पारसनाथ- गिरिडीह रेल लाइन का शिलान्यास कल
भारतीय रेल प्रशासन ने गिरिडीह वासियों और जैन तीर्थ यात्रियों की वर्षों से चली आ रहीं मांग को पूरा करने की दिशा में पहल शुरू कर दी है।
पारसनाथ -गिरिडीह रेल पथ एक नज़र में:-
प्रस्तावित हाल्ट एवं स्टेशन :
49 किमी की प्रस्तावित है यह रेल पथ :-
भारतीय रेल प्रशासन ने गिरिडीह वासियों और जैन तीर्थ यात्रियों की वर्षों से चली आ रहीं मांग को पूरा करने की दिशा में पहल शुरू कर दी है।
इसी कड़ी में 4 मार्च 2019 को पारसनाथ रेलवे स्टेशन पर पारसनाथ-गिरिडीह भाया मधुबन रेल लाइन निर्माण हेतु शिलान्यास कार्यक्रम आहूत किया है।जिसमे गिरिडीह के सांसद रविंद्र कुमार पाण्डेय, गिरिडीह विधायक निर्भय कुमार शाहाबादी और डुमरी विधायक जगन्नाथ महतो मुख्य रुप से उपस्थित रहेंगे। उक्त जानकारी पूर्व-मध्य रेल के मण्डल रेल प्रबंधक अनिल कुमार मिश्र ने दी है।
पारसनाथ -गिरिडीह रेल पथ एक नज़र में:-
पारसनाथ-गिरिडीह भाया मधुबन रेल पथ में दो हाल्ट, दो स्टेशन और एक जंक्शन प्रस्तावित है। यह रेल पथ गिरिडीह-कोडरमा रेल पथ जिसमें बीते 25 फरवरी से परिचालन शुरू हुई है ,पर स्थित सलैया स्टेशन में जुड़ कर न्यू गिरिडीह रेलवे स्टेशन तक पहुंचेगी।
प्रस्तावित हाल्ट एवं स्टेशन :
पारसनाथ-गिरिडीह प्रस्तावित रेल पथ पर पहला हाल्ट 6:3 किमी पर चैनपुर (CHAINPUR HALT) होगा। जबकि पारसनाथ रेलवे स्टेशन से 13:7 किमी पर मधुबन (MADHUBAN) स्टेशन और 23:8 किमी पर कुम्हारटोला (KUMHAR TOLA) स्टेशन प्रस्तावित है। वंही 30:5 किमी पर लखियातार हाल्ट (LAKHIATAR HALT) होगा और 37:7 किमी पर यह प्रस्तावित रेल पथ कोडरमा-गिरिडीह रेल पथ के सलैया (SALAIYA) स्टेशन (तब जंक्शन) पर (बीते 25 फरवरी से शुरु हुई रेल पथ से )जुड़ कर न्यू गिरिडीह रेलवे स्टेशन पहुंचेगी।
49 किमी की प्रस्तावित है यह रेल पथ :-
पारसनाथ-गिरिडीह रेल पथ 49 किमी की प्रस्तावित है। जिसमे समझा जाता है कि जमीनी कार्य मात्र 37:700 किमी तक की करने की आवश्यकता होगी। क्योंकि सलैया
स्टेशन (तब जंक्शन) के बाद पारसनाथ से 43:7 किमी पर न्यु गिरिडीह स्टेशन और 49 वें किमी पर महेशमुण्डा स्टेशन (अब जंक्शन) तक रेल लाइन चालु है। जिसमे फिलवक्त कोडरमा से महेशमुण्डा और कोडरमा से मधुपुर रेल सेवा चालु है।