रविवार, 24 फ़रवरी 2019

25 फरवरी से कोडरमा- गिरिडीह रेलखण्ड पर दौड़ेगी ट्रेन, होगी गिरिडीह वासियों की वर्षों की सपना पूर्ण

गिरिडीह वासियों की वर्षों का सपना होगा पूर्ण

25 फ़रवरी से गिरिडीह- कोडरमा रेलखण्ड पर दौड़ेगी एकजोड़ी ट्रेन

मिलेगी गिरिडीह से मधुपुर के लिए एक नयी ट्रेन की सौगात

25 फ़रवरी से एक ट्रेन मधुपुर तक और दूसरी ट्रेन इस रेलखण्ड पर महेशमुण्डा तक दौड़ेगी।

कोडरमा-मधुपुर ट्रेन कोडरमा से दोपहर 2:30 बजे खुलेगी और शाम 5:18 बजे न्यू गिरिडीह रेलवे स्टेशन पहुंचेगी।

और, 5:19 बजे न्यू गिरिडीह से खुलकर 6:35 बजे मधुपुर जंक्शन पहुंचेगी।

वंही यह ट्रेन शाम 7:00 बजे मधुपुर जंक्शन से खुलकर 8:07 बजे न्यू गिरिडीह स्टेशन पहुंचेगी और 8:08 बजे न्यू गिरिडीह से खुलकर रात्रि 11:25 बजे कोडरमा पहुंचेगी।

वंही कोडरमा-महेशमुंडा पैसेंजर ट्रेन कोडरमा से सुबह 5:45 बजे खुलेगी और 8:24 बजे न्यू गिरिडीह पहुंचेगी।
8:25 बजे न्यू गिरिडीह से खुलकर 8:45 बजे महेशमुण्डा जंक्सन पहुंचेगी।

जबकि 9:15 बजे महेशमुण्डा से खुलकर यह ट्रेन 9:25 बजे न्यू गिरिडीह और दोपहर 12:25 बजे कोडरमा पहुंचेगी।