीर (16) है। वहीं, आरोपी महिला अमौर के बलुआ टोली के कनौली निवासी मो. अख्तर की पत्नी नाजरीन (22) है।

आरोपी महिला नाजरीन ने बताया कि “6 साल पहले मेरी शादी मो.अख्तर से हुई थी। घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने की वजह से पति पंजाब में मजदूरी करते हैं। वारदात के वक्त भी पति पंजाब में थे। इसी बीच नाबालिग भांजा मो. तौकीर का घर में आना-जाना बढ़ गया। 3 महीने पहले प्रेम प्रसंग शुरू हुआ। कई बार घर में शारीरिक संबंध भी बनाए, पर इस बार बच्चों ने देख लिया।

                निर्दयी माँ

महिला ने बताया कि रात के समय उसका प्रेमी तौकीर उसे बुलाने आया। महिला उसके पास गई, जहां पहले उनके बीच संबंध बने। इसके बाद दोनों ने मिलकर महिला की दो बेटियों- साजिया (4 वर्ष) और दिल आरा (2 वर्ष) की गला दबाकर हत्या कर दी। महिला के बयान के अनुसार, बच्चों की हत्या के बाद तौकीर ने कहा कि वह अब नहीं जी सकता, क्योंकि उसके भाई और परिवार उसे नहीं समझेंगे। उसने खुद को फांसी लगाकर जान दे दी। 


महिला ने सुबह 3 बजे अपने पिता को घटना के बारे में जानकारी दी। इसके बाद पिता ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पूर्णिया जीएमसीएच भिजवा दिया। साथ ही,आरोपी महिला को घटनास्थल से गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं महिला के देवर अन्य परिजन से पूछताछ की जा रही है। हालांकि, मृतक युवक के बड़े भाई मुजफ्फर ने दावा किया कि यह आत्महत्या नहीं है। तौकीर की हत्या साजिश के तहत की गई है।