भाकपा माले ने मनाया हूल दिवस, शहीदों को याद कर लिया संघर्ष का संकल्प
गिरिडीह : 166 वें हूल दिवस पर भाकपा माले की ओर से जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित कर अमर शहीद सिदो-कानो के संघर्षों को याद करते हुए मोदी शासन में जन अधिकारों को लेकर सवाल करने तथा झारखंड में जल, जंगल, जमीन की रक्षा के लिए संघर्ष तेज करने का संकल्प लिया।
सदर प्रखंड के शादी गवारो गांव में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी के राज्य कमेटी सदस्य राजेश कुमार यादव, गिरिडीह विधानसभा प्रभारी राजेश सिन्हा समेत कई लोगों ने भाग लिया। अमर शहीद सिदो-कानो, चांद-भैरव, फूलो-झानो के अमर बलिदानों की याद में 2 मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई तथा उनके संघर्षों पर विस्तार से चर्चा की गई।
कहा कि सिदो-कानो अंग्रेजी शासन द्वारा किए जा रहे लूट और ढाए जा रहे हैं बेइंतहा जुल्म और शोषण के खिलाफ लड़े थे। मौजूदा शासन एक बार फिर देश की जनता पर कंपनी राज थोप रहा है। जल, जंगल, जमीन सब कंपनियों के हवाले किए जा रहे हैं। इससे दबे कुचले दलित-आदिवासियों एवं गरीबों का जीवन लगातार संकट में पड़ रहा है।
कार्यक्रम के दौरान माले कार्यकर्ताओं ने कोयला खदानो की निलामी वापस लेने, खानों-खदानों एवं सरकारी प्रतिष्ठानों में झारखंडियों को रोजगार देने, सबों को भोजन-स्वास्थ्य-शिक्षा का अधिकार देने की मांग की।
मौके पर लोगन सोरेन, देवीलाल हेम्ब्रम, सोमरा मुर्मू, मंगल मुर्मू, राजू हेम्ब्रम, राहुल रजक, रवि सिंह, दुर्गा चरण साव, अल्बर्ट मुर्मू, गिरधारी मंडल, अबिन्द्र मुर्मू, संजय मंडल, युगल मुर्मू, पूरन मुर्मू, मुन्ना हेम्ब्रम आदि मौजूद थे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें